PUBG Mobile 24 अगस्त को लाइव इवेंट के जरिए करेगा बड़ी घोषणा

PUBG Mobile के आधिकारिक ट्विटर हैंडल द्वारा किया गया ट्वीट प्लेयर्स को "पबजी मोबाइल के लिए नया युग" (अनुवादित) की घोषणा के लिए इनवाइट कर रहा है, जो 24 अगस्त को शाम 7 बजे भारत में शुरू होगा।

PUBG Mobile 24 अगस्त को लाइव इवेंट के जरिए करेगा बड़ी घोषणा

PUBG Mobile ने हाल ही में बीटा वर्ज़न में Erangel 2.0 मैप को जोड़ा था

ख़ास बातें
  • PUBG Mobile 24 अगस्त को शाम 7 बजे करेगा एक बड़ी घोषणा
  • Erangel 2.0 के स्टेबल वर्ज़न में आने की आशंका
  • Youtube और Facebook पर लाइव दिखाया जाएगा इवेंट
विज्ञापन
PUBG Mobile ने ट्विटर पर "पबजी मोबाइल के लिए एक नया युग" (अनुवादित) टीज़ किया है, जिसकी घोषणा 24 अगस्त को की जाएगी। डेवलपर्स एक लाइवस्ट्रीम के जरिए YouTube और Facebook पर इसकी घोषणा करेंगे। हालांकि डेवलपर्स ने यह खुलासा नहीं किया है कि घोषणा किस बारे में होगी, यह एक ऐसा अपडेट होने की उम्मीद है, जो नया बदला हुआ Erangel मैप लेकर आएगा। हालांकि यह केवल हमारा अनुमान है। बता दें कि यह इवेंट शाम 7:00 बजे शुरू होगा।

PUBG Mobile के आधिकारिक ट्विटर हैंडल द्वारा किया गया ट्वीट प्लेयर्स को "पबजी मोबाइल के लिए नया युग" (अनुवादित) की घोषणा के लिए इनवाइट कर रहा है, जो 24 अगस्त को शाम 7 बजे भारत में शुरू होगा। डेवलपर्स घोषणा को एक डिज़िटल ईवेंट के जरिए साझा करेंगे, जिसे यूट्यूब और फेसबुक पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। हालांकि ट्वीट में यह उल्लेख नहीं है कि घोषणा किस बारे में होगी, यह माना जा रहा है कि गेम के स्टेबल वर्ज़न पर नया Erangel मैप पेश किया जा सकता है। मैप वर्तमान में PUBG Mobile के बीटा वर्ज़म में उपलब्ध है।

इसके अलावा, क्योंकि PUBG MOBILE Esports फेसबुक पेज को भी इसी इनवाइट के साथ अपडेट किया गया है, इसलिए संभव है कि डेवलपर्स ग्लोबल ईस्पोर्ट्स इवेंट की भी घोषणा करें।

पबजी मोबाइल ने 1.0 अपडेट के साथ इस महीने की शुरुआत में बीटा वर्ज़न में इरेंगल 2.0 मैप जोड़ा था और यह गेम के स्टेबल वर्ज़न पर अपना रास्ता बनाने के लिए तैयार हो रहा है। ऐसे में काफी संभावना है कि डेवलपर्स इस इवेंट में यही घोषणा करें। नया मैप कुछ विज़ुअल परिवर्तन लाता है। इसके अलावा बीटा अपडेट में मैप के साथ डेवलपर्स ने अल्ट्रा एचडी ग्राफिक्स, एक नया हथियार और कुछ बग फिक्स भी जोड़े गए थे।

PUBG Mobile का सबसे हालिया अपडेट एंशिएंट सीक्रेट मोड था, जो अगस्त के पहले हफ्ते में आया था। इसमें तीन मंदिर होते हैं, जो हवा में तैरते हैं और Pharoah के साथ एक बॉस फाइट भी होती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , PUBG Mobile, PUBG Mobile update
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  3. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  7. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  9. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  10. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »