Republic Day Sale 2024: Blaupunkt की Amazon के साथ साझेदारी, सेल में 14,999 रुपये में मिलेंगे TV

Blaupunkt का कहना है कि Amazon Republic Day Sale के दौरान QLED TVs की उनकी रेंज 21,999 रुपये से शुरू होगी। वहीं, ग्राहक 4K Google TV को 25,999 रुपये और FHD टेलीविजन को 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकेंगे।

Republic Day Sale 2024: Blaupunkt की Amazon के साथ साझेदारी, सेल में 14,999 रुपये में मिलेंगे TV
ख़ास बातें
  • Blaupunkt TV ने ऑनलाइन सेल्स के लिए Amazon से हाथ मिलाया
  • Amazon Republic Day सेल के दौरान सस्ते मिलेंगे कंपनी के प्रोडक्ट्स
  • वित्तिय वर्ष 2024-25 में मार्केट की 4% हिस्सेदारी हासिल करने का लक्ष्य
विज्ञापन
जर्मन ब्रांड Blaupunkt TV ने अपने नए ई-कॉमर्स साझेदार के रूप में Amazon इंडिया के साथ हाथ मिलाया है। इस पार्टनरशिप के साथ, Blaupunkt TV का लक्ष्य ऑनलाइन बिक्री के जरिए अपने प्रीमियम और किफायती टेलीविजन की लंबी रेंज की बढ़ती मांग को पूरा करना है।  इसके अलावा, कंपनी का कहना है कि ग्राहक Amazon पर 13 जनवरी से शुरू हो रही Amazon Republic Day सेल के दौरान Blaupunkt टेलीविजन को खरीद सकेंगे।

Blaupunkt का कहना है कि Amazon Republic Day Sale के दौरान QLED TVs की उनकी रेंज 21,999 रुपये से शुरू होगी। वहीं, ग्राहक 4K Google TV को 25,999 रुपये और FHD टेलीविजन को 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकेंगे। बता दें Amazon Republic Day सेल 13 जनवरी से शुरू हो रही है और 19 जनवरी तक लाइव रहेगी।

Blaupunkt ने प्रेस रिलीज के जरिए बताया है कि Amazon इंडिया के साथ इस साझेदारी में कंपनी वित्तिय वर्ष 2024-25 को एक महत्वपूर्ण वर्ष के रूप में देखती है, क्योंकि उनका लक्ष्य मार्केट का 4 प्रतिशत हासिल करना है। कंपनी के अनुसार ई-कॉमर्स दिग्गज का डिस्ट्रिब्यूशन नेटवर्क अब भारत में 19,000 पिन कोड पर Blaupunkt TV की पहुंच की अनुमति देगा। ब्लौपंक टीवी ने भारत में अपनी शुरुआत जून 2021 में Flipkart के साथ एक खास साझेदारी के साथ की थी और तब से टेलीविजन और इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट में कंपनी लंबी प्रोडक्ट रेंज जारी कर चुकी है।

SPPL के सीईओ अवनीत सिंह मारवाह ने इस मौके पर अपने बयान में कहा, “हम भारतीय बाजार में पर्याप्त वृद्धि के लिए रणनीतिक रूप से खुद को तैयार कर रहे हैं। फ्लिपकार्ट के साथ हमारी विशेष साझेदारी एक सफल पुनर्प्रवेश को चिह्नित करती है, और अब, जैसा कि हम FY24-FY25 को महत्वपूर्ण मानते हैं, हमारा लक्ष्य बाजार में अपनी उपस्थिति को 4% तक बढ़ाना है।''
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  2. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  3. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  4. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  6. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  7. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  8. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  10. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »