PUBG की होगी BGMI के साथ वापसी, Krafton से जल्द हट सकता है बैन!

चीन के साथ बॉर्डर पर तनाव बढ़ने के बाद लगभग दो वर्ष पहले सरकार ने PUBG सहित बहुत सी चाइनीज ऐप्स पर बैन लगाया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 31 अक्टूबर 2022 13:26 IST
ख़ास बातें
  • BGMI को सर्विस प्रोवाइडर्स Google और Apple ने हटा दिया था
  • YouTube पर एक नया BGMI प्लेयर सपोर्ट चैनल शुरू किया गया है
  • इस गेम को प्लेयर्स के लिए जल्द रिलीज किया जा सकता है

इस गेम को Google और Apple ने हटा दिया था और इसके अपडेट उपलब्ध नहीं हैं

लोकप्रिय मोबाइल गेम Battlegrounds Mobile India (BGMI) की जल्द गेमिंग के शौकीनों की मोबाइल स्क्रीन्स पर वापसी हो सकती है। केंद्र सरकार इस वर्ष के अंत तक इस गेम की पब्लिशर Krafton पर बैन को हटा सकती है। Krafton की गेम को दोबारा लाने की योजना के बारे में गेम का एक्सेस रखने वाले कुछ प्लेयर्स को जानकारी है। हालांकि, इन प्लेयर्स के पास अपडेट्स का एक्सेस नहीं है।

चीन के साथ बॉर्डर पर तनाव बढ़ने के बाद लगभग दो वर्ष पहले सरकार ने PUBG सहित बहुत सी चाइनीज ऐप्स पर बैन लगाया था। BGMI को सर्विस प्रोवाइडर्स Google और Apple ने हटा दिया था। Krafton के YouTube पर एक नया BGMI प्लेयर सपोर्ट चैनल शुरू करने से इस गेम के जल्द आने का संकेत मिल रहा है। फर्म की वेबसाइट पर इससे जुड़े कई वीडियो हैं। इस गेम के बारे में जानकारी देने के लिए यूट्यूब पर चार वीडियो पोस्ट किए गए हैं। इनमें एकाउंट्स को बैन करने से जुड़े प्रश्नों के समाधान के साथ ही 'Prime' और 'Prime Plus' के लिए पेमेंट और फायदों के बारे में भी बताया गया है। 

Krafton इस गेम को देश में वापस लाने के लिए काम कर रही है। BGMI पर सरकार ने बैन नहीं लगाया है क्योंकि लोगों के पास गेम का एक्सेस है। हालांकि, इस गेम को Google और Apple ने हटा दिया था और इस वजह से इसके अपडेट्स प्लेयर्स के लिए उपलब्ध नहीं हैं। PUBG को किसी अन्य पोर्टल के जरिए पब्लिश किया जा सकता है। क्राफ्टन ने इस वर्ष प्लेयर्स के लाखों एकाउंट्स पर बैन लगाया है। गेम में चीटिंग करने वाले यूजर्स के खिलाफ दक्षिण कोरिया की यह फर्म प्रत्येक सप्ताह कार्रवाई करती है। उन प्‍लेयर्स पर परमानेंट बैन लगाया जाता है, जो गेम में अनुचित बढ़त हासिल करने के लिए अवैध प्रोग्राम्‍स का इस्‍तेमाल करते हैं। 

यूजर्स को एक बेहतर गेमिंग का माहौल देने के लिए फर्म ऐसे अकाउंट्स को बैन कर देती है, जिन्‍होंने गेम को किसी अनऑफिशियल सोर्स से डाउनलोड किया हो या उनके डिवाइस पर अवैध प्रोग्राम इंस्टॉल हों। अवैध प्रोग्राम्‍स का मतलब उन प्रोग्राम्‍स से है, जो दूसरे प्‍लेयर्स के अनुभव को खराब करते हैं और गेम में अतिरिक्त फायदा लेने की कोशिश करते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.