LG ने लॉन्च किया 97-इंच साइज वाला 4K OLED TV, इसमें है 120Hz डिस्प्ले और Dolby Vsion IQ सपोर्ट

LG G2 97” 4K OLED टेलीविजन में Alpha 9 Gen5 AI प्रोसेसर मिलता है। इसमें वर्चुअल 7.1.2 अप-मिक्स के साथ एआई साउंड प्रो सिस्टम मौजूद है, जो सिनेमैटिक एक्सपीरिएंस देने का दावा करता है।

LG ने लॉन्च किया 97-इंच साइज वाला 4K OLED TV,  इसमें है 120Hz डिस्प्ले और Dolby Vsion IQ सपोर्ट
ख़ास बातें
  • LG G2 97-इंच 4K OLED TV अब आखिरकार भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध है
  • टीवी को Lotus Electronics (इंदौर) द्वारा रिटेल किया जाएगा।
  • नए LG 4K OLED टीवी में 120Hz सपोर्ट वाला 97-इंच डिस्प्ले मिलता है
विज्ञापन
LG G2 97-इंच 4K OLED TV अब आखिरकार भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध है। टीवी को Lotus Electronics (इंदौर) द्वारा रिटेल किया जाएगा। स्टोर पर इस टीवी को लॉन्च करते समय वहां LG Electronics, Korea के मैनेजिंग डायरेक्ट भी मौजूद थे। नए LG 4K OLED टीवी में 120Hz सपोर्ट वाला 97-इंच डिस्प्ले मिलता है। इसमें Dolby Vision IQ, HDR10 और HLG सपोर्ट भी मौजूद है। टीवी AI 4K अपस्केलिंग को सपोर्ट करता है और गेमिंग के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए G-Sync, Free Sync, LLM और VRR से भी लैस आता है।

फिलहाल LG G2 97-इंच 4K OLED TV की कीमत की घोषणा नहीं की गई है। इसे Lotus Electronics, इंदौर स्टोर पर बेचा जाएगा। वर्तमान में यह कंपनी के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर लिस्टेड नहीं था। 

खासियतों की बात करें, तो नया LG G2 97-इंच 4K OLED TV कई एडवांस डिस्प्ले फीचर्स के साथ आता है। इसमें Dolby Vision IQ, HDR10 और HLG सपोर्ट मिलता है। गेमर्स के लिए टीवी में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा, इसमें G-Sync, Free Sync, LLM और VRR सपोर्ट भी मौजूद है, जिससे गेमिंग एक्सपीरएंस बेहतर होता है। 

LG G2 97” 4K OLED टेलीविजन में Alpha 9 Gen5 AI प्रोसेसर मिलता है। इसमें वर्चुअल 7.1.2 अप-मिक्स के साथ एआई साउंड प्रो सिस्टम मौजूद है, जो सिनेमैटिक एक्सपीरिएंस देने का दावा करता है।

AI 4K अपस्केलिंग, फिल्ममेकर मोड, HGIG मोड और यूजर ऑप्टिमाइज मैजिक मोशन रिमोट जैसे अतिरिक्त फीचर्स इस टीवी को एक अच्छा मनोरंजन अपग्रेड बनाते हैं।

LG इलेक्ट्रॉनिक्स, कोरिया के प्रबंध निदेशक होंग हू जियोन ने कहा, "एलजी जी2 97-इंच 4K ओएलईडी टीवी के लॉन्च के साथ हम लोटस इलेक्ट्रॉनिक्स इंदौर में एक उल्लेखनीय अवसर का जश्न मना रहे हैं।"
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: LG G2, LG G2 4K OLED TV, LG Smart TV, LG 97 Inch OLED TV
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »