OTT Release This Week: OTT पर हॉरर, ड्रामा, कॉमेडी का डोज! देखें Truth or Trouble, Hunt समेत ये फिल्में

ओटीटी पर इस वीकेंड कई सीरीज और फिल्में आ रही हैं जो दर्शकों का भरपूर मनोरंज करने का दावा करती हैं।

OTT Release This Week: OTT पर हॉरर, ड्रामा, कॉमेडी का डोज! देखें Truth or Trouble, Hunt समेत ये फिल्में

ओटीटी पर इस वीकेंड कई सीरीज और फिल्में आ रही हैं

ख़ास बातें
  • ओटीटी पर इस वीकेंड कई सीरीज और फिल्में आ रही हैं
  • इनमें कई जॉनर की फिल्में जैसे Truth or Trouble, Hunt आदि शामिल हैं
  • हार्टबीट सीजन 2 को JioHotstar ने रिलीज किया है
विज्ञापन
मई का एक और वीकेंड आ पहुंचा है। इस हफ्ते अगर आप ओटीटी पर कुछ रोचक सीरीज और फिल्में देखना चाहते हैं तो हम आपका काम आसान कर देते हैं। ओटीटी पर इस वीकेंड कई सीरीज और फिल्में आ रही हैं जो दर्शकों का भरपूर मनोरंज करने का दावा करती हैं। इनमें कई जॉनर की फिल्में शामिल हैं। आइए जानते हैं इस वीकेंड आ रहीं लेटेस्ट ओटीटी रिलीज के बारे में। 

Truth or Trouble
Truth or Trouble को JioHotstar ने रिलीज किया है। यह एक टॉक, रियलिटी शो है जिसमें आपको मशहूर YouTuber हर्ष बेनिवाल नजर आएंगे। यह एक हल्का फुल्का गुदगुदाने वाला रियलिटी शो है जहां पर मेहमानों को एक लाई-डिटेक्टर टेस्ट से गुजरना पड़ता है। यह कंटेस्टेंट्स के बीते समय के गहरे राज, छुपे हुए सच, और अनकहे राज उजागर करता है। इसे 19 मई से स्ट्रीम किया जा सकता है। 

Heartbeat Season 2
हार्टबीट सीजन 2 को JioHotstar ने रिलीज किया है। यह एक ड्रामा फिल्म है जिसे 22 मई से स्ट्रीम किया जा सकता है। मुख्य भूमिकाओं में दीपा बालू, अमित भार्गव, चारुकेश, अनुमोल, अंजलि राव, राहुल देव, श्रद्धा श्रीनाथ मौजूद हैं। मेडिकल ड्रामा सीरीज में दिखाया गया है कि एक मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में काम करने वाले डॉक्टर्स, सर्जन, और रेजिडेंट्स के पर्सनल और प्रोफेशनल जीवन में क्या-क्या उतार चढ़ाव आते हैं। 

Find the Farzi
Find the Farzi को 23 मई से स्ट्रीम किया जा सकता है। इसे जियोहॉस्टार ने रिलीज किया है। यह एक गेम शो और रियलिटी शो है। शो में आरजे करिश्मा दिखाई देती हैं। यह उन दर्शकों के लिए है जिन्हें गेम शो देखना पसंद है। शो में कंटेस्टेंट्स को सही और गलत की पहचान करनी होती है। गेम में 5 प्लेयर होते हैं। इसमें काफी सारा ड्रामा है और यह प्रतिभागियों के दबे हुए सच उजागर करता है। 

Hunt
Hunt को 23 मई से स्ट्रीम किया जा सकता है। इसे Manorama Max ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है। मुख्य किरदारों में भावना, चंदुनध, रेन्जी पणिक्कर, डेन डेविस दिखाई देंगे। हंट एक मलयालम हॉरर मूवी है जो एक फोरेंसिक डॉक्टर Dr. कीर्ति के इर्द-गिर्द घूमती है। कीर्ति को एक मर्डर केस सौंपा गया है। जैसे ही वो इसकी खोजबीन शुरू करती है उसे Dr. सारा के बारे में पता लगता है जो काफी समय पहले गुजर चुकी है। कहानी में तब रोंगटे खड़े होने लगते हैं जब डॉक्टर सारा की आत्मा डॉक्टर कीर्ति से बात करने की कोशिश करती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  2. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  3. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  4. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  5. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  6. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  7. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  8. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  9. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  10. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »