Huawei Vision Smart TV पॉप-अप कैमरा के साथ 8 अप्रैल को होगा लॉन्च

Huawei ने पिछले साल Vision Smart TV सीरीज़ लॉन्च की थी, जिसमें 65 इंच और 75 इंच वेरिएंट मौजूद थे। इस स्मार्ट टीवी के 75 इंच वाले वेरिएंट में भी पॉप-अप कैमरा दिया गया था।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 2 अप्रैल 2020 14:45 IST
ख़ास बातें
  • Huawei ने पिछले साल Vision Smart TV सीरीज़ लॉन्च की थी
  • पुराने Huawei Vision Smart TV में भी मौजूद था पॉप-अप कैमरा
  • नए स्मार्ट टीवी की स्क्रीन पुराने से हो सकती है बड़ी

Huawei Vision Smart TV को भारत लाए जाने की जानकारी नहीं

Huawei Vision Smart TV पॉप-अप कैमरे के साथ 8 अप्रैल को चीन में लॉन्च होगा। इसके साथ ही Huawei P40 सीरीज़ से भी पर्दा उठाया जाएगा। कंपनी ने इसकी जानकारी चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट Weibo पोस्ट के जरिए दी। Huawei इसके अलावा इस स्मार्ट टीवी से संबंधित अन्य कोई जानकारी साझा नहीं की है और फिलहाल यह भी साफ नहीं है कि कंपनी का यह टीवी भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं। पिछले साल हुवावे ने Vision Smart TV सीरीज़ को पेश किया था, जिसमें 65 इंच और 75 इंच वेरिएंट मौजूद थे। इस स्मार्ट टीवी के 75 इंच वाले वेरिएंट में भी पॉप-अप कैमरा दिया गया था।

Huawei द्वारा वीबो पर साझा की गई लेटेस्ट फोटो के अनुसार, इस साल के Vision Smart TV का पॉप-अप कैमरा, पिछले साल वाले स्मार्ट टीवी के कैमरा से बड़ा होगा। इसके अलावा हम उम्मीद कर सकते हैं कि लेटेस्ट वर्ज़न के हुवावे विज़न स्मार्ट टीवी का डिस्प्ले पुराने वाले वर्ज़न से बड़ा होगा।

हालांकि, विज़न स्मार्ट टीवी भारत में लॉन्च नहीं किया गया था। इसी आधार पर अंदाजा लगाया जा सकता है कि लेटेस्ट स्मार्ट टीवी भी भारत में दस्तक नहीं दे सकता। याद दिला दें, 75 इंच का विज़न स्मार्ट टीवी पिछले साल नवंबर में लॉन्च हुआ था। यह टीवी क्वांटम डॉट अल्ट्रा एचडी (3840 x 2160 पिक्सल) डिस्प्ले 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आया था, जिसका 16:9 आस्पेक्ट रेशियो था। दूसरी तरफ पॉप-अप कैमरा 10 डिग्री एंगल के साथ चैट और वीडियो अनुभव को शानदार बनाता था।

हुवावे स्मार्ट स्क्रीन वी75 टीवी ब्लैक और गोल्ड कलर ऑप्शन में उपलब्ध था। उम्मीद कर सकते हैं कि नए वर्ज़न में भी ये ऑप्शन मौजूद हों। इस स्मार्ट टीवी की कीमत CNY 12,999 (लगभग 1,30,000 रुपये) थी। हालांकि, नए टीवी के बारे में ज्यादा जानकारी आने वाले 8 अप्रैल को मिल जाएगी।
Advertisement

इस दिन कंपनी की लेटेस्ट फ्लैगशिप Huawei P40 5G सीरीज़ की भी सेल शुरू हो जाएगी। इस सीरीज़ में Huawei P40 5G, Huawei P40 Pro 5G, औप Huawei P40 Pro+ 5G शामिल है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

75.00 इंच

स्क्रीन टाइप

LED

डाइमेंशन

1668.94 x 993.31 x 72.56

रिज़ॉल्यूशन

Ultra-HD

स्मार्ट टीवी

हां
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 990 5जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + Infrared

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.58 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 990 5जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + Depth

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 40-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + Depth

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1200x2640 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.58 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 990 5जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + Depth

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 40-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + Depth

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1200x2640 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.