Netflix पर होने वाली है फ‍िल्‍मों और सीरीज की ‘बारिश’, TUDUM इवेंट में इस दिन चलेगा पता

नेटफ्लिक्स का TUDUM इवेंट भारत में 24 सितंबर को रात 10:30 बजे होना तय हुआ है। इवेंट में शामिल होने वाले सेलिब्रिटी 60 से ज्‍यादा अपकमिंग नेटफ्लिक्स प्रोजेक्‍ट्स को रिप्रजेंट करेंगे।

Netflix पर होने वाली है फ‍िल्‍मों और सीरीज की ‘बारिश’, TUDUM इवेंट में इस दिन चलेगा पता

इवेंट में शामिल होने वाले सेलिब्रिटी 60 से ज्‍यादा अपकमिंग नेटफ्लिक्स प्रोजेक्‍ट्स को रिप्रजेंट करेंगे।

ख़ास बातें
  • टुडम के हिस्से के रूप में 24 घंटे में पांच शो आयोजित होंगे
  • इसमें अपकमिंग मूवीज और शो के लिए फर्स्ट लुक पेश होंगे
  • यह इवेंट भारत में 24 सितंबर को सुबह 10:30 बजे होगा
विज्ञापन
नेटफ्लिक्स का टुडम (TUDUM) ग्लोबल फैन इवेंट' करीब आ रहा है। इसके प्रमोशन के तौर पर नेटफ्लिक्स ने एक ट्रेलर अनवील किया है। टुडम के हिस्से के रूप में 24 घंटे में पांच शो आयोजित होंगे। इसमें नेटफ्लिक्‍स पर आने वालीं अपकमिंग मूवीज और शो के लिए फर्स्ट लुक और ट्रेलर पेश किए जाएंगे। टुडम में स्‍टार्स और डायरेक्‍टर्स, दर्शकों को इवेंट में आने वाली उनकी एंट्रीज के बारे में बताएंगे। इनमें क्रिस हेम्सवर्थ, जेमी फॉक्स, गैल गैडोट, लिली कॉलिन्स, चार्लीज थेरॉन, हेनरी कैविल जैसे बड़े नामों के अलावा स्ट्रेंजर थिंग्स की पूरी कास्ट, डायरेक्‍टर रियान जॉनसन समेत कई नाम शामिल हैं। नेटफ्लिक्स का TUDUM इवेंट भारत में 24 सितंबर को सुबह 10:30 बजे होना तय हुआ है। 

इवेंट में शामिल होने वाले सेलिब्रिटी 60 से ज्‍यादा अपकमिंग नेटफ्लिक्स प्रोजेक्‍ट्स को रिप्रजेंट करेंगे। इवेंट को नेटफ्लिक्स के ऑफ‍िशियल YouTube चैनल पर स्ट्रीम किया जाएगा। अमेरिका में TUDUM इवेंट 24 सितंबर को सुबह 10:00 बजे लाइव होगा। इसकी प्रजेंटेशन टाइमलाइन 24 घंटे की होगी, जिसकी शुरुआत एक कोरियाई शो की झलकियों से होगी। इसके साथ ही Squid Game season 2 से जुड़े कुछ अपडेट बताए जाएंगे। बेस्‍ट लीड ऐक्‍टर का एमी अवॉर्ड जीतने वाले ली जंग-जे इसमें होस्‍ट की भूमिका निभाएंगे। 

इसके बाद आलिया भट्ट और राजकुमार राव इंडियन कंटेंट की मेजबानी करेंगे। राजकुमार राव की आने वाले फ‍िल्‍म ‘मोनिका ओ माई डार्लिंग' (Monica, O My Darling) नवंबर में रिलीज के लिए तैयार है। फ‍िल्‍म में राधिका आप्‍टे और हुमा कुरैशी भी भूमिकाओं में हैं।  

इसके अलावा निर्देशक जॉनसन ने भी अपनी फ‍िल्‍म ‘ग्लास अनियन: ए नाइव्स आउट मिस्ट्री' (Glass Onion: A Knives Out Mystery) के लिए कुछ खास तैयार किया है। इसमें अभिनेता डेनियल क्रेग भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म भारत समेत दुनिया भर में नेटफ्लिक्स पर 23 दिसंबर को रिलीज होगी। हालांकि इससे पहले मिली बॉबी ब्राउन और कैविल, 4 नवंबर को रिलीज होने वाली ‘एनोला होम्स 2' (Enola Holmes 2) में नजर आएंगे। इसके अलावा, ‘द विचर : ब्लड ओरिजिन' (The Witcher: Blood Origin) के साथ द विचर (The Witcher) की प्रेजेंटेशन की उम्‍मीद की जा रही है। नेटफ्लिक्स TUDUM इवेंट में इसके अलावा भी बहुत कुछ प्रदर्शित किया जाएगा। इसकी लाइव स्‍ट्रीमिंग 24 सितंबर को सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  2. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  3. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  5. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  9. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  10. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »