PUBG मोबाइल,Ludo King, सबवे सर्फर्स, सबको पछाड़ नंबर 1 बना ये गेम

सेंसर टॉवर की लेटेस्‍ट रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर-2021 में गरेना इंटरैनशनल का गेम ‘गरेना फ्री फायर’ सबसे अधिक डाउनलोड किया जाने वाला स्मार्टफोन गेम था।

PUBG मोबाइल,Ludo King, सबवे सर्फर्स, सबको पछाड़ नंबर 1 बना ये गेम

‘गरेना फ्री फायर’ के अक्टूबर में 30 फीसदी डाउनलोड भारत से जबकि 12 फीसदी ब्राजील से थे।

ख़ास बातें
  • अक्टूबर में गरेना फ्री फायर सबसे अधिक डाउनलोड हुआ मोबाइल गेम था
  • इसने PUBG मोबाइल, फ्री फायर और जेनशिन इम्पैक्ट को पीछे छोड़ दिया
  • गेमिंग से रेवेन्‍यू के मामले में अमेरिका नंबर-1 मार्केट बना हुआ है
विज्ञापन
मोबाइल गेमिंग की दुनिया में PUBG मोबाइल, रोबॉक्स, लूडो किंग और सबवे सर्फर्स जैसे गेम बेहद पॉपुलर हैं, लेकिन इनसे भी ज्‍यादा पॉपुलैरिटी एक दूसरे गेम को मिली है। सेंसर टॉवर की लेटेस्‍ट रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर-2021 में गरेना इंटरैनशनल का गेम ‘गरेना फ्री फायर' सबसे अधिक डाउनलोड किया जाने वाला स्मार्टफोन गेम था। वहीं, एक और जानी-मानी डेटा एनालिटिक्स फर्म की रिपोर्ट के अनुसार, ‘मल्टीप्लेयर ऑनलाइन बैटल एरीना' (MOBA) का ‘टाइटल ऑनर ऑफ किंग्स', अक्टूबर महीने में सबसे ज्यादा कमाई करने वाला गेम था और इसने PUBG मोबाइल, फ्री फायर और जेनशिन इम्पैक्ट को पीछे छोड़ दिया। फ्री फायर के मामले में खास बात यह रही कि इसे भारत में सबसे अधिक डाउनलोड किया गया, जो इस गेम के कुल डाउनलोड्स का 30 फीसदी था।

Sensor Tower की रिपोर्ट के अनुसार, पॉपुलर बैटल रॉयल गेम ‘गरेना फ्री फायर' ने अक्टूबर में 34 मिलियन इंस्टॉल हासिल किए। इनमें से 30 फीसदी डाउनलोड भारत से जबकि 12 फीसदी ब्राजील से थे। मौजूदा वक्‍त में फ्री फायर के प्ले स्टोर पर एक बिलियन से अधिक डाउनलोड हैं और यह गेम भारत में 'टॉप ग्रॉसिंग' गेम्स की लिस्‍ट में सबसे ऊपर है। ऐप स्‍टोर की बात करें, तो वहां सबसे ज्‍यादा डाउनलोड किया जाने वाला ऐप, लीग ऑफ लीजेंड्स: वाइल्ड रिफ्ट था। फ्री फायर की पोजिशन यहां सबसे आखिरी रही।

रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर में सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाने वाले गेम्स की लिस्ट में PUBG Mobile आठवें नंबर पर था। बाकी गेम्‍स, जिन्होंने इस लिस्‍ट में जगह बनाई, उनमें कैंडी चैलेंज 3डी, रोबॉक्स, सबवे सर्फर्स और कैंडी क्रश सागा शामिल रहे। 

सेंसर टॉवर की एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, ‘ऑनर ऑफ किंग्स' अक्टूबर में दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाला मोबाइल गेम था। रिपोर्ट के अनुसार, इस गेम ने 329 मिलियन डॉलर (लगभग 2,445 करोड़ रुपये) की कमाई की, जबकि Tencent के PUBG मोबाइल ने 197 मिलियन डॉलर (लगभग 1,465 करोड़ रुपये) की कमाई की। PUBG मोबाइल की 51 फीसदी कमाई चीन से थी, जहां इस गेम को दूसरे टाइटल - गेम फॉर पीस के नाम से पब्लिश किया जाता है। इनके अलावा कैंडी क्रश सागा, फ्री फायर, लीग ऑफ लीजेंड्स: वाइल्ड रिफ्ट सबसे अधिक कमाई करने वाले गेम्‍स की लिस्‍ट में शामिल रहे।

दुनिया में सबसे ज्‍यादा गेम डाउनलोड करने के मामले में भारत ने 762.6 मिलियन इंस्टॉल के साथ अक्टूबर महीने में भी पहली पोजिशन बरकरार रखी। अक्‍टूबर में दुनियाभर में 4.5 बिलियन डाउनलोड किए गए, जिनमें भारत की ह‍िस्‍सेदारी 16.8 फीसदी रही। 

मोबाइल गेम डाउनलोड के मामले में 8.6 फीसदी डाउनलोड्स के साथ अमेरिका दूसरे नंबर पर रहा। इसके बाद ब्राजील ने पोजिशन बनाई, जिसने कुल मोबाइल गेम डाउनलोड्स में 8.3 प्रतिशत की हिस्‍सेदारी दी। रेवेन्‍यू के मामले अमेरिका नंबर-1 मार्केट बना हुआ है। अमेरिकियों ने मोबाइल गेमिंग पर 2.1 बिलियन डॉलर (लगभग 15,615 करोड़ रुपये) खर्च किए हैं, जो दुनियाभर में हुए खर्च का 28.3 फीसदी है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  7. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  8. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  9. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »