20 हजार सस्ते दाम में खरीदें Apple MacBook Air!, Amazon सेल में ये ऑफर करेगा सस्ते में सपना पूरा

कीमत की बात करें तो 2020 Apple MacBook Air की एमआरपी 99,900 रुपये है, लेकिन 13% डिस्काउंट के बाद 86,990 रुपये में मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 जनवरी 2023 10:49 IST
ख़ास बातें
  • Amazon Sale में Apple MacBook Air को डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं।
  • 2020 Apple MacBook Air में 13.3 इंच की Retina डिस्प्ले दी गई है।
  • Apple MacBook Air लैपटॉप Apple M1 चिप पर काम करता है।

Apple MacBook Air में 13.3 इंच की Retina डिस्प्ले है।

Apple MacBook  Air खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो अमेजन पर चल रही Amazon Great Republic Day Sale में आप इसे भारी डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। सबसे पहले तो इस पर कीमत में कटौती, फिर बैंक और एक्सचेंज ऑफर के साथ किफायती दामों में खरीदने का अवसर आया है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि कैसे अमेजन सेल में Apple MacBook  Air को सस्ते में खरीदा जा सकता है।
 

Apple MacBook  Air पर ऑफर


Amazon Great Republic Day Sale में 2020 Apple MacBook Air की एमआरपी 99,900 रुपये है, लेकिन 13% डिस्काउंट के बाद 86,990 रुपये में मिल रहा है। वहीं यह लैपटॉप भारत में 2020 में लॉन्च किया गया था। इस लैपटॉप को 4,156 रुपये प्रति माह की आसान ईएमआई से भी अपना बनाया जा सकता है। 
Advertisement
 

Apple MacBook Air पर बैंक ऑफर


बैंक की बात करें तो Apple MacBook Air की खरीद पर SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 3,000 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। वहीं एसबीआई क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत यानी कि 1500 रुपये तक  बचत हो सकती है।
 

Apple MacBook Air पर एक्सचेंज ऑफर


Advertisement
एक्सचेंज ऑफर की बात की जाए तो Apple MacBook Air की खरीद पर पुराना या मौजूदा लैपटॉप एक्सचेंज में देने पर भारी बचत हो सकती है। इस दौरान एक्सचेंज में दिए गए लैपटॉप की मौजूदा कंडीशन और मॉडल के हिसाब से अधिकतम 17,300 रुपये तक बचत हो सकती है। अगर एक्सचेंज ऑफर और बैंक ऑफर का पूरा लाभ मिलता है तो कीमत 20,300 रुपये कम होकर 66,690 रुपये हो सकती है।
 

Apple MacBook Air के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो 2020 Apple MacBook Air में 13.3 इंच की Retina डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2560x1600 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 60Hz है। प्रोसेसर की बात करें तो यह लैपटॉप Apple M1 चिप पर काम करता है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB RAM और 256GB SSD स्टोरेज दी गई है। अन्य फीचर्स में बैकलिट कीबोर्ड, फेसटाइम एचडी कैमरा, दो स्पीकर, फिंगरप्रिंट सेंसर, टच आईडी मिलता है। यह लैपटॉप iPhone और iPad के साथ आसानी से काम करता है। डाइमेंशन के लिए इसकी लंबाई 6.10 मिमी, चौड़ाई 304.70 मिमी, मोटाई 212.40 मिमी और वजन 1.29 किलो है। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो इसमें दो यूएसबी पोर्ट, हेडफोन जैक और माइक कॉम्बो जैक है। यह macOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। बैटरी बैकअप के लिए इसमें 49.9WHR बैटरी दी गई है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Familiar design
  • P3 colour gamut display
  • Excellent performance
  • Runs cool and quiet
  • Very good battery life
  • Bad
  • Low-resolution webcam
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

13.30-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

2560x1600 पिक्सल

Touchscreen

नहीं

प्रोसेसर

Apple M1

रैम

8 जीबी

ओएस

macOS

हार्ड डिस्क

नहीं

एसएसडी

512GB

वज़न

1.29 किलो
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Amazon Great Republic Day Sale

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  2. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  3. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  4. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  5. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  3. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  4. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  5. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  6. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  7. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  8. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  9. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  10. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.