Huawei ने अपने नए स्मार्ट TV लॉन्च किए हैं जिसमें कंपनी ने नए Huawei Vision Smart Screen 5 SE लाइनअप को मार्केट में उतारा है। Vision Smart Screen 5 SE को कंपनी ने 55 इंच, 65, इंच और 75 इंच डिस्प्ले साइज में पेश किया है। टीवी में 4K Ultra HD MiniLED पैनल लगा है जो 240Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है।
पिछले साल लॉन्च हुए Huawei Vision Smart TV की कीमत CNY 12,999 (लगभग 1,30,000 रुपये) थी। फिलहाल यह भी साफ नहीं है कि कंपनी का यह टीवी भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं।
Honor Vision, Honor Vision Pro Smart TV: Huawei का सब-ब्रांड हॉनर भारत में हॉनर विज़न स्मार्ट टीवी और हॉनर विज़न प्रो स्मार्ट टीवी को लॉन्च करने की तैयारी में है। जानें लेटेस्ट स्मार्ट टीवी के बारे में।