14 इंच डिस्प्ले और 50Wh बैटरी के साथ Infinix InBook X1 Neo लॉन्च, कीमत स्मार्टफोन से भी कम

कीमत के बारे में बात करें तो भारत में इसके 8GB रैम और 256GB SSD स्टोरेज वैरिएंट की कीमत Rs. 24,990 है। लैपटॉप की सेल 21 जुलाई को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।  

14 इंच डिस्प्ले और 50Wh बैटरी के साथ Infinix InBook X1 Neo लॉन्च, कीमत स्मार्टफोन से भी कम

Photo Credit: Infinix

Infinix InBook X1 Neo में 14 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Infinix InBook X1 Neo में 14-इंच फुल-एचडी आईपीएस डिस्प्ले है।
  • Infinix InBook X1 Neo के 8GB रैम और 256GB SSD की कीमत 24,990 है।
  • Infinix InBook X1 Neo में 50Wh बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Infinix InBook X1 Neo भारत में लॉन्च हो गया है। इस लैपटॉप को खासतौर से कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें लेटेस्ट इंटेल प्रोसेसर और विंडोज 11 जैसे फीचर्स मिलते हैं। Infinix InBook X1 Neo को एल्युमिनियम एलॉय मेटल से बनाया गया है और इसमें 14-इंच का फुल-एचडी आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। लैपटॉप में 256GB स्टोरेज के साथ 8GB LPDDR4X रैम मिलती है। Infinix InBook X1 Neo में दो माइक्रोफोन्स और डीटीएस ऑडियो प्रोसेसिंग भी शामिल है। 
 

Infinix InBook X1 Neo की भारत में कीमत 


इस लैपटॉप की कीमत के बारे में बात करें तो भारत में इसके 8GB रैम और 256GB SSD स्टोरेज वैरिएंट की कीमत Rs. 24,990 है। लैपटॉप की सेल 21 जुलाई को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।  
 

Infinix InBook X1 Neo स्पेसिफिकेशन्स 


खबर लिखते समय इस लैपटॉप की स्पेसिफिकेशन्स कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट नहीं हुई थी। फ्लिपकार्ट की लिस्टिंग के अनुसार, लैपटॉप विंडोज 11 पर काम करेगा। इसमें 14-इंच फुल-एचडी आईपीएस डिस्प्ले के साथ 300 निट्स ब्राइटनेस, 100 प्रतिशत sRGB कलर कवरेज मिलता है। इसे पावर देने के लिए Intel Celeron क्वैड-कोर N5100 प्रोसेसर के साथ 8GB LPDDR4X रैम और 256GB एसएसडी स्टोरेज दी गई है। इस लैपटॉप में इंटेल यूएचडी ग्राफ़िक्स भी मौजूद है। 

इसमें दो यूएसबी 3.0 पोर्ट्स, 2 यूएसबी टाइप-सी पोर्ट्स और एक HDMI 1.4 पोर्ट दिया गया है। Infinix InBook X1 Neo में ब्लूटूथ v5.1 कनेक्टिविटी मौजूद है। इसके साथ वीडियो कॉल्स के लिए HD वेबकेम, दो माइक्रोफोन्स, DTS ऑडियो प्रोसेसिंग आता है। लैपटॉप का कीबोर्ड बैकलाइट के साथ आता है। Infinix InBook X1 Neo में 50Wh बैटरी दी गई है। कंपनी के अनुसार यह यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के जरिए 45W AC एडाप्टर के साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है की इस डिवाइस की बैटरी मात्र एक बार चार्ज करने पर 11 घंटे तक का प्लेटाइम डिलीवर कर सकती है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले साइज14.00-inch
डिस्प्ले रेज़ल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Touchscreenहां
रैम8 जीबी
वज़न1.24 किलो
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  2. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  4. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  5. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  6. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  8. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  10. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »