PUBG: New State के फरवरी अपडेट में ग्राफिक्स होंगे और भी मजेदार!

PUBG: New State के अपडेट 0.9.23 के बाद गेम के Battle Pass का Season 1 शुरू हो चुका है।

PUBG: New State के फरवरी अपडेट में ग्राफिक्स होंगे और भी मजेदार!

Krafton ने गेम में नए वेपन, वेपन कस्टमाइजेशन और दूसरे सुधार भी किए हैं।

ख़ास बातें
  • अब गेम में P90 SMG 5.7 मिमी एम्यूनिशन के साथ आती है।
  • नए अपडेट में नया गेम मोड बीआर एक्स्ट्रीम भी शामिल किया गया है।
  • कंपनी ने कहा है कि मैच मेकिंग के दौरान आ रही समस्या जल्द होगी खत्म।
विज्ञापन
PUBG: New State का फरवरी अपडेट बेहतर ग्राफिक्स के साथ आएगा, ऐसा गेम की डेवलेपमेंट टीम का कहना है। नए अपडेट में Troi Map के ग्राफिक्स में कई सुधार किए जाएंगे। गेम के 0.9.23 अपडेट के साथ इसका सीजन 1 भी शुरू हो गया है। डेवलेपर ने इस अपडेट को पिछले हफ्ते घोषित किया था जो गेम में नया गेम मोड BR: Extreme, P90 SMG, गन कस्टमाइजेशन और वेपन बैलेंस जैसे इम्प्रूवमेंट लेकर आया है। क्राफ्टन ने मैच मेकिंग को लेकर आ रही समस्या का समाधान करने की भी बात कही है। 

एक ट्वीट में पब्जी न्यू स्टेट की डेवलेपमेंट टीम ने कहा है कि वे ट्रॉई मैप के ग्राफिक्स पर काम कर रहे हैं ताकि गेम खेलते वक्त प्लेयर्स की आंखों पर ज्यादा जोर न पड़े। ग्राफिक्स में सुधार के बाद गेम में दुश्मनों की स्थिति का दूर से ही पता लगाया जा सकेगा। हालांकि, टीम ने इसके बारे में जानकारी नहीं दी कि वे ग्राफिक्स के किस एरिया में सुधार पर काम कर रहे हैं। 

PUBG: New State के अपडेट 0.9.23 के बाद गेम के Battle Pass का Season 1 शुरू हो चुका है। यह अपडेट गेमर्स के लिए रोल आउट होना शुरू हो चुका है। इसमें प्लेयर फ्री रिवॉर्ड्स भी जीत सकते हैं। इस नए अपडेट में नया गेम मोड बीआर एक्स्ट्रीम भी शामिल किया गया है। इस गेम मोड में 64 प्लेयर ही खेल सकते हैं। गेम की शुरुआत P1911 हैंडगन, स्मोक ग्रेनेड, 300 ड्रोन क्रेडिट्स और फुल चार्ज किए गए बूस्ट मीटर्स के साथ होती है। प्लेयर्स को इसमें एक छोटे एरिया में ही रखा जाता है जो कि ट्रॉई मैप में ही होता है। प्रत्येक मैच की अवधि 20 मिनट की होती है। 

इसके अलावा क्राफ्टन ने गेम में नए वेपन, वेपन कस्टमाइजेशन और दूसरे सुधार भी किए हैं। अब गेम में P90 SMG 5.7 मिमी एम्यूनिशन के साथ आती है। इस नई गन को ड्रोन स्टोर में भी शामिल किया गया है। DP-28 राइफल के लिए नए सप्रेसर या फ्लैश हाइडर भी आते हैं। इसके अलावा M762 असॉल्ट राइफल का स्टॉक भी दिया गया है। नए अपडेट में प्लेयर्स के एक्शन और एनीमेशन में भी सुधार किए गए हैं जिसमें पार्कर रोल और सड्न डैश मूवमेंट भी शामिल है। 

क्राफ्टन ने ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से एक और जानकारी साझा की जिसमें कंपनी ने कहा है कि वह मैच मेकिंग के दौरान आ रही समस्याओं पर भी काम कर रही है और जल्द ही इसे खत्म कर दिया जाएगा। कुछ प्लेयर्स को मैच मेकिंग में समस्या आ रही थी जिसे कंपनी ने जल्द ही फिक्स करने की बात कही है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
  2. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  3. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  4. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  5. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  6. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  7. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  8. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  10. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »