PUBG जैसे 2 नए गेम 2022 में होंगे लॉन्च, जानें डिटेल्स

PUBG अपने बैटल रॉयल यूनिवर्स गेम के विस्तार करने की योजना बना रहा है। कंपनी PUBG गेम्स जैसे 2 नए गेम्स को लॉन्च करने की योजना बना रही है।

PUBG जैसे 2 नए गेम 2022 में होंगे लॉन्च, जानें डिटेल्स

PUBG के नए गेम को शुरुआत में PCs और कंसोल के लिए पेश किया जा सकता है।

ख़ास बातें
  • Krafton, PUBG कॉरपोरेशन की स्वामित्व वाली कंपनी है
  • PUBG जैसे 2 नए गेम्स को 2022 में लॉन्च करने की योजना है
  • PUBG गेम भारत में काफी पॉप्युलर है, लेकिन फिलहाल यह गेम भारत में बैन है
विज्ञापन

PUBG अपने बैटल रॉयल यूनिवर्स गेम के विस्तार करने की योजना बना रहा है। कंपनी PUBG गेम्स जैसे 2 नए गेम्स को लॉन्च करने की योजना बना रही है। इस बात की जानकारी Krafton CEO, Kim Chang-han ने एक इंटरव्यू के दौरान दी है। आपको याद दिला दें कि साउथ कोरियन कंपनी Krafton,PUBG कॉरपोरेशन की स्वामित्व वाली कंपनी है। प्लेयर्स अननोन बैटलग्राउंड (PlayerUnknown Battlegrounds) के पीछे इसी कंपनी का हाथ है। PUBG को अभी भारत में बैन (PUBG Ban India) किया हुआ है, और कंपनी भारत में इस गेम की वापसी में लगी हुई है।
 

PUBG likes 2 new games soon

PUBG जैसे 2 नए गेम्स को लॉन्च करने की जानकारी Kim Chang-han ने एक इंटरव्यू के दौरान दी है। यह इंटरव्यू Bloomberg को दिया गया है। इंटरव्यू के दौरान Kim Chang-han ने कहा है कि हमारा मकसद PUBG को एक बड़ी फ्रेंचाइजी के तौर पर स्थापित करने का है। हम सिर्फ एक सक्सेसफुल वंडर बनकर नहीं रहना चाहते हैं। इसलिए हमारी योजना PUBG जैसे 2 नए गेम्स को लॉन्च करने की है।

PUBG के नए गेम के बारे में जानकारी दी गई है कि इन्हें PCs और कंसोल के लिए पेश किया जा सकता है। लेकिन मोबाइल यूजर्स को इसके लिए निराश होने की जरुरत नहीं है। ऐसी संभावना है कि न्यू बैटल रॉयल टाइटल बेस्ड गेम PUBG को भारत में मोबाइल वर्जन के तौर पर लॉन्च किया जाएं। इन 2 गेम्स को 2022 में लॉन्च करने की योजना है।

PUBG के बारे में दूसरी डिटेल्स यह है कि PUBG हेस्ड हॉरर गेम ‘The Callisto Protocol' को 2022 में लॉन्च किया जा सकता है। यह गेम, जो PUBG दुनिया की नकल करेगा, स्ट्राइकिंग डिस्टेंस स्टूडियो द्वारा विकसित किया जाएगा और इसमें PUBG से संबंधित कई चीजों को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा यह भी खबर है कि PUBG और PUBG Mobile को एक नया सीक्वल मिल सकता है, जिसे PUBG 2 और PUBG Mobile 2 कहा जा रहा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: PUBG, PUBG Mobile, PUBG Ban
अंकित शर्मा

अंकित शर्मा Gadgets 360 में डिप्टी एडिटर है। यह एक दशक से टेक्नोलॉजी और ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »