IPL 2022 आज से शुरू: सभी मैचों को ऐसे देखें लाइव

पिछले सीजन्स की तरह YuppTV इस बार भी आईपीएल की ग्लोबल ब्रॉडकास्टिंग करेगा।

IPL 2022 आज से शुरू: सभी मैचों को ऐसे देखें लाइव

Disney+ Hotstar भारत में IPL 2022 मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए ऑफिशिअल स्ट्रीमिंग पार्टनर है।

ख़ास बातें
  • Tata IPL 2022 सीजन 26 मार्च की शाम से हो रहा है शुरू।
  • YuppTV इस बार भी आईपीएल की ग्लोबल ब्रॉडकास्टिंग करेगा।
  • ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट फैन्स Fox Sports और Kayo Sports पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
IPL 2022 live कैसे देख सकते हैं? अगर आपके दिमाग में भी यह सवाल है तो हम आपको इसके बारे में सारी जानकारी यहां दे रहे हैं। IPL 2022 को अब स्पॉन्सरशिप कारणों के चलते Tata IPL 2022 भी कहा जाता है। यह सीजन 26 मार्च, यानि आज, शनिवार शाम से शुरू होने जा रहा है। पहला मुकाबला नए कप्तान रविंद्र जड़ेगा की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स और पिछले साल के रनर अप रहे कोलकाता नाइट राईडर्स के बीच होगा। आईपीएल के 15वें सीजन के लिए दो और नई फ्रेंचाइजी भी जुड़ गई हैं जिनमें लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) और गुजरात टाइटन्स (GT) का नाम शामिल है। लखनऊ सुपर जाइंट्स की कमान के एल राहुल के हाथ में और गुजरात टाइटन्स की कमान हार्दिक पांड्या के हाथ में होगी। IPL 2022 का पूरा ग्रुप स्टेज महाराष्ट्र में मुंबई, नवी मुंबई और पुणे (वानखेड़े, ब्रेबोर्न, डीवाई पाटिल और एमसीए स्टेडियम) में चार जगहों पर खेला जाएगा। लेकिन अगर आप वहां नहीं जा सकते हैं या नहीं जाना चाहते हैं तो हम आपको बता रहे हैं कि आप अपने घर बैठे-बैठे कैसे IPL 2022 का मजा ले सकते हैं। 
 

How to watch IPL 2022 online in India

Disney+ Hotstar भारत में IPL 2022 मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए ऑफिशिअल स्ट्रीमिंग पार्टनर है। भारत में IPL मैच देखने का सबसे सस्ता तरीका Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन है जो 499 रुपये प्रति वर्ष की कीमत पर उपलब्ध है। Jio, Vi और Airtel सहित कई टेलीकॉम कंपनियां खास क्रिकेट प्लान पेश करती हैं जो यूजर्स के लिए Disney+ Hotstar Mobile की मेंबरशिप के साथ आते हैं। लेकिन अगर आप मोबाइल में संतुष्ट नहीं हैं तो आपको Disney+ Hotstar Super सब्सक्रिप्शन खरीदना पड़ेगा जो 899 रुपये प्रति वर्ष की कीमत पर उपलब्ध है। इस पैक के साथ आप आईपीएल को अपने मोबाइल, टीवी, डेस्कटॉप और उन सभी जगहों पर देख सकते हैं जहां डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप चल सकती है। अगर इससे भी ऊपर जाते हैं तो आप 1499 रुपये प्रति वर्ष की कीमत का Disney+ Hotstar Premium प्लान ले सकते हैं। यह दो स्क्रीन की बजाए आपको एक साथ 4 स्क्रीन पर मैच देखने की आजादी देता है। 
 

How to watch IPL 2022 matches outside India

पिछले सीजन्स की तरह YuppTV इस बार भी आईपीएल की ग्लोबल ब्रॉडकास्टिंग करेगा। ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, नेपाल, जापान, अफगानिस्तान जैसे देशों के क्रिकेट फैन इस प्लेटफॉर्म पर लाइव मैच देख सकते हैं। अमेरिका के दर्शक ऑनलाइन मैच लाइव देखने के लिए $6.99 (लगभग 530 रुपये) प्रति माह पर ESPN+ का सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं। यह Disney Bundle के साथ भी आता है। इसके अलावा भी अमेरिका में Willow TV लाइवस्ट्रीमिंग और केबल या सैटेलाइट वॉच का ऑप्शन भी देता है।  

ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट फैन्स के पास Fox Sports और Kayo Sports का भी ऑप्शन है। फॉक्स स्पोर्ट्स आमतौर पर टीवी पैकेज के साथ आता है। अगर आप टीवी पैकेज नहीं इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए कायो स्पोर्ट्स एक बेहतर ऑप्शन है। इसमें AUD 25 (लगभग 1,400 रुपये) प्रति माह का बेसिक पैकेज और AUD 35 (लगभग 2,000 रुपये) प्रति माह का प्रीमियम पैकेज मिलता है। इसमें 14 दिन का ट्रायल भी उपलब्ध है। 

क्या अभी भी आपके कोई प्रश्न हैं? इसके लिए हमें नीचे कमेंट में बताएं या Twitter @Gadgets360 पर हमें लिखें।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  3. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  4. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  6. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  7. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  8. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  10. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »