फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!

LG Channels पर अब बॉलीवुड फिल्मों, म्यूजिक और क्षेत्रीय मनोरंजन से जुड़ा ज्यादा कंटेंट मिलेगा। भारत में इस सर्विस पर 170 से ज्यादा फ्री चैनल उपलब्ध हो गए हैं।

फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!

LG Smart TV यूजर्स अब LG Channels पर फ्री में देख सकेंगे बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक

ख़ास बातें
  • LG Channels पर भारत में अब 170 से ज्यादा फ्री चैनल उपलब्ध
  • NH Studioz, Eros Innovation और PEN Music के साथ हुई पार्टनरशिप
  • LG Smart TV यूजर्स बिना सब्सक्रिप्शन के देख सकेंगे नया कंटेंट
विज्ञापन

LG Electronics ने भारत में अपने Smart TV यूजर्स के लिए LG Channels पर नया कंटेंट जोड़ा है। कंपनी की इस फ्री स्ट्रीमिंग सर्विस पर अब बॉलीवुड फिल्मों, म्यूजिक और क्षेत्रीय मनोरंजन से जुड़ा ज्यादा कंटेंट देखने को मिलेगा। इसके लिए LG ने NH Studioz, Eros Innovation और PEN Music के साथ पार्टनरशिप की है। इस एक्सपेंशन के बाद भारत में LG Channels पर उपलब्ध चैनलों की संख्या 170 से ज्यादा हो गई है। खास बात यह है कि यूजर्स को इन चैनलों को देखने के लिए अलग से कोई मासिक सब्सक्रिप्शन नहीं लेना होगा। हालांकि, इस सर्विस पर कंटेंट के दौरान विज्ञापन दिखाई देंगे।

LG Channels पर नए कंटेंट की एंट्री तीन पार्टनरशिप के जरिए हुई है। NH Studioz अपने मूवी और म्यूजिक चैनलों का कलेक्शन इस प्लेटफॉर्म पर लेकर आया है। इसके अलावा Eros Innovation ने Eros Universe चैनल जोड़ा है, जबकि PEN Music ने ALL TIME MOVIES चैनल पेश किया है। इन नए चैनलों के जुड़ने से LG Smart TV यूजर्स को बॉलीवुड फिल्मों और म्यूजिक से जुड़ा ज्यादा कंटेंट देखने का ऑप्शन मिलेगा। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल इन चैनलों पर उपलब्ध फिल्मों और म्यूजिक प्रोग्राम की पूरी लिस्ट शेयर नहीं की है।

इससे पहले NH Studioz ने LG Channels के लिए पांच चैनलों की घोषणा की थी। इनमें NH BollyFlix, NH BollyGold, NH BollyRaga, NH Tamil Gold और NH Namo शामिल हैं। ये चैनल नई और पुरानी बॉलीवुड फिल्मों, हिंदी फिल्मी गानों, तमिल फिल्मों और धार्मिक कंटेंट पर फोकस करते हैं। LG Channels पर अब भारत में 170 से ज्यादा फ्री चैनल उपलब्ध हैं। इनमें मूवी, एंटरटेनमेंट, म्यूजिक, न्यूज, लाइफस्टाइल, बच्चों के कार्यक्रम, स्पोर्ट्स हाइलाइट्स और धार्मिक कंटेंट शामिल हैं। इसके अलावा प्लेटफॉर्म पर हिंदी के साथ पंजाबी, बंगाली, मराठी, तमिल और तेलुगु जैसी कई क्षेत्रीय भाषाओं में भी कंटेंट मिलता है।

LG Channels को इस्तेमाल करने के लिए अलग से कोई सेट-टॉप बॉक्स या अतिरिक्त हार्डवेयर खरीदने की जरूरत नहीं है। यह सर्विस कम्पैटिबल LG Smart TVs पर उपलब्ध है। यूजर्स अपने टीवी में LG Channels ऐप या होम स्क्रीन के जरिए इसे एक्सेस कर सकते हैं। इसके लिए एक्टिव इंटरनेट कनेक्शन जरूरी है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  2. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  3. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  4. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  5. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  7. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  8. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  9. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  10. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »