• होम
  • कैमरा
  • ख़बरें
  • 1.5 करोड़ शब्दों की मेमोरी वाले Xiaomi Mijia Dictionary Pen की सेल शुरू, इस कीमत में उपलब्ध

1.5 करोड़ शब्दों की मेमोरी वाले Xiaomi Mijia Dictionary Pen की सेल शुरू, इस कीमत में उपलब्ध

इस पेन में रिकॉर्डिंग के लिए डुअल माइक्रोफोन दिया गया है।

1.5 करोड़ शब्दों की मेमोरी वाले Xiaomi Mijia Dictionary Pen की सेल शुरू, इस कीमत में उपलब्ध

Photo Credit: JD.com

पेन में एक कैमरा दिया गया है जो पूरे पैराग्राफ को कैप्चर कर लेता है।

ख़ास बातें
  • शब्द पॉपुलर डिक्शनरी जैसे ऑक्सफोर्ड, किंगसॉफ्ट पावरवर्ड आदि से लिए गए हैं
  • इसमें 1.5 करोड़ से ज्यादा चाइनीज और अंग्रेजी शब्दों का सपोर्ट दिया गया है
  • इससे पहले कंपनी ने इसे क्राउडफंडिंग के अंतर्गत पेश किया था
विज्ञापन
Xiaomi ने MIJIA Dictionary Pen कुछ समय पहले पेश किया था जिसकी सेल अब शुरू हो गई है। यह एक खास पेन है। यह किसी पेज पर लिखी लाइनों, या पूरे पैराग्राफ का फोटो लेकर उसे स्कैन कर सकता है, उसे ट्रांसलेट भी कर सकता है, और फोटो खींच कर उसे टेक्स्ट में कन्वर्ट कर सकता है जिसे बाद में कहीं पर भी टेक्स्ट के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए इस पेन में एक कैमरा दिया गया है जो पूरे पैराग्राफ को कैप्चर कर लेता है। इसमें एक छोटी सी स्क्रीन भी आती है जिससे यूजर टेक्स्ट पढ़ने की सहूलियत भी मिलती है। 
 

Xiaomi MIJIA Dictionary Pen price

Xiaomi MIJIA Dictionary Pen की चीन में कीमत 699 युआन (लगभग 8,000 रुपये) है। इससे पहले कंपनी ने इसे क्राउडफंडिंग के अंतर्गत पेश किया था। अब यह खरीद के लिए उपलब्ध करवा दिया गया है। इसे JD.com से खरीदा जा सकता है। 
 

Xiaomi MIJIA Dictionary Pen specifications

शाओमी मीजिया डिक्शनरी पेन के स्पेसिफिकेशंस देखें तो इस पेन में रिकॉर्डिंग के लिए डुअल माइक्रोफोन दिया गया है। जो कि वॉयस को पकड़ता है। वॉयस ट्रांसलेशन के लिए यह AI के साथ आता है। जिसके लिए इँग्लिश, चीनी, जापानी, कोरियन, रूसी, जर्मन आदि भाषाओं का सपोर्ट है। कंपनी की ओर से कहा गया है कि इंग्लिश और चाइनीज भाषा को पहचानने में डिवाइस 99 प्रतिशत तक सफल पाया गया है। यह किसी पेज पर लिखी लाइनों, या पूरे पैराग्राफ का फोटो लेकर उसे स्कैन कर सकता है, उसे ट्रांसलेट भी कर सकता है, और फोटो खींच कर उसे टेक्स्ट में कन्वर्ट कर सकता है जिसे बाद में कहीं पर भी टेक्स्ट के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए इस पेन में एक कैमरा दिया गया है जो पूरे पैराग्राफ को कैप्चर कर लेता है।

इसमें 1.5 करोड़ से ज्यादा चाइनीज और अंग्रेजी शब्दों का सपोर्ट दिया गया है। जो कि बिल्टइन फीचर है। ये सभी शब्द पॉपुलर डिक्शनरी जैसे ऑक्सफोर्ड, किंगसॉफ्ट पावर वर्ड आदि से लिए गए हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  2. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  4. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  5. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  6. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  7. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  8. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  9. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  10. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »