सर्दियों में Flipkart पर मची धूम, 20 हजार वाला फ्रिज सिर्फ 2490 रुपये में मिल रहा, तगड़ी डील से होंगे मालामाल

वैसे तो गर्मियों के मौसम की तुलना सर्दियों में फ्रिज की जरूरत थोड़ी कम हो जाती है। मगर आप सर्दियों में फ्रिज खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो गर्मियों के मुकाबले कम दामों में मिल सकता है।

सर्दियों में Flipkart पर मची धूम, 20 हजार वाला फ्रिज सिर्फ 2490 रुपये में मिल रहा, तगड़ी डील से होंगे मालामाल

Photo Credit: Flipkart

ख़ास बातें
  • हम आपके लिए Flipkart पर मौजूद रेफ्रिजरेटर के बेस्ट ऑप्शन लेकर आए हैं।
  • रेफ्रिजरेटर पर फ्लिपकार्ट पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है।
  • फ्लिपकार्ट फ्रिज पर बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर का लाभ दे रही है।
विज्ञापन
वैसे तो गर्मियों के मौसम की तुलना सर्दियों में फ्रिज की जरूरत थोड़ी कम हो जाती है। मगर आप सर्दियों में फ्रिज खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह आमतौर पर गर्मियों के मुकाबले कम दामों में मिल सकता है। जी हां सीजन होने पर किसी भी चीज की कीमत आसमान छूने लगती है, वहीं उसे आप बिना सीजन के खरीदेंगे तो उस पर कंपनियां भी डिस्काउंट देने लगती हैं। फ्लिपकार्ट की इस डील में आप अपना पुराना फ्रिज देकर नए फ्रिज को सस्ते दामों में खरीद सकते हैं। हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर में ज्यादा लाभ तभी मिलता है जब एक्सचेंज में दिया गए उत्पाद की कंडीशन और मॉडल सही होता है। इसके लिए आप अपना पिन कोड दर्ज करके मॉडल को चेक कर सकते हैं। अगर आप भी ऐसा कुछ सोच रहे हैं तो हम आपके लिए Flipkart पर मौजूद रेफ्रिजरेटर के बेस्ट ऑप्शन लेकर आए हैं।

Whirlpool 190 L Direct Cool Single Door 4 Star Refrigerator
Whirlpool का 190 लीटर का डायरेक्ट कूल सिंगल डोर 4 स्टार रेफ्रिजरेटर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 20,850 रुपये में लिस्टेड है, लेकिन 30 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 14,490 रुपये में मिल रहा है। बैंक ऑफर में यूपीआई ट्रांजेक्शन से 5 प्रतिशत यानी कि 500 रुपये तक बचत हो सकती है। वहीं फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से पेमेंट पर 5 प्रतिशत तक लाभ मिल सकता है। एक्सचेंज ऑफर में पुराना फ्रिज एक्सचेंज में देने पर 12 हजार रुपये तक बचत हो सकती है। एक्सचेंज ऑफर का लाभ एक्सचेंज में दिए जाने वाली प्रोडक्ट की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। एक्सचेंज ऑफर लगाने पर कीमत 2,490 रुपये तक हो सकती है। कंपनी इस फ्रिज के साथ 1 साल की वारंटी और कंप्रेशर पर 9 साल की वारंटी प्रदान कर रही है।

Samsung 192 L Direct Cool Single Door 2 Star Refrigerator
सैमसंग का 192 लीटर का डायरेक्ट कूल सिंगल डोर 2 स्टार रेफ्रिजरेटर 14,790 रुपये में मिल रहा है, जबकि इसकी असली कीमत 16,990 रुपये है। यानी कि इस दौरान 12% का डिस्काउंट मिल रहा है। एक्सचेंज ऑफर में 12,000 रुपये तक छूट मिल सकती है। अगर एक्सचेंज ऑफर लगाते हैं तो प्रभावी कीमत 2,790 रुपये तक गिर सकती है। सैमसंग इस फ्रिज पर 1 साल की वारंटी और कंप्रेशर पर 10 साल की वारंटी देती है।

Haier 195 L Direct Cool Single Door 4 Star Refrigerator
Haier का 195 लीटर डायरेक्ट कूल सिंगल डोर 4 स्टार रेटिंग फ्रिज 20 प्रतिशत छूट के बाद 14,690 रुपये में उपलब्ध है, जबकि वास्तविक कीमत 18,400 रुपये है। बैंक ऑफर के जरिए फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से पेमेंट होती है तो 5 प्रतिशत तक कैशबैक मिल सकता है। वहीं यूपीआई ट्रांजेक्शन पर 5 प्रतिशत तक बैंक ऑफर यानी कि 500 रुपये तक बचत का मौका मिल सकता है। इस फ्रिज को 1,633 रुपये प्रति माह की ईएमाई पर भी खरीद सकते हैं। इस फ्रिज पर भी 12 हजार रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है, जिसके बाद यह फ्रिज सिर्फ 2,690 रुपये नकद देकर खरीदा जा सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »