PUBG Mobile में अब दिखेगा Goku और Vegata का जलवा, Dragon Ball के साथ हुई साझेदारी

अपडेट 2.7 को इसी महीने जारी किया गया है। हालांकि, टेनसेंट गेम्स ने अभी तक अपडेट के रिलीज होने की सटीक तारीख का खुलासा नहीं किया है।

PUBG Mobile में अब दिखेगा Goku और Vegata का जलवा, Dragon Ball के साथ हुई साझेदारी

PUBG द्वारा Dragon Ball Super के साथ अगस्त 2020 में साझेदारी की घोषणा कर दी गई थी

ख़ास बातें
  • इस साझेदारी को PUBG Mobile v2.7 के साथ लाइव किया जाएगा
  • ड्रैगन बॉल सुपर अब तक की सबसे पॉपुलर जापानी एनीमे फ्रेंचाइजी में से एक है
  • PUBG Mobile को भारत में सितंबर 2020 में बैन कर दिया गया था
विज्ञापन
PUBG Mobile के लिए गेम पब्लिशर Tencent Games समय-समय पर ब्रांड्स और फ्रेंचाइजी से साझेदारी करता रहता है और कंपनी द्वारा गेम के लिए लेटेस्ट साझेदारी ड्रैगन बॉल सुपर के साथ की गई है। ड्रैगन बॉल सुपर अब तक की सबसे पॉपुलर जापानी एनीमे फ्रेंचाइजी में से एक है। इसका मतलब है कि आपको जल्द PUBG Mobile में Goku, Vegeta, Piccolo और Frieza जैसे किरदारों के साथ-साथ ड्रैगन बॉल से जुड़े स्किन और एलिमेंट्स देखने को मिलेंगे। इस साझेदारी को PUBG Mobile v2.7 के साथ लाइव किया जाएगा।

PUBG Mobile ने Dragon Ball Super के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की और यह भी बताया कि इस साझेदारी को 2.7 वर्जन के साथ लाइव किया जाएगा। अब तक, चार करेक्टर्स का खुलासा कर दिया गया है, जिन्हें आप गेम में देखने वाले हैं। इनमें गोकू, वेजीटा, पिकोलो और फ्रीजा शामिल हैं।

अपडेट 2.7 को इसी महीने जारी किया गया है। हालांकि, टेनसेंट गेम्स ने अभी तक अपडेट के रिलीज होने की सटीक तारीख का खुलासा नहीं किया है। इसी फ्रेंचाइजी के साथ PUBG ने अगस्त 2022 में भी साझेदारी की थी। उस समय यह सहयोग ड्रैगन बॉल सुपर और किसी मोबाइल-एक्सक्लूसिव गेम के बीच पहली साझेदारी थी।
 

फिलहाल इसकी जानकारी नहीं दी गई है कि पार्टनरशिप के तहत गेम में क्या देखने को मिलेगा। हालांकि, अन्य साझेदारी की तरह हम इसमें गेम में पात्रों के रूप में ड्रैगन बॉल के किरदार और साथ ही कई ड्रैगन बॉल-बेस्ड एलिमेंट्स शामिल किए जाने की उम्मीद करते हैं। इनमें ड्रैगन बॉल थीम पर बेस्ड आउटफिट, वाहन या हथियारों की स्किन आदि शामिल हो सकते हैं।

बता दें कि इससे पहले PUBG Mobile ने  League of Legends' Arcane, Neon Genesis Evangelion और Jujutsu Kaisen जैसी अन्य लोकप्रिय एनीमे सीरीज के साथ साझेदारी की थी।

यह भी बताते चलें कि PUBG Mobile में Dragon Ball पात्रों के रूप में खेलने का मौका भारतीय प्लेयर्स को नहीं मिलेगा, क्योंकि गेम को भारत में सितंबर 2020 में बैन कर दिया गया था। हालांकि, देश में Krafton का Battlegrounds Mobile India (BGMI) खेलने के लिए उपलब्ध है। फिलहाल BGMI प्लेयर्स केवल उम्मीद कर सकते हैं कि जल्द ही BGMI में भी यह साझेदारी देखने को मिले, लेकिन अभी तक कंपनी ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  11. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  2. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  3. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  4. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  5. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  6. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  10. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »