IPL ने बनाया नया रिकॉर्ड, JioCinema पर 5 सप्ताह में 1,300 करोड़ से ज्यादा व्यूज

इस टूर्नामेंट के मैचों की JioCinema पर डिजिटल स्ट्रीमिंग को व्युअर्स का बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 मई 2023 23:08 IST
ख़ास बातें
  • JioCinema पर एडवर्टाइजर्स की संख्या भी तेजी से बढ़ी है
  • पिछले वर्ष की तुलना में डिजिटल पर रेवेन्यू में भी बढ़ोतरी हुई है
  • स्ट्रीमिंग की क्वालिटी में भी सुधार किया गया है

इस टूर्नामेंट को अल्ट्रा HD रिजॉल्यूशन में स्ट्रीम किया जा रहा है

दुनिया के सबसे लोकप्रिय क्रिकेट टूर्नामेंट्स में शामिल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के दौरान JioCinema पर शुरुआती पांच सप्ताहों में 1,300 करोड़ से ज्यादा व्यूज के साथ नया रिकॉर्ड बना है। इस टूर्नामेंट के मैचों की JioCinema पर डिजिटल स्ट्रीमिंग को व्युअर्स का बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस वर्ष के TATA IPL में JioCinema पर प्रति मैच प्रति व्युअर बिताया गया औसत समय 60 मिनटों पर पहुंच गया है। 

इसके अलावा HD TV पर व्युअर्स की संख्या की तुलना में डिजिटल स्ट्रीमिंग के व्युअर्स की संख्या दोगुनी हो गई है। Viacom18 Sports के CEO, Anil Jayaraj ने कहा, "JioCinema की ग्रोथ प्रत्येक सप्ताह बढ़ रही है और यह व्युअर्स की डिजिटल पर TATA IPL को देखने की पसंद पर आधारित है। मैं हमारे स्पॉन्सर्स, एडवर्टाइजर्स और पार्टनर्स का हमारी यात्रा पर विश्वास दिखाने के लिए धन्यवाद देना चाहूंगा।" 
Advertisement

इस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 12 अप्रैल को Chennai Super Kings बनाम Rajasthan Royals के मैच के दौरान पीक व्युअरशिप बढ़कर लगभग 2.23 करोड़ पर पहुंच गई थी। इसके पांच दिन बाद  Royal Challengers Bangalore बनाम Chennai Super King के मैच में JioCinema ने 2.4 करोड़ की व्युअरशिप के साथ दोबारा रिकॉर्ड तोड़ा था। इस जोरदार रिस्पॉन्स के बाद JioCinema ने 360 डिग्री व्युइंग फीचर जारी किया था। इस टूर्नामेंट के मैचों को व्युअर्स पंजाबी, भोजपुरी, मराठी और गुजराती सहित विभिन्न भाषओं की फीड्स में भी देख सकते हैं। 

JioCinema पर मैचों की स्ट्रीमिंग के अलावा विराट कोहली, हार्दिक पांड्या और डेविड मिलर जैसे प्लेयर्स के इंटरव्यू भी दिखाए जा रहे हैं। JioCinema पर एडवर्टाइजर्स की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। इससे पिछले वर्ष की तुलना में डिजिटल पर रेवेन्यू में भी बढ़ोतरी हुई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( BCCI) ने IPL के TV और डिजिटल ब्रॉडकास्टिंग राइट्स विभिन्न कंपनियों को दिए हैं। JioCinema इस बार IPL के मैचों की मुफ्त स्ट्रीमिंग कर रहा है। इससे भी उसके व्युअर्स की संख्या बढ़ी है। इसके अलावा स्ट्रीमिंग की क्वालिटी में भी सुधार किया गया है। IPL को अल्ट्रा HD रिजॉल्यूशन में स्ट्रीम किया जा रहा है। इसके अलावा यूजर्स की ओर से चुने जा सकने वाले कैमरा एंगल भी उपलब्ध हैं। JioCinema ने फिल्मों और वेब सीरीज के बड़े कंटेंट की भी घोषणा की है। पिछले वर्ष FIFA वर्ल्ड कप की भी इस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग की गई थी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डि
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  4. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  2. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  3. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  5. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  6. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  7. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  8. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  9. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  10. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.