Nokia ब्रांड के स्मार्ट टीवी भारत में 5 दिसंबर को होंगे लॉन्च

Nokia ब्रांड का पहला टेलीविजन होगा भारत में लॉन्च, इसके लिए Flipkart के साथ की है साझेदारी।

विज्ञापन
रॉयडन सरेजो, अपडेटेड: 27 नवंबर 2019 19:30 IST
ख़ास बातें
  • Nokia ब्रैंड के स्मार्ट टीवी में होंगे JBL के स्पीाकर
  • Flipkart Motorola के साथ मिलकर भी कर चुका है टीवी लॉन्च
  • मैन्युफैक्चरिंग से लेकर डिस्ट्रिब्यूशन का काम फ्लिपकार्ट ही करेगा

Nokia ब्रांड का स्मार्ट टीवी जल्द होने वाला है लॉन्च।

अब तक स्मार्टफोन और फीचर फोन बनाने के लिए मशहूर Nokia ब्रांड स्मार्ट टेलीविजन के बिजनेस में कदम रखने वाली है। Nokia ब्रांड का Smart Tv 5 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। इस महीने की शुरुआत में गैजेट्स 360 ने आपको जानकारी दी थी कि फ्लिपकार्ट भारत में नोकिया ब्रांड का टीवी लॉन्च करने की योजना बना रहा है। बता दें कि अब इस टीवी की आधिकारिक लॉन्च की तारीख की घोषणा की जा चुकी है।

फ्लिपकार्ट ने लॉन्च के मौके पर प्रेस को आमंत्रित किया है। लॉन्च की तारीख 5 दिसंबर तय की गई है। बता दें कि यह दूसरा मौका है जब फ्लिपकार्ट ने किसी बड़े ब्रांड के साथ मिलकर टीवी लॉन्च किया है। करीब दो महीने पहले फ्लिपकार्ट ने Lenovo द्वारा खरीद ली गई Motorola कंपनी के साथ मिलकर टीवी लॉन्च किया था। हालांकि प्रेस को जो निमंत्रण मिला है उसमें ज्यादा विस्तृत तौर पर कुछ भी नहीं कहा गया है। सिर्फ तारीख और वेन्यू की जगह बताई गई है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमें 5 दिसंबर यानी लॉन्च के दिन का इंतजार करना होगा। देखना होगा कि इस मौके पर कितने मॉडल लॉन्च किए जाते हैं और इन मॉड्लस की क्या कीमत रहती है। 


यह भी पढ़ें-Flipkart Big Shopping Days Sale 2019 का आगाज़ 1 दिसंबर से, इन स्मार्टफोन पर मिलेगी छूट

बता दें कि नोकिया स्मार्ट टीवी को भारत में ही बनाया जाएगा। इस बात का खुलासा फ्लिपकार्ट ने पहले ही कर दिया था कि स्मार्ट टीवी पर ब्रांडिंग नोकिया को होगी। जबकि मैन्युफैक्चरिंग से लेकर डिस्ट्रिब्यूशन की जिम्मेदारी फ्लिपकार्ट की ही रहेगी। बता दें कि फ्लिपकार्ट पहले से ही अपने टीवी मारक्यू प्राइवेट लेबल के तहत बेचता है। कुछ महीनों पहले मोटोरोला ब्रांड के टीवी लॉन्च किए गए थे और अब फ्लिपकार्ट नोकिया के साथ मिलकर टीवी लॉन्च करने जा रहा है। 

यह भी पढ़ें- Amazon से अब करें सिनेमा टिकट बुक
Advertisement

ग्राहकों के लिए एक खबर यह भी है कि इस टीवी में स्पीकर JBL के रहेंगे। बता दें कि फ्लिपकार्ट ने Samsung की Harmon के साथ साझेदारी की है। फ्लिपकार्ट का दावा है कि जेबीएल का ऑडियो सपोर्ट पहली बार किसी टीवी को मिलने वाला है।
Advertisement

मोटोरोला के स्मार्ट टीवी को कीमत को ध्यान में रखते हुए उम्मीद लगाई जा सकती है कि नोकिया के इन टीवी की भी कीमत आक्रामक होगी। कम कीमत वाले टेलीविजन सेगमेंट में Xiaomi का बोलबाला है। शाओमी द्वारा हाल ही में लॉन्च की गई Mi Tv4 X Series बेहद ही लोकप्रिय रही। कंपनी का दावा है कि दिवाली सेल के दौरान इस सीरीज के 5 लाख से ऊपर टीवी की बिक्री हुई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Flipkart, Nokia, Smart Tv, Mi Tv4 X Series, Xiaomi, JBL, Samsung, Harmon, Motorola, Lenovo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  7. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  8. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  9. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  10. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.