यहां पर सिर्फ 4,490 रुपये में मिल रहा नया लैपटॉप, फायदा उठाने का सीमित अवसर!

फ्लिपकार्ट के ऑफर की बात की जाए तो ASUS Chromebook Celeron Dual Core की कीमत 22,990 रुपये है, लेकिन 17 प्रतिशत छूट के बाद 18,990 रुपये में मिल रहा है।

यहां पर सिर्फ 4,490 रुपये में मिल रहा नया लैपटॉप, फायदा उठाने का सीमित अवसर!

Photo Credit: Flipkart

ख़ास बातें
  • ASUS Chromebook Celeron Dual Core की कीमत 22,990 रुपये है।
  • ASUS Chromebook Celeron Dual Core में 11.6 इंच की HD, LCD डिस्प्ले है।
  • यह लैपटॉप Chrome OS पर काम करता है।
विज्ञापन
आमतौर पर कोई भी लैपटॉप 20-25 हजार रुपये से कम कीमत में नहीं आता है, वहीं अगर फीचर्स बेहतर चाहिए तो यह बजट 40-45 हजार तक भी जा सकता है। अब अगर आपका बजट कम हो और आपको लैपटॉप चाहिए तो यह कैसे मुमकिन होगा। निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपको एक ऐसी साइट के बारे में बता रहे हैं जहां पर आप 5 हजार रुपये से भी कम में बेहतरीन फीचर्स वाला लैपटॉप ले सकते हैं, जिसके इस्तेमाल स्कूल या कॉलेज स्टूडेंट और प्रोफेशनल बेसिक कार्यों के लिए कर सकते हैं।
 

ASUS Chromebook Celeron Dual Core पर ऑफर


ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के ऑफर की बात की जाए तो ASUS Chromebook Celeron Dual Core की कीमत 22,990 रुपये है, लेकिन 17 प्रतिशत छूट के बाद 18,990 रुपये में मिल रहा है। बैंक ऑफर की बात की जाए तो Flipkart Axis बैंक कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत तक कैशबैक लिया जा सकता है।

आपको लग रहा होगा कि कीमत को कम कैसे किया जाए तो हम आपको बता दें कि एक्सचेंज ऑफर की बदौलत पुराना या मौजूदा लैपटॉप एक्सचेंज में देने पर 14,500 रुपये तक की बचत हो सकती है। हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज में दिए जाने वाले लैपटॉप की कंडीशन और मॉडल पर ऑफर का पूरा लाभ निर्भर करता है। अगर एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ मिलता हो तो कीमत कम होकर 4,490 रुपये हो सकती है। 
 

ASUS Chromebook Celeron Dual Core के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के लिए ASUS Chromebook Celeron Dual Core में 11.6 इंच की HD, LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1366 x 768 पिक्सल है। स्टोरेज के लिए इसमें 4 GB/64 GB EMMC दी गई है। यह लैपटॉप Chrome OS पर काम करता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 3-cell Li-ion की बैटरी है जो कि एक बार चार्ज होकर 13 घंटे तक चल सकती है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »