• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Airtel का ऑल इन वन प्लान 279 रुपये में पेश, 25 से ज्यादा OTT, अनलिमिटेड डाटा और कॉलिंग जैसे बेनिफिट्स

Airtel का ऑल इन वन प्लान 279 रुपये में पेश, 25 से ज्यादा OTT, अनलिमिटेड डाटा और कॉलिंग जैसे बेनिफिट्स

Airtel ने आज भारतीय बाजार में अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए नए OTT रिचार्ज प्लान को पेश किए हैं।

Airtel का ऑल इन वन प्लान 279 रुपये में पेश, 25 से ज्यादा OTT, अनलिमिटेड डाटा और कॉलिंग जैसे बेनिफिट्स

Photo Credit: Airtel

Airtel के 279 रुपये वाले प्लान में एक महीने की वैधता मिल रही है।

ख़ास बातें
  • Airtel के नए 279 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में 1 महीने की वैधता मिलती है।
  • Airtel के 598 रुपये वाले प्लान में OTT के साथ डाटा और कॉलिंग मिलती है।
  • Airtel के 1,729 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में 84 दिनों की वैधता मिलती है।
विज्ञापन
Airtel ने आज भारतीय बाजार में अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए नए OTT रिचार्ज प्लान को पेश किए हैं। नए रिचार्ज प्लान 25 से ज्यादा स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म तक एक्सेस प्रदान करते हैं। इसमें शुरुआती प्लान की कीमत 279 रुपये है जो कि एक महीने की वैधता के साथ नेटफ्लिक्स, जियोहॉटस्टार, जी5 और सोनीलिव समेत कई ओटीटी प्लेटफॉर्म का एक्सेस प्रदान करता है। टेलीकॉम कंपनी ने 598 रुपये (28 दिनों की वैधता) और 1,729 रुपये (84 दिनों की वैधता) वाले एंटरटेनमेंट प्लान भी पेश किए हैं। इन प्लान में अनलिमिटेड 5G डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मुफ्त ओटीटी का अनुभव मिलता है। आइए Airtel के इन प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Airtel के ऑल इन वन OTT एंटरटेनमेंट प्लान के फायदे
 

Airtel ने प्रीपेड यूजर्स के लिए नए ऑल इन वन ओटीटी बंडल प्लान पेश किए हैं, जिसमें 279 रुपये के दो प्लान के साथ-साथ 598 रुपये और 1,729 रुपये की कीमत वाले प्लान शामिल हैं। इन नए प्लान में Netflix, JioHostar, Zee5, SonyLiv, LionsgatePlay, AHA, SunNxt, Hoichoi, ErosNow और ShemarooMe समेत 25 से ज्यादा प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिलता है। यह 16 से ज्यादा भाषाओं में इंटरनेशनल और रीजनल कंटेंट और सिंगल सब्सक्रिप्शन में ऑप्शनल अनलिमिटेड 5G डाटा प्रदान करता है।

Airtel Rs 279 Plan
Airtel के नए 279 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में 1 महीने की वैधता मिलती है। इस प्लान में Netflix Basic, Zee5, JioHotstar और Airtel Xstream Play Premium का सब्सक्रिप्शन मिलता है। Airtel का कहना है कि इस प्लान के साथ ग्राहकों को 750 रुपये की कीमत के कई स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिलेगा।

Airtel Rs 279 Plan
Airtel एक महीने की वैधता के साथ 279 रुपये वाले प्रीपेड कंटेंट ओनली प्लान भी प्रदान कर रहा है। Netflix Basic, Zee5, JioHotstar और Airtel Xstream Play Premium एक्सेस के अलावा 279 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में एक महीने की वैधता के साथ 1GB डाटा भी दिया जाता है।

Airtel Rs 598 Plan
Airtel के 598 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड 5G डाटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जाती है। इसके अलावा इस प्लान में इन OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस भी शामिल है। यह प्लान 28 दिनों की वैधता प्रदान करता है।

Airtel Rs 1729 Plan
Airtel का सबसे आखिरी प्लान 1,729 रुपये वाले रिचार्ज प्लान है। इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डाटा प्रदान किया जाता है। यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी देता है। इसके अलावा इस प्लान में इन सभी OTT प्लेटफॉर्म के एक्सेस का लाभ भी मिलता है। इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »