PUBG Mobile बीटा वर्ज़न में आया नया Eragel 2.0 मैप

नया PUBG Mobile Beta अपडेट 0.20.0 वर्ज़न पर आने के बजाय 0.19.0 से सीधा 1.0.0 वर्ज़न के साथ आया है। यह नया Erangel 2.0 मैप लेकर आया है। मैप पहले के मुकाबले कुछ बदलावों के साथ आता है।

PUBG Mobile बीटा वर्ज़न में आया नया Eragel 2.0 मैप

PUBG Mobile ने स्टेबल वर्ज़न पर हाल ही में नया Livik मैप जोड़ा है

ख़ास बातें
  • Android पर PUBG Mobile Beta को मिला नया 1.0 अपडेट
  • Erangel 2.0 मैप के साथ आता है नया अपडेट
  • स्टेबिलिटी को बेहतर बनाता है और समस्याओं को भी फिक्स करता है अपडेट 1.0
विज्ञापन
PUBG Mobile बीटा वर्ज़न को आखिरकार 1.0 अपडेट के साथ Erangel 2.0 मैप मिल गया है। पबजी मोबाइल टीम द्वारा अपने डिस्कॉर्ड सर्वर पर इस खबर को साझा किया गया था, जहां Erangel 2.0 की हर एक जानकारी दी गई। बीटा 1.0 अपडेट वर्तमान में केवल Android यूज़र्स के लिए उपलब्ध है, इसके अलावा iOS वर्ज़न पर इसे जल्द ही लेकर आया जाएगा। इस वर्ज़न में कई बदलाव हैं, लेकिन सबसे बड़ा बदलाव इरेंगल 2.0 मैप है। यह ध्यान देने ज़रूरी है कि क्योंकि यह एक बीटा अपडेट है, इसलिए गेम के स्थिर वर्ज़न पर आने तक इसमें कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
 

PUBG Mobile Beta 1.0 update

नया पबजी मोबाइल बीटा अपडेट 0.20.0 वर्ज़न पर आने के बजाय 0.19.0 से सीधा 1.0.0 वर्ज़न के साथ आया है। यह नया Erangel 2.0 मैप लेकर आया है। मैप पहले के मुकाबले कुछ बदलावों के साथ आता है। दिखने में पहले से ज्यादा आकर्षक लगता है और इसमें कई एलिमेंट बदले गए हैं। नए मैप में इमारतों में कुछ बदलाव हैं, जैसे कि Mylta Power, Quarry, Prison और कई अन्य क्षेत्र। खिलाड़ियों को मैप में खाइयों, पुराने खराब पड़े टैंक, बैरिकेड्स और भी कई नए जुड़ाव दिखाई देंगे।

एक नया हथियार भी है - M1014 - साथ ही कुछ बदलाव स्टेबिलिटी के लिए हैं। नए अपडेट के जरिए कुछ समस्याओं को भी फिक्स किया गया है। Cheer Park को शोडाउन और कुछ अन्य चीज़ों के साथ नया रूप दिया गया है। नए बीटा वर्ज़न को यहां से एंड्रॉयड डिवाइसों पर डाउनलोड किया जा सकता है। iOS यूजर्स को थोड़ा इंतजार करना होगा।

PUBG Mobile डिस्कॉर्ड सर्वर पर एक मॉडरेटर के अनुसार, लिंक के अपडेट नहीं होने की संभावना है। यदि ऐसा होता है, तो यूज़र्स को इसे कुछ घंटों बाद फिर से डाउनलोड करने की सलाह दी गई है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »