PUBG जैसे ऑनलाइन गेम्स के चस्के ने ली 17 साल के लड़के की जान

इस तरह की बढ़ती घटनाओं के बीच बच्चों के माता-पिता और घर के बड़े लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

PUBG जैसे ऑनलाइन गेम्स के चस्के ने ली 17 साल के लड़के की जान

PUBG Mobile के चलते पिछले कुछ वर्षों में आत्महत्या और खून-खराबे की कई घटनाएं सामने आई हैं

ख़ास बातें
  • युवक का नाम आनंद अग्रवाल बताया जा रहा है
  • आनंद ने अपने कमरे में बाथरूम की ग्रिल पर दुपट्टे से लटक कर सुसाइड किया है
  • युवक की मां ने बताया कि आनंद को मोबाइल गेमिंग का चस्का था
विज्ञापन
ऑनलाइन गेमिंग ने पिछले कुछ वर्षों में कई लोगों की जिंदगी बर्बाद की है। PUBG Mobile (भारत में अब Battlegrounds Mobile India के नाम से प्रसिद्ध) के चस्के के चलते भी हम पिछले कुछ वर्षों में आत्महत्या व खून-खराबे की कई खबरें सुन चुके हैं। लेटेस्ट खबर भी आत्महत्या से संबंधित है, जहां एक युवक ने कथित तौर पर ऑनलाइन गेम्स के चस्के के चलते सुसाइड कर लिया है। 

घटना यूनिवर्सिटी रोड थाना अंतर्गत राजकोट में रहने वाले एक 17 वर्षीय युवक ने अपने घर पर आत्महत्या की है। कथित तौर पर उसे PUBG जैसे ऑनलाइन गेम्स का चस्का था। युवक का नाम आनंद अग्रवाल बताया जा रहा है, जिसने अपने कमरे में बाथरूम की ग्रिल पर दुपट्टे से लटक कर आत्महत्या की है। घटना रविवार 15 मई की है।

TOI के अनुसार, युवक याज्ञनिक रोड पर एक दुकान में काम करता था। आनंद की मां ने उसे बाथरूम जाते देखा और जब वह बहुत देर तक बाहर नहीं आया, तो उसकी मां दरवाजा खटखटाया। इतने के बाद भी जब आनंद ने दरवाजा नहीं खोला तो उसकी मां को शक हुआ। जब आनंद के मोबाइल पर कई बाद कॉल किया गया और उसने जवाब नहीं दिया, तो मां ने परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दी।

रिपोर्ट में बताया गया है कि आनंद की मां ने उनके बड़े बेटे को बुलाया, जो मावड़ी क्षेत्र में रहता है। इसके बाद बाथरूम का दरवाजा तोड़ा गया, जहां आनंद दुपट्टे से लटका पाया गया। प्रशाशन द्वारा पब्लिकेशन को बताया गया कि आनंद की मां का कहना है कि आनंद को अपने मोबाइल पर PUBG खेलने का चस्का था।

जैसा कि हमने बताया, गेमिंग के चलते आत्महत्या का यह पहला किस्सा नहीं है। इस साल फरवरी में, मुंबई के एक 14 साल के लड़के को उसके कमरे में मृत पाया गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि लड़का ऑनलाइन गेम खेलने का आदी था।  युवक 7वीं कक्षा में पढ़ता था। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में पाया गया है कि बच्चा रॉयाल बैटल गेम गेरेना फ्री फायर (Garena Free Fire) खेलने का आदी था। हालांकि, माता-पिता ने बच्चे में ऐसी किसी भी लत से इनकार किया है। 

इस तरह की बढ़ती घटनाओं के बीच बच्चों के माता-पिता और घर के बड़े लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। ऐसे में बच्चे के व्यवहार और उसकी दिनचर्या पर ध्यान देना जरूरी है। अगर समय रहते बच्चे में कोई असामान्य व्यवहार या किसी लत का पता चल जाता है तो इस तरह की आत्मघातक घटनाओं को रोका जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mobile games, PUBG, Call of Duty, Suicide
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  2. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  3. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  6. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  7. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  8. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  9. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  10. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »