• होम
  • गेमिंग
  • फ़ीचर
  • PS5 का डिज़ाइन रिलीज़: नए Spider Man से लेकर Hitman 3 तक, देखें 8 गेम्स के जबरदस्त ट्रेलर्स

PS5 का डिज़ाइन रिलीज़: नए Spider-Man से लेकर Hitman 3 तक, देखें 8 गेम्स के जबरदस्त ट्रेलर्स

GTA 5 का एक्सटेंडेड वर्ज़न, Spider-Man: Miles Morales, Hitman 3, Resident Evil Village,  Gran Turismo 7, Horizon Forbidden West, NBA 2K21, Project Athia समेत कुल 27 गेम्स की घोषणा की गई है और उनके ट्रेलर्स भी जारी किए गए हैं।

PS5 का डिज़ाइन रिलीज़: नए Spider-Man से लेकर Hitman 3 तक, देखें 8 गेम्स के जबरदस्त ट्रेलर्स

PS5 को इस साल के अंत तक लॉन्च कर दिया जाएगा

ख़ास बातें
  • सफेद रंग के आकर्षक डिज़ाइन के साथ पेश किया गया है PS5
  • नए Spider-Man, GTA 5, Hitman 3 समेत 27 एक्सक्लूसिव गेम्स किए गए हैं घोषित
  • इस साल के अंत तक कीमत के साथ लॉन्च किया जाएगा नया प्लेस्टेशन 5
विज्ञापन
आखिरकार Sony ने अपने लेटेस्ट PS5 के डिज़ाइन का खुलासा कर दिया है। लंबे अर्से से प्लेस्टेशन 5 के डिज़ाइन को लेकर कई कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन अब कंपनी ने एक इवेंट के दौरान अपने लेटेस्ट PlayStation 5 को पेश कर दिया है। इस बार प्लेस्टेशन काले के बजाट सफेद रंग में लाया गया है। इसका डिज़ाइन ऐसा है, जैसे मानो इसपर पंख लगे हो और यह XBOX Series X की तरह ही खड़े होने वाले डिज़ाइन के साथ आता है। सोनी ने PS5 Digital Edition भी घोषित किया है, जो लॉन्च के समय उपलब्ध होगा और 4K ब्लू-रे डिस्क ड्राइव के बिना आएगा। कीमत को लेकर कंपनी ने फिलहाल कोई घोषणा नहीं की है, लेकिन हां इसमें आने वाले सभी एक्सक्लूसिव गेम्स के ट्रेलर रिलीज़ कर दिए गए हैं। GTA 5 का एक्सटेंडेड वर्ज़न, Spider-Man: Miles Morales, Hitman 3, Resident Evil Village,  Gran Turismo 7, Horizon Forbidden West, NBA 2K21, Project Athia समेत कुल 27 गेम्स की घोषणा की गई है और उनके ट्रेलर्स भी जारी किए गए हैं। इनमें से कुछ गेम्स के जबरदस्त ट्रेलर्स आप नीचे देख सकते हैं।

 

Spider-Man: Miles Morales

Spider-Man PS5 में आ रहा है। ऑनलाइन प्लेस्टेशन 5 इवेंट में सोनी इंटरेक्टिव एंटरटेनमेंट ने Spider-Man: Miles Morales गेम की घोषणा की। जैसास कि आप सभी जानते हैं यह गेम एक आम फोटोग्राफर पर फोकस करता है, जिसके शरीर पर एक जेनेटिकली परिवर्तित मकड़ी के काटने के बाद बदलाव आते हैं और बाद में उसे पीटर पार्कर से ट्रेनिंग मिलती है। Spider-Man: Miles Morales की घोषणा के समय एक ट्रेलर भी जारी किया गया, जिसमें माइल्स जबरदस्त एक्शन करते हुए दिखाई दे रहा है और न्यू यॉर्क शहर में अपने जाल के दम पर ऊंची-ऊंची बिल्डिंगों पर झूलता नज़र आ रहा है। ट्रेलर के अंतर में 'हॉलिडे 2020' लिखा गया है, जो इंगित करता है कि गेम साल के अंत में PS5 के लॉन्च के साथ ही रिलीज़ किया जाएगा। 

 

GTA 5

PS5 में सबका चहेता GTA 5 भी आ रहा है और यह पहले से बेहतर ग्राफिक्स और पहले से अतिरिक्त कंटेंट के साथ आएगा। ऑनलाइन प्लेस्टेशन 5 इवेंट के दौरान Rockstar Games ने GTA 5 के “एक्पेंडेड और एन्हांस” वर्ज़न की घोषणा की। Grand Theft Auto V को PS5 में 2021 के मध्य में जारी किया जाएगा। इसके अलावा एक नया जीटीए 5 ऑनलाइन प्लेस्टेशन 5 यूज़र्स के लिए एक्सक्लूसिव तौर पर उपलब्ध होगा। इस गेम का ट्रेलर भी देखने में जबरदस्त है, जिसमें आगामी नए कंटेंट की झलक भी दिखाई गई है।

 

Gran Turismo 7

सिम्युलेशन रेसिंग की घमासान PS5 और Gran Turismo 7 के साथ एक कदम और आगे बढ़ गई है। Gran Turismo 7 का ट्रेलर जबरदस्त है। इसमें कई नए कार हैं, जिनमें पोर्शे, लंबोर्घिनी, लेमान आदि ब्रांड शामिल हैं।

 

Horizon Forbidden West

PS4 के Horizon Zero Dawn का यह सिक्वल, कई नई चीज़े लेकर आया है। एलॉय इस बार नई मशीनों से लड़ेगी और जगंल की रक्षा करेगी। गेम में ग्रफिक्स को पहले से और आकर्षक बनाया गया है और गेमप्ले में भी कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे।

 

Project Athia

अगला PS5 एक्सक्लूसिव गेम Square Enix की तरफ से आता है। Project Athia स्टोरी बेस्ट एक्शन लोडेड एडवेंचर गेम है। इस गेम का एक मिनट का ट्रेलर खूबसूरती और खतरों को दर्शाता है।

 

Hitman 3

IO Interactive के Hitman का परिचय शायद ही किसी को देना पड़े। वर्ल्ड ऑफ एसेसिनेशन की ट्रायलोजी का यह आखिरी चैप्टर - Hitman 3 आपको अपने एक मिनट के ट्रेलर में उन सभी जगहों की झलक दिखाता है, जहां आप इस गेम को खेलने वाले हैं।

 

Resident Evil Village

Resident Evil इस नए गेम के साथ अपने फर्स्ट-परनस पर्सपेक्टिव में वापस आ गया है। इस गेम में मुख्य फोकस कॉम्बेट और एक्सप्लोरेशन में रखा गया है।

 

NBA 2K21

NBA 2K21 अपने ट्रेलर से आपको इस बेस्ट सेलिंग बास्केटबॉल गेम के रोमांक की सैर कराता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »