ViewSonic ने 24.5 इंच बड़ा गेमिंग मॉनिटर 165Hz डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत

ViewSonic VX25G26-2K-2 गेमिंग मॉनिटर में 95% तक DCI-P3 कलर गेमट सपोर्ट मिलता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 नवंबर 2025 10:29 IST
ख़ास बातें
  • गेमिंग मॉनिटर में 95% तक DCI-P3 कलर गेमट सपोर्ट मिलता है।
  • यह 2560×1440 पिक्सल रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है।
  • ब्लू लाइट प्रोटेक्शन के लिए Eye ProTech+ Gen 2 फीचर दिया गया है।

ViewSonic VX25G26-2K-2 मॉडल में कंपनी ने 24.5 इंच बड़ा डिस्प्ले दिया है।

Photo Credit: ITHome

ViewSonic ने नया 24.5 इंच बड़ा गेमिंग मॉनिटर लॉन्च किया है जो गेमिंग लवर्स को लुभा सकता है। कंपनी ने नया मॉडल VX25G26-2K-2 नाम से पेश किया है जिसमें IPS QHD डिस्प्ले दिया गया है। यह 2560×1440 पिक्सल रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। इसमें 165Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है जिसे 180Hz तक भी बढ़ाया जा सकता है। 120 PPI पिक्सल डेंसिटी वाला यह डिस्प्ले डिवाइस 1ms रेस्पॉन्स टाइम के साथ आता है जिससे स्मूद मोशन का अहसास मिलता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 

ViewSonic VX25G26-2K-2 Gaming Monitor Price

ViewSonic VX25G26-2K-2 गेमिंग मॉनिटर की कीमत 811 युआन (लगभग 10 हजार रुपये) है। कंपनी ने इसे चीन में पेश किया है। यह कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। 
 

ViewSonic VX25G26-2K-2 Gaming Monitor Specifications

ViewSonic VX25G26-2K-2 मॉडल में कंपनी ने 24.5 इंच बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। यह एक IPS पैनल है जो QHD स्क्रीन के साथ आता है। यह 2560×1440 पिक्सल रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है और 120 PPI पिक्सल डेंसिटी के साथ आता है। 165Hz का रिफ्रेश रेट इसमें दिया गया है जो कि नेटिव रिफ्रेश रेट है। कंपनी का कहना है कि इसे 180Hz तक ओवरक्लॉक किया जा सकता है। यानी स्मूद गेमिंग एक्सपीरियंस यह दे सकता है। यह गेमिंग मॉनिटर डिवाइस 1ms रेस्पॉन्स टाइम को सपोर्ट करता है। 

ViewSonic VX25G26-2K-2 गेमिंग मॉनिटर में 95% तक DCI-P3 कलर गेमट सपोर्ट मिलता है। यह 100% sRGB कवर करता है। डिस्प्ले पैनल HDR10 को भी सपोर्ट करता है। इसमें 300 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। इसमें ब्लू लाइट प्रोटेक्शन के लिए Eye ProTech+ Gen 2 फीचर दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह कलर क्वालिटी पर असर डाले बिना 40% तक ब्लू लाइट को रोक सकता है। इसमें 1000:1 का कंट्रास्ट रेश्यो दिया गया है। 

कनेक्टिविटी के लिए इसमें दो HDMI 2.0 पोर्ट दिए गए हैं। इसमें एक DisplayPort 1.4 पोर्ट है और 3.5mm ऑडियो आउटपुट दिया गया है। इसमें AMD FreeSync और Nvidia G-Sync का सपोर्ट भी दिया गया है जिससे फ्रेम डिलीवरी स्मूद रहती है। इसमें मेटल का स्टैंड दिया गया है। मॉनिटर का वजन 3.8 ग्राम है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Viewsonic, viewsonic gaming monitor

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Turbo 6X, Turbo 6X Pro हो रहे 10 जून को लॉन्च, अभी जानें कैसे होंगे स्पेसिफिकेशंस
  2. Redmi Turbo 5 में मिलेगी डुअल रियर कैमरा यूनिट, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Portronics Titan 35 पावर बैंक लॉन्च, 20000mAh की बैटरी कैपेसिटी, एक साथ चार्ज होंगे कई डिवाइस
  4. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y31s 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Meta का Hatch देगा ChatGPT, Claude को टक्कर! AI एजेंट लाने की तैयारी में कंपनी
  6. Amazon Mega Deal Days Sale: 12 हजार तक सस्ते में मिल रहे Vivo X300 FE, iQOO 15R, OnePlus Nord CE6 जैसे फोन!
  7. Amazon Mega Deal Days: स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी पर मिल रहा गजब का डिस्काउंट
  8. 14 हजार से सस्ता मिल रहा Realme X3 SuperZoom, 64MP 4 कैमरा से लैस, धांसू डील
  9. 7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Vivo का तीन 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Turbo 5 में मिलेगी डुअल रियर कैमरा यूनिट, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Mega Deal Days Sale: 12 हजार तक सस्ते में मिल रहे Vivo X300 FE, iQOO 15R, OnePlus Nord CE6 जैसे फोन!
  3. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y31s 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. iQOO Neo 12 में होगा सबसे धांसू डिस्प्ले! लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा
  5. क्रिप्टो मार्केट में रिकवरी, Strategy ने दिया Bitcoin की खरीदारी का संकेत
  6. iPhone Ultra का डिजाइन हो गया लीक! सबसे अलग होगा Apple का पहला फोल्डेबल आईफोन ...
  7. Asus Dawn 7 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 16 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, फीचर्स
  8. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकता है Qi2 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट, WPC डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  9. Meta का Hatch देगा ChatGPT, Claude को टक्कर! AI एजेंट लाने की तैयारी में कंपनी
  10. Portronics Titan 35 पावर बैंक लॉन्च, 20000mAh की बैटरी कैपेसिटी, एक साथ चार्ज होंगे कई डिवाइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.