• होम
  • google
  • ख़बरें
  • Happy Birthday Google: आज 23 साल का हो गया Google, बर्थडे केक के साथ पेश किया खास Doodle

Happy Birthday Google: आज 23 साल का हो गया Google, बर्थडे केक के साथ पेश किया खास Doodle

गूगल डॉट कॉम (google.com) का डोमेन 15 सितंबर 1995 को रजिस्टर किया गया था। हालांकि लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने 4 सितंबर 1998 को गूगल को एक कंपनी के तौर पर रजिस्टर किया और कंपनी के नाम पर पहला बैंक अकाउंट भी खुलवाया।

Happy Birthday Google: आज 23 साल का हो गया Google, बर्थडे केक के साथ पेश किया खास Doodle
ख़ास बातें
  • Google ने अपने 23वें जन्मदिन पर बनाया केक वाला डूडल
  • गूगल 2006 से 27 सितंबर को मना रहा अपना जन्मदिन
  • लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन द्वारा की गई थी गूगल की स्थापना
विज्ञापन
Google आज यानी 27 सितंबर 2021 को अपना 23वां जन्‍मदिन सेलिब्रेट कर रहा है। हर खास मौके पर अपना खास डूडल पेश करने की परंपरा को ज़ारी रखते हुए आज एक बार फिर गूगल ने अपने ही जन्मदिन पर खास डूडल पेश किया है। इस गूगल डूडल में एक बर्थडे केक देखा जा सकता है, जिस पर गूगल की उम्र 23 साल को दिखाया गया है। Google की स्थापना साल 1998 में Stanford University के PHD के दो छात्र लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन द्वारा की गई थी। पहले इसे "गूगल गाइस" के नाम से जाना जाता था।

आज सुबह जैसे ही आप कुछ सर्च करने के लिए Google का होम पेज खोलेंगे, तो आपको गूगल का Happy birthday Doodle देखने को मिलेगा। गूगल आज अपना 23वां जन्मदिन मना रहा है। इस खास मौके पर गूगल ने केक का एक डूडल पेश किया है, जिस पर गूगल की उम्र 23 साल लिखी है। साथ ही Google शब्द को डॉनट्स के रूप में दिखाया गया है, जबकि गूगल का L शब्द को डूडल में केक पर जलती मोमबती के रूप में दर्शाया गया है। जैसे ही आप इस डूडल पर क्लिक करेंगे, तो आपको गूगल से जुड़े विभिन्न तरह के लेख पढ़ने को मिल जाएंगे।

आपको बता दें, भले ही गूगल आज 27 सितंबर के दिन अपना 23वां जन्मदिन मना रहा हो, लेकिन इसकी सही उद्घाटन तारीख असल में कौन-सी है इसकी जानकारी साफतौर पर किसी के पास नहीं है। गूगल अलग-अलग तारीखों पर अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर चुका है। गूगल ने अब-तक 7 सितंबर, 8 सितंबर, 26 सितंबर और 27 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाया है। साल 2002 में गूगल ने 27 सितंबर को अपना चौथा जन्मदिन मनाया था। लेकिन इसके अगले साल 7 सितंबर और उसके अगले साल 8 सितंबर को गूगल ने अपना जन्मदिन मनाया। हालांकि साल 2006 से अब-तक गूगल 27 सितंबर को ही अपना जन्मदिन मनाता आ रहा है।

गूगल डॉट कॉम (google.com) का डोमेन 15 सितंबर 1995 को रजिस्टर किया गया था। हालांकि लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने 4 सितंबर 1998 को गूगल को एक कंपनी के तौर पर रजिस्टर किया और कंपनी के नाम पर पहला बैंक अकाउंट भी खुलवाया।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 Pro Max vs Oppo Reno 15C 5G vs Redmi Note 15 Pro+ 5G: कौन सा रहेगा बेहतर?
  2. 48MP कैमरा वाला Google Pixel 10a मिल रहा यहां पर सस्ता, जानें पूरा ऑफर
  3. OnePlus 15T में मिल सकता है 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  4. Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है नया ग्लास डिजाइन
  5. Huawei Mate 80 Pro Max Wind Edition हुआ लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. क्रिप्टो एक्सचेंज CoinDCX के को-फाउंडर हुए गिरफ्तार, फ्रॉड का है आरोप
  7. Oppo Find X9 Ultra जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, मिल सकता है iPhone जैसा कैमरा कंट्रोल बटन
  8. क्या OnePlus बंद हो रहा है? इन देशों में ऑपरेशन घटाने की खबर
  9. Vivo V70 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. YouTube वीडियो से शुरू हुआ खेल, नकली ऐप और WhatsApp ग्रुप ने कराई 11.8 लाख की ठगी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »