PUBG Mobile ने मई की कमाई में सबको पछाड़ा

PUBG Mobile ने मई में 226 मिलियन डॉलर से अधिक की कमाई की। मई 2019 के मुकाबले यह 41 प्रतिशत की वृद्धि है।

PUBG Mobile ने मई की कमाई में सबको पछाड़ा

PUBG Mobile App Store और Google Play Store पर फ्री उपलब्ध है

ख़ास बातें
  • PUBG Mobile ने मई महीने में कमाए 226 मिलियन डॉलर
  • भारतीय रुपये अनुसार होते हैं लगभग 1.7 हजार करोड़ रुपये
  • यह आंकड़ा ग्लोबल स्तर पर App Store और Google Play Store का है
विज्ञापन
PUBG Mobile मई महीने में राजस्व के मामले में दुनिया भर में टॉप मोबाइल गेम रहा है। एक नई रिपोर्ट में कहा गया है कि इस गेम ने यूज़र खर्च में 226 मिलियन डॉलर (लगभग 1.7 हजार करोड़ रुपये) से अधिक की कमाई की है, जिसने इसे मई महीने में दुनिया का सबसे अधिक कमाई वाला गेम बना दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, इस राजस्व का अधिकांश भाग चीन से है। इस राजस्व की गणना 1 मई से 31 मई के बीच विश्व स्तर पर App Store और Google Play Store से की गई है। यह आश्चर्य की बात नहीं है, क्योंकि दुनिया भर में लॉकडाउन ने लोगों को घर के अंदर रहने और गेम खेलने और अन्य गतिविधियों में अपना समय बिताने को मजबूर किया है। भारत में भी, लूडो किंग जैसे गेम्स में भारी वृद्धि  देखने को मिली है और यही कारण है कि गेम्स के राजस्व में भी वृद्धि देखने को मिल रही है।

मोबाइल ऐप स्टोर मार्केटिंग इंटेलिजेंस Sensor Tower की एक रिपोर्ट के अनुसार, PUBG Mobile ने मई में 226 मिलियन डॉलर से अधिक की कमाई की। मई 2019 के मुकाबले यह 41 प्रतिशत की वृद्धि है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 226 मिलियन डॉलर में से 53 प्रतिशत चीन से, 10.2 प्रतिशत अमेरिका से और 5.5 प्रतिशत सऊदी अरब से आया है। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि गेम डाउनलोड और खेलने के लिए बिल्कुल फ्री है, लेकिन इसमें अंदर खरीदने के लिए कई विकल्प मिलते हैं, जैसे कि प्रीमियम स्किन, आउटफिट और रोयाल पास।

पबजी मोबाइल के बाद दूसरे नंबर पर Honor of Kings गेम रहा है। यह गेम भी Tencent द्वारा प्रकाशित किया गया है। ऑनर ऑफ किंग्स ने मई 2020 में 204.5 मिलियन डॉलर (लगभग 1.5 हजार करोड़ रुपये) कमाए, जो कि पिछले साल मई से 42 प्रतिशत ज्यादा कमाई है। इस राजस्व का लगभग 95 प्रतिशत चीन से था क्योंकि यह खेल मुख्य रूप से चीनी बाजार के लिए बनाया गया है, हालांकि, 2017 में गेम का एक ग्लोबल वर्ज़न Arena of Valor के नाम से जारी किया गया था।


2018 में लॉन्च होने के बाद से ही PUBG Mobile अपने बैटल रोयाल मोड के लिए एक लोकप्रिय गेम बना हुआ है। इस साल, चल रहे कोरोनावायरस महामारी के कारण कई देशों में लॉकडाउन जैसे हालात हैं और लोग अपने घरों में रहने के लिए मजबूर है। इस एकमात्र कारण ने कई गेमों के एक्टिव यूज़रबेस को बढ़ा दिया है। लोग अपना काफी समय गेम्स में बिता रहे हैं और PUBG Mobile भी प्लेयर्स को गेम के साथ जोड़े रखने के लिए गेम में समय-समय पर अपडेट के जरिए नए फीचर्स भी लाता रहता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , PUBG Mobile
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  3. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  4. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  7. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  9. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  2. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  3. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  4. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  5. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  6. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  7. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  8. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  9. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  10. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »