Mi TV Webcam भारत में लॉन्च, फुल-एचडी (1080p) वीडियो कॉल करने में है सक्षम

Mi TV Webcam की कीमत भारत में 1,999 रुपये है और इसे Mi.com के साथ-साथ Mi Home और Mi Studio स्टोर के जरिए 28 जून से खरीदा जा सकता है।

Mi TV Webcam भारत में लॉन्च, फुल-एचडी (1080p) वीडियो कॉल करने में है सक्षम
ख़ास बातें
  • Mi TV Webcam की सेल 28 जून से शुरू होगी
  • मी टीवी वेबकैम को स्मार्ट टीवी व कम्प्यूटर के साथ कनेक्ट किया जा सकता है
  • इस वेबकैम में डुअल-फार फील्ड माइक्रोफोन दिया गया है
विज्ञापन
Mi TV Webcam को भारत में गुरुवार को Xiaomi द्वारा लॉन्च कर दिया गया है, जोकि यूज़र्स को सीधे टीवी के जरिए अपने चाहनेवालों से वीडियो कॉल पर बात करने की सुविधा प्रदान करता है। यह नया डिवाइस 25fps पर फुल-एचडी (1080p) वीडियो कैप्चर करने की इज़ाजत देता है। वेबकैम में 71 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू दिया गया है और इसमें डुअल फार-पील्ड माइक्रोफोन मौजूद है। इसमें यूएसबी इंटरफेस भी दिया गया है, जो कि न केवल मी टीवी और रेडमी टीवी मॉडल्स के साथ कनेक्टिविटी की सुविधा प्रदान करता है, बल्कि इसे अन्य एंड्रॉयड टीवी आधारित स्मार्ट टीवी के साथ-साथ विंडोज़ और  macOS कम्प्युटर के साथ भी कनेक्ट किया जा सकता है। ओवरऑल मी टीवी वेबकैम OnePlus TV कैमरा की तरह है, जो कि पिछले महीने लॉन्च हुआ था।
 

Mi TV Webcam price in India

Mi TV Webcam की कीमत भारत में 1,999 रुपये है और इसे Mi.com के साथ-साथ Mi Home और Mi Studio स्टोर के जरिए 28 जून से खरीदा जा सकता है।

ध्यान देने योग्य बात यह है कि मी टीवी वेबकैम की कीमत वनप्लस टीवी कैमरा से कम है, जो कि 2,499 रुपये में आया था। दोनों ही वेबकैम का डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं।
 

Mi TV Webcam specifications, features

Mi TV Webcam में Google Duo के जरिए वीडियो कॉल की जा सकती है। इसमें 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जो कि 25fps पर 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। इस कैमरा में डुअल स्टीरियो माइक्रोफोन दिया गया है, जो कि काफी दूर से वीडियो कैप्चर करने में सक्षम है। इसके अलावा, इसमें 3डी इमेज नॉइस रिडक्शन एलगोरिदम दिया गया है।

प्राइवेसी के लिए मी टीवी वेबकैम फिजिकल शटर के साथ आता है। जब लेंस का इस्तेमाल न हो तो इस शेटर से लेंस को ढका जा सकता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।

Mi TV Webcam की सेटिंग करना काफी आसान है, इसमें एडजस्टेबल मैग्नेटिक बेस दिया गया है जिसे स्मार्ट टीवी या फिर कम्पयूटर से एचैट किया जा सकता है। कैमरा अटैच होने के बाद यूज़र्स को टीवी में Google Duo ऐप इंस्टॉल करना होगा और फिर वीडियो कॉल रिसीव करने के लिए इसे कैमरा के साथ पेयर करना होगा।

शाओमी मी टीव वेबकैम Android TV 8 या फिर इससे ऊपर के डिवाइस के साथ कम्पैटिबल है और यह Mi TV व Redmi TV मॉडल्स को सपोर्ट करता है। Windows 7 व इससे ऊपर के डेस्कटॉप पर भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका डायमेंशन 80x35x67mm और भार 45.6 ग्राम है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »