Mijia Central Air Conditioning Duct Machine 3HP लॉन्च, 40 सेकेंड में ठंडा कर देगा रूम

Doogee V30 Pro में 6.58 इंच की 120Hz FHD+ IPS डिस्प्ले दी गई है।

Mijia Central Air Conditioning Duct Machine 3HP लॉन्च, 40 सेकेंड में ठंडा कर देगा रूम

Photo Credit: Mijia

Mijia Central Air Conditioning Duct Machine 3HP 99 प्रतिशत तक सेल्फ क्लीनिंग प्रदान करता है

ख़ास बातें
  • Mijia Central Air Conditioning Duct Machine 3HP में सिर्फ 200mm मोटाई है।
  • Mijia Xiaomi के एडवांस स्मार्ट कंट्रोल इंजन से लैस है।
  • Mijia एसी 7-स्पीड एडजस्टेबल एयरफ्लो प्रदान करता है।
विज्ञापन
Xiaomi ने अपना पहला एम्बेडेड एयर कंडीशनर Mi होम सेंट्रल एयर कंडीशनिंग डक्ट मशीन 3 HP नाम से लॉन्च किया था। यह एयर कंडीशनर 30-40 स्क्वाअर मीटर तक के स्पेस के लिए डिजाइन किया गया है। वर्तमान में विभिन्न ई-कॉमर्स प्लेटफार्म्स के जरिए चीन में खरीद के लिए उपलब्ध है। इसे 5,999 युआन (लगभग 68,269 रुपये) की शुरुआती कीमत पर पेश किया जा रहा है। Xiaomi ने अन्य नए Mijia प्रोडक्ट भी पेश किए हैं, जिसमें Xiaomi Mijia Dictionary Pen, Mijia Smart Body Fat Scale S400 शामिल हैं। यहां हम आपको Mi Home Central Air Conditioning Duct Machine 3 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Mijia Central Air Conditioning Duct Machine 3HP 3 के फीचर्स


Mijia Central Air Conditioning Duct Machine 3HP में सिर्फ 200mm मोटाई के साथ एक स्लीक और स्लिम डिजाइन है। जिससे चलते इसे घर के इंटीरियर में कहीं भी फिट किया जा सकता है। यह Xiaomi के एडवांस स्मार्ट कंट्रोल इंजन से लैस है जो कि पूरे घर में स्मार्ट कनेक्टिविटी प्रदान करता है। यूजर्स होम ऑटोमेशन की कैपेसिटी को डिस्प्ले करते हुए वॉयस कमांड या मिजिया ऐप के जरिए सेटिंग्स एडजेस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा इसे Xiaomi के AIoT इकोसिस्टम और Xiao Ai जैसे वॉयस असिस्टेंट के साथ कंपेटिबल होने के लिए डिजाइन किया गया है।

फंक्शन्स के हिसाब से यह तेजी से तापमान एडजेस्ट कर सकता है, यह 40 सेकंड में ठंडा करने और 80 सेकंड में गर्म करने का फीचर प्रदान करता है। इसके बड़े-डायमीटर वाले फैन व्हील और यूनिक डीसी इन्वर्टर सिस्टम के चलते यह क्विक परफॉर्मेंस प्रदान करता है। 7-स्पीड एडजस्टेबल एयरफ्लो के साथ यह पूरे कमरे में स्पीड और कंफर्ट प्रदान करता है।  Xiaomi की सेंट्रल एयर कंडीशनिंग मशीन 56°C तक पहुंचने वाले हाई टेंप्रेचर वाले सेल्फ-क्लीनिंग फीचर का सपोर्ट करता है। यह फीचर आम बैक्टीरिया से 99 प्रतिशत तक सेल्फ क्लीनिंग प्रदान करता है, जिससे यूजर्स को क्लीन और हेल्दी हवा मिलती है। इस एसी को फर्स्ट क्लास एनर्जी एफिशिएंसी सर्टिफिकेश मिला हुआ है जो कि प्रभावशाली APF (एनुअल परफॉर्मेंट फैक्टर) 4.17 में रिफ्लेक्ट होता है। इतना हाई स्कोर न केवल कम बिजली बिल की गारंटी देता है बल्कि ज्यादा लंबे समय तक भी चलता है।
   
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »