69% भारतीय OTT यूजर्स निराश, कहा- 60% से ज्‍यादा कंटेंट हमारे मतलब का नहीं : सर्वे

स्ट्रीमिंग सर्विसेज का इस्‍तेमाल करने वाले भारत के 69 फीसदी कंस्‍यूमर्स ने व्‍यूइंग एक्‍सपीरियंस में फ्रस्‍टेशन का अनुभव किया है।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 28 जनवरी 2022 13:34 IST
ख़ास बातें
  • भारत के अलावा 11 देशों में हुए सर्वे में 6000 सब्‍सक्राइबर्स शामिल थे
  • लोगों ने कहा कि वो 6 मिनट से ज्‍यादा समय कंटेंट चुनने में लगा देते हैं
  • दुनियाभर के 33 फीसदी OTT कंस्‍यूमर्स अपना खर्च कम करने वाले हैं

46 फीसदी भारतीय यूजर्स ने कहा कि वो भी मीडिया और एंटरटेनमेंट के सभी सब्‍सक्र‍िप्‍शन पर अपना खर्च कम करने की योजना बना रहे हैं।

दुनियाभर में ओवर द टॉप (OTT) सर्विसेज इस्‍तेमाल करने वाले लोगों की संख्‍या तो बढ़ रही है, लेकिन उनका अनुभव अच्‍छा नहीं है। एक नए सर्वे के अनुसार, स्ट्रीमिंग सर्विसेज का इस्‍तेमाल करने वाले भारत के 69 फीसदी कंस्‍यूमर्स ने व्‍यूइंग एक्‍सपीरियंस में फ्रस्‍टेशन का अनुभव किया है। भारत के अलावा 11 देशों में किए गए इस सर्वे में 6,000 सब्‍सक्राइबर्स में से लगभग आधे ने यह खुलासा किया वो 6 मिनट से ज्‍यादा का समय इसी में बिता देते हैं कि उन्‍हें क्‍या देखना है। रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय कंस्‍यूमर्स का भी मानना है कि जिस कंटेंट के लिए वह पैसे देते हैं, उसमें से 60 फीसदी से ज्‍यादा उनके मतलब का नहीं है। 81 फीसदी भारतीय यूजर्स यह भी चाहते हैं कि कंटेंट पर्सनालाइजेशन को बेहतर बनाने के लिए उनकी प्रोफाइल दूसरी सर्विस के साथ भी शेयर की जाए।  

Accenture की रिपोर्ट के मुताबिक, यह सर्वे नॉर्थ अमेरिका, साउथ अमेरिका, यूरोप, साउथ अफ्रीका और एशिया पैसेफ‍िक में 6000 कस्‍टमर्स पर किया गया। सर्वे में शामिल 60 फीसदी यूजर्स ने विभिन्न सर्विसेज के बीच नेविगेट करने की प्रक्रिया को ‘थोड़ा' से ‘बहुत निराशाजनक (frustrating) ' माना है। सर्वे में शामिल और कई स्‍ट्रीमिंग सर्विसेज का सब्‍सक्रिप्‍शन लेने वाले 69 फीसदी भारतीय अपने व्‍यूइंग एक्‍सपीरियंस से फ्रस्‍टेड थे। 
Advertisement

दुनिया भर के 44 फीसदी यूजर्स ने कहा कि OTT प्लेटफॉर्म पर कुछ देखने के लिए उन्हें 6 मिनट से ज्‍यादा समय लगा। रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि सर्वे में किन प्‍लेटफॉर्म्‍स को शामिल किया गया था। वैसे भारत के पॉपुलर प्‍लेटफॉर्म्‍स की बात करें, तो उनमें Netflix, Amazon Prime Video, Disney+ Hotstar, Sony LIV, Voot और अन्‍य शामिल हैं। 

सर्वे में शामिल दुनिया के 22 फीसदी कंस्‍यूमर्स ने कहा कि उन्होंने 4 या उससे ज्‍यादा स्ट्रीमिंग सर्विसेज का सब्‍सक्र‍िप्‍शन लिया है। 33 फीसदी यूजर्स ने कहा कि उन्‍होंने सिंगल सर्विस को सब्‍सक्राइब किया है। रिपोर्ट के अनुसार, दुनियाभर के 33 फीसदी OTT कंस्‍यूमर्स का कहना है कि अगले 12 महीनों में वो स्ट्रीमिंग सर्विसेज पर अपने खर्च को ‘कुछ हद तक' या ‘बहुत' कम कर देंगे। इसमें सब्सक्रिप्शन और इन-ऐप पर्चेस दोनों की बात की गई है। वहीं, सर्वे में शामिल 46 फीसदी भारतीय यूजर्स ने कहा कि वो भी मीडिया और एंटरटेनमेंट के सभी सब्‍सक्र‍िप्‍शन पर अपना खर्च कम करने की योजना बना रहे हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 में मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
  2. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  4. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  5. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  6. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  7. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  8. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  9. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  10. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.