Pokemon Go गेम भारत में बढ़ाएगा अपनी पहुंच, खोजा जा रहा है नया स्टाफ

Pokemon Go भारत में अपनी उपस्थिति बढ़ा सकता है। गेम कंपनी Niantic स्थानीय प्रतिभाओं को ढूंढ रही है।

Pokemon Go गेम भारत में बढ़ाएगा अपनी पहुंच, खोजा जा रहा है नया स्टाफ

Pokemon GO गेम 2016 में लॉन्च हुआ था

ख़ास बातें
  • Pokemon Go को 2016 में किया गया था लॉन्च
  • एआर पर आधारित है यह मोबाइल गेम
  • पहले कई बार आलोचनाएं झेल चुका है पोकेमॉन गो गेम
विज्ञापन
Pokemon Go भारत में एक बार फिर अपने विस्तार की योजना बना रहा है। गेम को Ninatic द्वारा विकसित किया गया है और कंपनी के इमर्जिंग मार्केट्स के ग्रोथ एंड बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर, एलन मंडुजैनो द्वारा LinkedIn पर एक नई नौकरी की लिस्टिंग पोस्ट की गई है। इससे पता चलता है कि कंपनी भारत में गेम को बढ़ावा देने और स्थानीय Pokemon Go कम्युनिटीज़ के साथ एन्गेज करने के लिए कॉन्ट्रैक्ट बेस पर पर कर्मचारियों को भर्ती करना चाहती है। खासतौर पर, Niantic भारत में 'लोकल ग्रोथ स्काउट' की तलाश कर रही है, ताकि पोकेमॉन गेम को लेकर भारत में स्थानीय पॉइन्ट्स ऑफ इंटरेस्ट, लोकल कंटेंट, बिजनेस ग्रोथ, इवेंट प्लानिंग और सुरक्षित POI डेटाबेस जैसे बिंदुओं पर काम किया जा सके।

IGN India द्वारा सबसे पहले देखे गए LinkedIn पोस्ट संकेत देता है कि Pokemon Go भारत में अपनी उपस्थिति बढ़ा सकता है। गेम कंपनी Niantic स्थानीय प्रतिभाओं को ढूंढ रही है। ये लोग देश में Pokemon Go कम्युनिटी के सदस्यों के साथ मीटअप कर सकते हैं और स्थानिय होने के नाते देश में सभी जरूरी बिंदुओं पर आराम से काम कर सकते हैं। इन भारतीय कर्मचारियों को ब्लॉग पोस्ट, आर्टिकल्स, सोशल मीडिया पोस्ट और न्यूज़लेटर्स आदि लिखने का काम भी मिल सकता है। नौकरी की लिस्टिंग यह संकेत देती है कि Niantic भारत को एक रणनीतिक बाज़ार के रूप में देख रही है।

भारत में अरबों स्मार्टफोन यूज़र्स हैं और पिछले कुछ वर्षों में मोबाइल गेमिंग में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। संभावना है कि कहीं न कहीं Niantic भी इसी का फायदा उठाने की योजना बना रही है। महामारी के दौरान कंपनी ने अपने एआर-फोकस्ड गेम में कई बदलाव किए, क्योंकि लॉकडाउन के चलते लोग अपने घरों से बाहर नहीं जा सकते थे। Niantic ने अप्रैल में ही Pokemon Go के मैकेनिक्स को बदल दिया था, ताकि प्लेयर्स इस गेम को घरों में रहते हुए ही खेल सके।

बता दें कि 2019 में, Sensor Tower ने बताया था कि Pokemon Go ने 6 जुलाई, 2016 को लॉन्च होने के बाद से 3.6 बिलियन डॉलर (लगभग 26,940 करोड़ रुपये) की कमाई की। 2020 की पहली छमाही में, गेम ने 445 मिलियन डॉलर (लगभग 3,330 करोड़ रुपये) कमाए।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »