IPL 2023 Final : CSK Vs GT, कौन जीतेगा आईपीएल की ट्रॉफी, थोड़ी देर में शुरू होगा मैच, ऐसे देखें फ्री

IPL 2023 Final : अब से थोड़ी ही देर बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) की टीमें इस खिताब के लिए आमने-सामने होंगी।

IPL 2023 Final : CSK Vs GT, कौन जीतेगा आईपीएल की ट्रॉफी, थोड़ी देर में शुरू होगा मैच, ऐसे देखें फ्री

Photo Credit: @IPL

चेन्नई सुपरकिंग्स इस टूर्नामेंट की पहली फाइनलिस्‍ट बनी थी। वहीं, गुजरात ने मुंबई को हराकर फाइनल में जगह बनाई।

ख़ास बातें
  • आईपीएल का फाइनल मुकाबला आज खेला जाएगा
  • इसे ओटीटी पर लाइव फ्री में देखा जा सकता है
  • जियो सिनेमा ऐप पर देखा जा सकता है आईपीएल का मैच
विज्ञापन
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) का फाइनल मुकाबला आज खेला जाएगा। अब से थोड़ी ही देर बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) की टीमें इस खिताब के लिए आमने-सामने होंगी। चेन्नई सुपरकिंग्स इस टूर्नामेंट की पहली फाइनलिस्‍ट बनी थी। वहीं, गुजरात ने मुंबई को हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला भी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। चेन्‍नई की टीम की कमान महेंद्र सिंह धोनी के हाथ में है, जबकि गुजरात की टीम के कप्‍तान हार्दिक पांड्या हैं। पिछले साल आईपीएल का खिताब जीतने वाली गुजरात क्‍या इस बार भी विजेता बनेगी या महेंद्र सिंह धोनी अपनी टीम को जीत दिला पाएंगे। आज होने वाले इस रोमांचक मैच को आप घर बैठे लाइव देख सकते हैं। 
 

CSK Vs GT आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला आप कैसे लाइव देख सकते हैं, हम इसकी जानकारी दे रहे हैं। यह मैच टीवी, मोबाइल समेत अन्य पोर्टेबल डिवाइसेज पर घर बैठे देखा जा सकता है। मैच का समय, जगह और देखने का तरीका भी हम आपको बता रहे हैं। 
 

CSK Vs GT IPL 2023 Final मैच कब होगा?

चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस (CSK Vs GT) के बीच आईपीएल का फाइनल आज 28 मई, रविवार को खेला जाएगा।  
 

CSK Vs GT IPL 2023 Final कहां खेला जाएगा?

चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में खेला जाएगा। 
 

CSK Vs GT IPL 2023 Final मैच कितने बजे शुरू होगा?

चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच आज 7.30PM पर शुरू होगा। मैच के लिए टॉस 7.00PM पर किया जाएगा। 
 

CSK Vs GT IPL 2023 Final मैच को कैसे देखें लाइव?

चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के मैच को आप टीवी पर देख सकते हैं। इसके राइट्स स्टार स्पोर्ट्स के पास हैं। यानी स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इसका लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं। अगर आप अपने स्मार्टफोन या अन्य पोर्टेबल डिवाइसेज पर मैच देखना चाहते हैं तो इसकी लाइव स्‍ट्रीमिंग JioCinema पर की जाएगी। 
 

CSK Vs GT IPL 2023 Final मैच कैसे देखें फ्री?

चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के मैच को आप Jio Cinema पर बिल्कुल फ्री देख सकते हैं। इसके लिए कोई एक्स्ट्रा चार्ज यहां पर नहीं रखा गया है। JioCinema App को डाउनलोड करना भी फ्री है जिसे आप विभिन्न ऐप स्टोर्स से डाउनलोड कर सकते हैं। यहां मैच को 12 भारतीय भाषाओं में सुना जा सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »