• होम
  • होम इंटरटेनमेंट
  • ख़बरें
  • IND vs NZ T20 तीसरा मैच अब से कुछ मिनटों में होगा शुरू: प्राइवेट TV चैनल समेत Hotstar पर नहीं यहां होगा लाइव मैच का प्रसारण

IND vs NZ T20 तीसरा मैच अब से कुछ मिनटों में होगा शुरू: प्राइवेट TV चैनल समेत Hotstar पर नहीं यहां होगा लाइव मैच का प्रसारण

India vs New Zealand 3rd T20 2022: भारतीय टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर है जहां दोनों टीमों के बीच टी20 और वनडे सीरीज खेली जाएगी।

IND vs NZ T20 तीसरा मैच अब से कुछ मिनटों में होगा शुरू: प्राइवेट TV चैनल समेत Hotstar पर नहीं यहां होगा लाइव मैच का प्रसारण

IND vs NZ T20 2022 सीरीज का तीसरा मैच 12 बजे से शुरू होगा।  

ख़ास बातें
  • IND vs NZ तीन टी-20 सीरीज में भारत 1-0 से आगे है
  • IND vs NZ पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था
  • IND vs NZ T20 2022 सीरीज में कोहली और रोहित शर्मा को आराम दिया गया है
विज्ञापन
India vs New Zealand 3rd T20 2022: भारतीय टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर है जहां दोनों टीमों के बीच टी20 और वनडे सीरीज खेली जाएगी। टी20 सीरीज की शुरुआत 18 नवंबर 2022 से शुरू हो गई थी, लेकिन बारिश के कारण मैच रद्द हो गया। जबकि दूसरे मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को हरा दिया। भारतीय टीम अभी 3 टी 20 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है। अब आज मंगलवार यानी 22 नवंबर को भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच आज तीसरा टी20 मैच होने जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या कर रहे हैं। 

India vs New Zealand 3rd T20 2022: सीरीज में तीन टी20 मैच खेले जाने हैं और उसके बाद तीन वनडे मैच की सीरीज भी अलग से होगी। हालांकि टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों की कमी देखने को मिलेगी। टीम में ज्यादातर युवा खिलाड़ी ही खेल रहे हैं। इससे पहले हुए टी20 वर्ल्ड कप का लाइव प्रसारण आप जिन चैनलों पर देख रहे थे, अब वहां नहीं देख पाएंगे। इसके अलावा इंटरनेट के माध्यम से ओटीटी प्लेटफॉर्म भी इस सीरीज के लिए बदल दिया गया है। इस मैच का लाइव प्रसारण आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं, इसके बारे में हम आपको पूरी जानकारी दे रहे हैं। 
 

भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा T-20 2022 (IND vs NZ T20 2022) मैच कब होगा?

IND vs NZ T20 2022 सीरीज का तीसरा मैच आज मंगलवार 22 नवंबर को खेला जाएगा। मैच के लिए टॉस 11.30 बजे किया जाएगा। इसके बाद मैच 12 बजे से शुरू होगा।  
 

भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा T-20 2022 (IND vs NZ T20 2022) मैच कहां खेला जाएगा?

IND vs NZ T20 2022 सीरीज का तीसरा मैच McLean Park स्टेडियम में खेला जाएगा। अगर आज का मैच न्यूजीलैंड जीतती है तो सीरीज 1-1 से बराबर हो जाएगी। वहीं भारतीय टीम की मंशा 2-0 से सीरीज को जीतने की होगी।  


भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा T-20 2022 (IND vs NZ T20 2022) मैच कहां देखें लाइव?

IND vs NZ T20 2022 मैच का लाइव प्रसारण आप भारत में डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) यानी दूरदर्शन नेटवर्क के स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं। अबकी बार इंटरनेट के माध्यम से अपने मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट आदि पर मैच देखने का प्लेटफॉर्म बदल गया है। इस सीरीज के मैच का ऑनलाइन लाइव स्ट्रीम आप प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर ही देख पाएंगे। अबकी सीरीज का लाइव स्ट्रीम डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर नहीं किया जा रहा है। 

न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11
फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, डेरिल मिचेल, एडम मिल्ने, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, ब्लेयर टिकनर

भारत की प्लेइंग 11
हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक


Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  2. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  3. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  4. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  6. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  7. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  8. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  9. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  10. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »