PUBG Mobile 0.18.0 अपडेट हुआ रिलीज़: नई गाड़ी, हथियार समेत जुड़े कई फीचर्स

PUBG Mobile 0.18.0 अपडेट आज रिलीज़ हो गया है और Royale Pass Season 13 को गेम में 13 मई को जोड़ा जाएगा। यह सीज़न ‘Toy Playground' के नाम से पेश किया जा रहा है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 6 मई 2020 10:39 IST
ख़ास बातें
  • PUBG Mobile 0.18.0 अपडेट में आई नई गोल्डन मिराडो गाड़ी
  • गेम में जुड़ी नई P90 SMG गन और फिक्स हुए कई बग्स
  • पबजी मोबाइल सीज़न 13 अगले हफ्ते 13 मई को होगा रिलीज़

PUBG Mobile 0.18.0 अपडेट Google Play Store और Apple App Store पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध

PUBG Mobile 0.18.0 अपडेट सोशल मीडिया पर लगातार टीज़ होने के बाद आखिरकार रिलीज हो गया है। आगामी पबजी मोबाइल अपडेट गेम में कई बड़े बदलाव लेकर आता है। पबजी मोबाइल के मिरामार मैप को भी इस अपडेट में कई बड़े बदलाव मिले हैं। मैप में नए लोकेशन, सकड़ो में बदलाव और कुछ नए संसाधन भी जोड़े गए हैं। PUBG Mobile का लेटेस्ट अपडेट गेम में नया हथियार, यूआई में बदलाव, नई मुद्रा और नई स्किन भी लेकर आता है। इसके अलावा पबजी मोबाइल 0.18.0 अपडेट नया रॉयल पास सीज़न 13 लाता है, जो अगले हफ्ते बुधवार यानी 13 मई से उपलब्ध होगा।
 

PUBG Mobile 0.18.0 update changes

पबजी मोबाइल में Miramar मैप में नई लोकेशन, नई सड़कें और नए संसाधन जोड़े गए हैं। नए लोकेशन का नाम Oasis और Urban Ruins है। इसके अलावा मैप में गोल्डन मिराडो नाम की एक नई गाड़ी के साथ एक नया रेस ट्रैक भी जोड़ा गया है। यह गाड़ी केवल मैप के केवल एक ही स्थान पर मिलती है। जैसा कि हमने टीज़र्स में भी देखा है मिरामार मैप में वेंडिंग मशीनें भी जोड़ी गई है, जिनसे प्लेयर्स एनर्जी ड्रिंक्स और पेनकिलर्स ले सकते हैं। Miramar Map में अब लिंगरिंग सैंडस्टॉर्म इफेक्ट्स भी जोड़े गए हैं, जो मैप में बार बार रेतीले तुफान को लाएंगे।
Advertisement

जैसा कि हमने बताया, PUBG Mobile Royale Pass Season 13 को गेम में 13 मई को जोड़ा जाएगा। यह सीज़न ‘Toy Playground' के नाम से पेश किया जा रहा है। इसके अलावा गेम में चीयर पार्क नाम का एक नया सामाजिक क्षेत्र होगा, जहां 20 खिलाड़ी रियलटाइम चैट कर सकते हैं। ट्रेनिंग ग्राउंड की तरह ही यहां प्लेयर्स अपने स्किल्स को बढ़ाने के लिए ट्रेनिंग भी कर सकते हैं।

PUBG Mobile 0.18.0 एक नई रिज़ल्ट स्क्रीन और नई करेंसी भी लेकर आता है, जिसका नाम AG (AceGold) होगा। एजी को सिल्वर रिवॉर्ड्स की जगह पेश किया गया है। गेम में नई P90 SMG बंदूक भी जोड़ी गई है, जिसमें सिंगल शॉट, बर्स्ट या फुल ऑटो मोड शामिल हैं। लगभग सभी हथियार अब नए केंटेड साइट्स को सपोर्ट कर सकेंगे। पबजी मोबाइल ने कहा गया है कि डेवलपर्स ने गेम में कई बग्स (समस्याओं) को भी ठीक किया है।
Advertisement

चर्चा में रहे जंगल एडवेंचर गाइड, ईवोग्रोड में ब्लूहोल मोड और कुछ अन्य आगामी फीचर्स की जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है। उम्मीद है कि Tencent Games इन सभी मोड्स और फीचर्स पर जल्द जानकारी साझा करेगी। इस अपडेट को आप गूगल प्ले स्टोर और ऐप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। यदि फिलहाल यह आपको नहीं दिखाई दे रही है तो फिक्र न करें। दिन खत्म होने तक या कुछ समय में यह अपडेट सभी यूज़र्स तक पहुंच जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , PUBG Mobile, PUBG Mobile Season 13
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Microsoft आउटेज के चलते होटल में लोगों की जान पर बन आई! जानें मामला
  2. ₹2250 सस्ता हो गया Samsung का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! 6000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel ने कर दिया प्राइस गेम! ₹299 का प्लान लौटा, लेकिन अब मिलेगा 28GB डेटा
  2. Huawei Mate X8 की पहली झलक आई सामने, 16GB रैम के साथ होंगे धांसू फीचर्स!
  3. Trump पर पॉलिसी बदलकर Nvidia में इनवेस्टमेंट से प्रॉफिट कमाने का आरोप
  4. AOC ने लॉन्च किया सस्ता गेमिंग मॉनिटर, 275Hz रिफ्रेश रेट के साथ, जानें कीमत
  5. Samsung Galaxy A18 4G हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  6. Centurion की नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, बुजुर्गों के लिए खास डिजाइन, 800 Wh बैटरी, Bosch मोटर से लैस
  7. Microsoft आउटेज के चलते होटल में लोगों की जान पर बन आई! जानें मामला
  8. Honor Magic 10 में आ सकता है डुअल लेयर OLED डिस्प्ले, 200MP कैमरा!
  9. Blackview की Oscal ने Bolt 2 टैबलेट किया लॉन्च, 90Hz डिस्प्ले, 8300mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. ₹2250 सस्ता हो गया Samsung का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! 6000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.