• होम
  • गेमिंग
  • ख़बरें
  • Battlegrounds Mobile India के प्री रजिस्ट्रेशन कल से होंगे शुरू, मिलेंगे एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड

Battlegrounds Mobile India के प्री-रजिस्ट्रेशन कल से होंगे शुरू, मिलेंगे एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड

KRAFTON ने अपनी वेबसाइट पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) 18 मई से Google Play पर प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध होगा।

Battlegrounds Mobile India के प्री-रजिस्ट्रेशन कल से होंगे शुरू, मिलेंगे एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड

Battlegrounds Mobile India PUBG Mobile की तरह ही मोबाइल बैटल रोयाल गेम रहेगा

ख़ास बातें
  • Battlegrounds Mobile India के लिए कल से करा सकते हैं प्री-रजिस्ट्रेशन
  • शुरुआत में Google Play Store पर शुरू हो रहे हैं रजिस्ट्रेशन
  • गेम की रिलीज़ डेट के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं
विज्ञापन
PUBG Mobile का बदला हुआ भारतीय रूप Battlegrounds Mobile India कल यानी 18 मई से Google Play पर प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध होगा। इस खबर को डेवलपर ने पिछले हफ्ते शुक्रवार को अपनी वेबसाइट पर साझा किया। पबजी मोबाइल, जिसे सितंबर 2020 में देश में बैन कर दिया था, अब बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया के रूप में आ रहा है और इस बार इस गेम का डेवलपर दक्षिण कोरियाई वीडियो गेम कंपनी KRAFTON है। गेम को नई प्राइवेसी पॉलिसी और कुछ गेमप्ले नियमों के साथ लाया जा रहा है, जिसमें कम उम्र के प्लेयर्स का भी ध्यान रखा गया है। गेम की रिलीज डेट को लेकर कंपनी ने फिलहाल किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की है।

KRAFTON ने अपनी वेबसाइट पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) 18 मई से Google Play पर प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध होगा। डेवलपर ने यह भी साझा किया कि प्री-रजिस्टर करने वालों को कुछ रिवॉर्ड्स भी मिलेंगे। जैसा कि बताया गया है, क्राफ्टॉन ने अभी भी गेम की रिलीज डेट साझा नहीं की है। हालांकि, हाल ही में डेवलपर ने एक मैप को टीज़ किया था, जो गेम में मौजूद होगा। यह PUBG Mobile का लोकप्रिय 4x4 मैप Sanhok प्रतीत होता है। हालांकि, ऐसा हो सकता है कि इसका नाम Sanhok के बजाय कुछ और हो।


पिछले हफ्ते, बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया को क्राफ्टॉन द्वारा घोषित किया गया था और गेम की प्राइवेसी पॉलिसी को भी अपडेट किए जाने की पुष्टि हुई है। नई नीति के अनुसार, 18 वर्ष से कम उम्र के प्लेयर्स को गेम खेलने की योग्यता हासिल करने के लिए अपने माता-पिता या अभिभावक से सहमति लेनी होगी। माता-पिता या अभिभावक, जिन्हें लगता है कि उनके बच्चे ने उनकी सहमति के बिना पर्सनल जानकारियां प्रदान की है, वे डेवलपर्स से संपर्क कर सकते हैं और सिस्टम से जानकारियां हटाने का अनुरोध कर सकते हैं।

Battlegrounds Mobile India में PUBG Mobile के समान गेमप्ले और कुछ अन्य समानताएं होंगी, लेकिन इसमें कुछ भारत विशिष्ट फीचर्स भी जोड़े जाएंगे। यह एक्सक्लूसिव इन-गेम इवेंट के साथ आएगा, जिसमें नए आउटफिट और फीचर्स होंगे। डेवलपर का कहना है कि गेम अपने स्वयं के ईस्पोर्ट्स इकोसिस्टम के साथ शुरू होगा, जिसमें टूर्नामेंट और लीग शामिल होंगे। बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया भारत के लिए एक्सक्लूसिव होगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  2. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
  3. Tecno Spark Go 3 Pro भारत में लॉन्च, 13MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹15,999 से शुरू
  4. चंद Views में करा रहा है मोटी कमाई! क्या है चीन का Bilibili ऐप और भारत में कब आएगा? यहां जानें सब कुछ
  5. Redmi Note 17 Pro का ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8340mAh बैटरी, IP66, IP68 रेटिंग
  6. H1N1 स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा, अपने पास रखें ये गैजेट्स, बचाव में होगी मदद
  7. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा के साथ, 4900mAh बैटरी
  8. Chandra Grahan Today: चंद्र ग्रहण पर लाल, तांबे जैसा चांद डराएगा! भारत में कितने बजे ग्रहण, कहां दिखेगा नजारा, जानें सब
  9. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  10. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »