FAU-G में जल्द जुड़ेगा Team Deathmatch मोड, अक्षय कुमार ने Twitter पर किया ऐलान...

FAU-G गेम को ऑफिशियल 26 जनवरी को भारत में लॉन्च किया गया था और तब से काफी लोगों ने इस गेम को डाउनलोड कर चुके हैं और खेल भी चुके हैं। सभी लोगों की एक ही सहमति यह है कि इस गेम में ज्यादा कुछ कॉन्टेंट नहीं दिया गया है।

FAU-G में जल्द जुड़ेगा Team Deathmatch मोड, अक्षय कुमार ने Twitter पर किया ऐलान...
ख़ास बातें
  • FAU-G को फिलहाल सिंगल-प्लेयर कैंपेन मोड में लॉन्च किया गया है
  • nCore Games ने किया है FAU-G गेम को डेवलप
  • Team Deathmatch मोड की रिलीज़ तारीख का खुलासा फिलहाल नहीं हुआ है
विज्ञापन
FAU-G को लेकर वादा किया गया है कि जल्द ही इस गेम में Team Deathmatch मोड को लेकर आया जाएगा, जो कि गेम में मल्टीप्लेयर कॉन्टेंट को जोड़ेगा। FAU-G गेम को ऑफिशियल 26 जनवरी को भारत में लॉन्च किया गया था और तब से काफी लोगों ने इस गेम को डाउनलोड कर चुके हैं और खेल भी चुके हैं। सभी लोगों की एक ही सहमति यह है कि इस गेम में ज्यादा कुछ कॉन्टेंट नहीं दिया गया है। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से यह जानकारी साझा की कि Team Deathmatch मोड जल्द ही दस्तक देने वाला है, जो कि यूज़र्स को इस गेम को अपने दोस्तों के साथ खेलने की इज़ाजत देगा। आपको बता दें, अक्षय कुमार इस गेम से काफी पहले से जुड़े हुए हैं।

FAU-G गेम को बेंगलुरु-आधारित nCore Games द्वारा डेवलप किया गया है, जिसने अब ऐलान किया है कि जल्द ही गेम के लिए 5v5 Team Deathmatch मोड को लेकर आया जाएगा। आपको बता दें, FAU-G की घोषणा सरकार के PUBG Mobile अन्य चीनी ऐप्स पर बैन लगाने के कुछ समय बाद ही सितंबर में कर दी गई थी। कुछ समय की देरी के बाद आखिरकार FAU-G (Review) को आखिरकार 26 जनवरी 2021 गणतंत्र दिवस के मौके पर लॉन्च कर दिया गया और देखते ही देखते यह Google Play store पर मौजूद टॉप फ्री गेम बन गया। हालांकि, जल्द ही खिलाड़ियों को इस गेम में कॉन्टेंट की कमी खलने लगी। बता दें, इस गेम को शॉर्ट सिंगल-प्लेयर कैंपेन मोड में लॉन्च किया गया है, लेकिन यह भी वादा किया गया है कि भविष्य में इसमें टू मोर गेम मोड को जोड़ा जाएगा।

अक्षय कुमार ने भी ट्वीट कर Team Deathmatch की जानकारी दी, लेकिन यह मोड कब लॉन्च होगा फिलहाल इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

अक्षय कुमार ने अपने ट्वीट में कहा है कि इस मोड के सहारे प्लेयर्स अपने दोस्तों के साथ मिलकर टीम बना सकेंगे और बैटल का हिस्सा बन सकेंगे। Team Deathmatch में पांच प्लेयर्स की दो टीम होंगी, जो कि एक-दूसरे के खिलाफ लड़ेंगे। संभावना है कि इसमें एक नया मैप भी जोड़ा जाएगा, यदि एक से ज्यादा नए मैप नहीं होंगे, तो दोनों टीमें कहां बैटल लडेंगी।

इसके अलावा, Team Deathmatch मोड से संबंधित कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , FAU G, nCore Games, PUBG Mobile, Google Play, Akshay Kumar
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  3. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  4. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  5. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  6. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  8. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  9. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »