India vs Ireland T20: घर बैठे मिलेगा लाइव मैच देखने का मौका, बस करना होगा ये काम

अगर आप क्रिकेट प्रेमी हैं तो हम आपके लिए बेहद जरूरी खबर लेकर आए हैं। जी हां भारत और आयरलैंड के बीच टी-20 सीरीज चल रही है, अगर आप इस मैच को देखना चाहते हैं तो आज आपके पास आखिरी मौका है।

India vs Ireland T20: घर बैठे मिलेगा लाइव मैच देखने का मौका, बस करना होगा ये काम

Photo Credit: Twitter/Ireland Cricket

ख़ास बातें
  • भारत बनाम आयरलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच डबलिन के कैसल एवेन्यू में होगा।
  • INDvIRE के बीच दूसरा टी20 मैच Sony Sports नेटवर्क पर प्रसारित होगा।
  • INDvIRE दूसरा मैच T20I मंगलवार, 28 जून को रात 9:00 बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन
अगर आप क्रिकेट प्रेमी हैं तो हम आपके लिए बेहद जरूरी खबर लेकर आए हैं। जी हां भारत और आयरलैंड के बीच टी-20 सीरीज चल रही है, अगर आप इस मैच को देखना चाहते हैं तो आज आपके पास आखिरी मौका है। आज यानी कि मंगलवार को भारत बनाम आयरलैंड (IND v IRE) दूसरा T20 मैच होगा। अगर आप भी इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए बेताब हैं तो हम आपको यहां इस मैच को लाइव देखने का तरीका बता रहे हैं।

भारत मंगलवार को दूसरे और अंतिम T20 में आयरलैंड के साथ भिड़ने के लिए तैयार है और इस दौरान उमरान मलिक जैसे खिलाड़ी को भी शामिल किया जाएगा। आपको बता दें कि इस सीरीज के पहले मुकाबले को बारिश ने 12 ओवर तक कम कर दिया था। मैच के दिन के लिए निराशाजनक फोरकास्ट को देखते हुए यह एक और छोटा खेल था। रुतुराज गायकवाड़ रविवार को काल्फ निगल की चोट के चलते बल्लेबाजी करने नहीं उतरे। अगर सलामी बल्लेबाज पूरी तरह से फिट नहीं होता है तो वह प्लेइंग इलेवन में यह बदलाव हो सकता है। नीचे IND vs IRE 2nd T20 की लाइव स्ट्रीमिंग के बारे में सभी जानकारी इस प्रकार हैं:

INDvIRE दूसरा T20I कहां आयोजित होगा:
भारत बनाम आयरलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच डबलिन के कैसल एवेन्यू में होगा।

T20 मैच किस समय शुरू होगा:
भारत बनाम आयरलैंड के बीच दूसरा मैच T20I मंगलवार, 28 जून को रात 9:00 बजे से शुरू होगा।

किस टीवी चैनल पर INDvIRE दूसरा T20I प्रसारित होगा:
भारत VS आयरलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच  Sony Sports नेटवर्क पर प्रसारित होगा।

INDvIRE के बीच दूसरे T20I की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें:
भारत VS आयरलैंड के बीच दूसरे T20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Sony Liv पर होगी उपलब्ध।

स्क्वाड:

भारत की टीम में रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन/दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह शामिल हैं।

आयरलैंड की टीम में पॉल स्टर्लिंग, एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), गैरेथ डेलानी, लोर्कन टकर (विकेट कीपर), हैरी टेक्टर, जॉर्ज डॉकरेल, एंडी मैकब्राइन, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, जोशुआ लिटिल और कर्टिस कैंपर शामिल हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: India vs Ireland, IND v IRE Live Streaming, T20 Match
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »