43, 55, 65, और 75 इंच साइज में Lloyd QLED Google TV भारत में लॉन्च, जानें कीमत

इसमें Cortex-A55 क्वाड कोर चिप है।

43, 55, 65, और 75 इंच साइज में Lloyd QLED Google TV भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: YouTube/Lloyd

Lloyd QLED Google TV में माइक्रो डिमिंग Dolby Vision और HDR का सपोर्ट दिया गया है। 

ख़ास बातें
  • इसमें Cortex-A55 क्वाड कोर चिप है।
  • टीवी में 16GB स्टोरेज है और 2GB रैम दी गई है।
  • इसमें 12W स्पीकर्स वाला 5.1 सराउंड साउंड सिस्टम दिया गया है।
विज्ञापन
Lloyd ने अपना लेटेस्ट QLED Google TV लॉन्च किया है। जैसा कि इसके नाम से पता चलता है इसमें QLED डिस्प्ले है। कंपनी ने इसमें फार फील्ड टेकनोलॉजी का इस्तेमाल किया है। यानि कि यूजर्स इसे गूगल असिस्टेंट के माध्यम से ही ऑपरेट कर सकेंगे। इसके लिए किसी वॉयस एक्टिवेटेड रिमोट की जरूरत नहीं पड़ने वाली है। चूंकि इसमें Google TV का सपोर्ट है, इसलिए यूजर्स को बिल्ट इन क्रॉमकास्ट भी इसमें मिलेगा। टीवी की कीमत और  फीचर्स की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Lloyd QLED Google TV price, availability

Lloyd QLED TV को 43, 55, 65, और 75 इंच साइज में लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत क्रमश: 33,990 रुपये, 52,990 रुपये, 76,990 रुपये और 1,24,990 रुपये है। टीवी को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इसके अलाव जल्द ही यह बड़े ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेलर्स पर भी उपलब्ध होगा। कंपनी ने इसका टीजर भी अपने यू-ट्यूब चैनल पर शेयर किया है। 
 

Lloyd QLED Google TV features, specifications

जैसा कि पहले बताया गया है, कंपनी ने इस स्मार्ट टीवी को 43,55,65 और 75 इंच साइज में लॉन्च किया गया है। डिस्प्ले में QLED A+ ग्रेड पैनल है जिसमें 3840x2160 पिक्सल रिजॉल्यूशन दिया गया है। इसमें 350 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। यह टीवी 88 प्रतिशत NTSC कलर स्पेक्ट्रम को सपोर्ट करता है। टीवी में माइक्रो डिमिंग Dolby Vision और HDR का सपोर्ट दिया गया है। 

प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Cortex-A55 क्वाड कोर चिप है। यह Android 9.0 पर ऑपरेट करता है। टीवी में 16GB स्टोरेज है और 2GB रैम दी गई है। इसमें 12W स्पीकर्स वाला 5.1 सराउंड साउंड सिस्टम दिया गया है। Google Chromecast के चलते इसमें Netflix, Prime Videos, Disney+ Hotstar और YouTube जैसे ऐप्स से ऑनलाइन स्ट्रीम किया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल बैंड वाइ-फाई, 3 एचडीएमआई पोर्ट, 2 यूएसबी पोर्ट, 1 एवी पोर्ट, 1 आरएफ पोर्ट और एक डिजिटल आउट पोर्ट दिया गया है। इससे पहले Xiaomi ने भी भारत में अब तक का सबसे महंगा 75इंच वाला TV लॉन्च किया था जिसकी कीमत 1,19,999 रुपये है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »