IND vs AUS live streaming : क्र‍िकेट के मैदान में आज भारत-ऑस्‍ट्रेलिया की टक्‍कर, ऐसे देखें Live

IND vs AUS live streaming : IND vs AUS का आज का मुकाबला आप ऑनलाइन लाइव देख सकते हैं।

IND vs AUS live streaming : क्र‍िकेट के मैदान में आज भारत-ऑस्‍ट्रेलिया की टक्‍कर, ऐसे देखें Live

Photo Credit: @cricketworldcup

आज खेले जाने वाले मैच को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के सभी चैनलों पर देखा जा सकता है।

ख़ास बातें
  • भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच आज वर्ल्‍डकप का मैच
  • दोनों टीमें चेन्‍नई के ग्राउंड में होंगी आमने-सामने
  • दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा मैच
विज्ञापन
IND vs AUS live streaming : क्रिकेट विश्‍वकप (ICC World Cup 2023) का असल खुमार आज से देखने को मिलेगा। भारतीय क्रिकेट टीम 50 ओवर वाले विश्‍वकप का अपना पहला मैच आज खेलेगी। सामना होगा ऑस्‍ट्रेलिया की टीम से, जो भारतीय टीम को बराबर की टक्‍कर देने का माद्दा रखती है। यह मैच तमिलनाडु के चेन्नई में एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा और दोपहर करीब 2 बजे से लाइव टेलीस्‍काट शुरू हो जाएगा। IND vs AUS का आज का मुकाबला आप ऑनलाइन लाइव देख सकते हैं। अपने मोबाइल पर भी आप इस मैच का आनंद उठा रहे हैं। डिटेल्‍स जानने के लिए बनें रहें। 
 

IND vs AUS आज के मैच के लिए टीम इंडिया के संभावित प्‍लेइंग XI

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह
 

IND vs AUS आज के मैच के लिए टीम ऑस्‍ट्रेलिया के संभावित प्‍लेइंग XI

पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी/जोश इंग्लिस, एडम जम्पा, मिशेल स्टार्क, सीन एबॉट
 

IND vs AUS World Cup 2023 : कब और कहां खेला जाएगा मैच

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया की टीमें आज 8 अक्‍टूबर को मैच खेलेंगी। मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।
 

IND vs AUS : कितने बजे से खेला जाएगा भारत-ऑस्‍ट्रेलिया के बीच मैच?

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम आज दोपहर भारतीय समयानुसार 2:00 बजे से मैच खेलेंगी। यह 50 ओवरों का होगा। 
 

IND vs AUS Live : मैच का लाइव-टेलीकास्ट कहां देखें?

आज खेले जाने वाले मैच को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के सभी चैनलों पर देखा जा सकता है।
 

IND vs AUS Live Stream : मैच को ऑनलाइन लाइव कैसे देखें 

Disney+ Hotstar पर इस मैच को ऑनलाइन लाइव देखा जा सकता है। हॉटस्‍टार के ऐप और वेबसाइट पर इस मैच को देखा जा सकेगा। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 में मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
  2. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  4. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  5. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  6. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  7. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  8. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  9. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  10. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »