PUBG Mobile, BGMI डेवलपर Krafton भारतीय स्टार्टअप में करेगा 150 मिलियन डॉलर का निवेश

Krafton ने 2021 से पहले ही विभिन्न भारतीय स्टार्टअप के जरिए लगभग 140 मिलियन डॉलर का निवेश किया है और मौजूदा निवेश से देश में कंपनी का कुल निवेश 290 मिलियन डॉलर हो जाएगा।

PUBG Mobile, BGMI डेवलपर Krafton भारतीय स्टार्टअप में करेगा 150 मिलियन डॉलर का निवेश
ख़ास बातें
  • Krafton अगले 2 से 3 वर्षों में 150 मिलियन डॉलर का निवेश करने वाली है
  • पहले भी कई भारतीय स्टार्टअप पर लगभग 140 मिलियन डॉलर निवेश कर चुकी है
  • ग्लोबल गेमिंग में भारत की क्षमता पर विश्वास रखती है Krafton, बोलें CEO
विज्ञापन
भारत में गेमिंग इंडस्ट्री अब प्रगति की राह पर दिखाई दे रही है। PUBG के आने के बाद से देश में ई-स्पोर्ट्स में भी बड़ा और अच्छा बदलाव देखने को मिला है। यहां तक कि PUBG Mobile और अब Call of Duty: Mobile और BGMI जैसे गेम्स ने भारत में मोबाइल गेमिंग को भी अच्छा पुश दिया है। शायद यही कारण है कि PUBG डेवलपर Krafton ने देश में उभरती इस इंडस्ट्री में बड़ा निवेश करने का फैसला लिया है। कंपनी के CEO का कहना है कि Krafton अगले 2 से 3 वर्षों में 150 मिलियन डॉलर का निवेश करने वाली है।

दक्षिण कोरियाई गेमिंग कंपनी के सीईओ सीन ह्यूनिल सोहन का कहना है कि ये निवेश भारत में स्टार्टअप इकोसिस्टम के विकास को बढ़ावा देने में मदद करेगा और न केवल तकनीक या गेमिंग इंडस्ट्री, बल्कि व्यापक कंटेंट परिदृश्य पर भी अच्छा प्रभाव डालेगा। 150 मिलियन डॉलर के इस निवेश के बारे में बात करते हुए सीईओ ने कहा, “हम ग्लोबल गेमिंग और टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में भारत की क्षमता में विश्वास करते हैं और अगले दो से तीन वर्षों में अतिरिक्त $150 मिलियन का निवेश करने की हमारी प्रतिबद्धता इस विकास को बढ़ावा देने के लिए हमारी निष्ठा को दर्शाती है।"

बता दें कि Krafton ने 2021 से पहले ही विभिन्न भारतीय स्टार्टअप के जरिए लगभग 140 मिलियन डॉलर का निवेश किया है और मौजूदा निवेश से देश में कंपनी का कुल निवेश 290 मिलियन डॉलर हो जाएगा। गेमिंग कंपनी Nodwin Gaming, Lila Gaming, Kuku FM जैसी कंपनियों में निवेश कर चुकी है।

अपने इस नए निवेश को लेकर सीईओ ने आगे यह भी कहा कि "हम स्थायी ग्लोबल इम्पेक्ट बनाने में भारतीय आईपी और कंटेंट की शक्ति में विश्वास करते हैं और हम ग्लोबल गेमिंग पावरहाउस के रूप में देश की पूरी क्षमता को अनलॉक करने की अपनी यात्रा में नए मील के पत्थर हासिल करने के लिए उत्साहित हैं।"

बता दें कि लंबे समय तक भारत में बैन रहने के बाद, BGMI को 29 मई को वापस रिलीज किए जाने की घोषणा की गई और इसे धीरे-धीरे करके सभी के लिए रिलीज किया गया। 

हालांकि, गेम में कुछ बदलाव किए गए और लिमिटेशन लगाई गई। BGMI भारत में प्लेयर्स के लिए उनकी आयु के आधार पर खेलने के समय तय कर रहा है। गेम खेलने वाले नाबालिगों को दिन में तीन घंटे तक सीमित किया जा रहा है, जबकि 18 वर्ष से अधिक आयु के यूजर्स छह घंटे तक खेल सकते हैं।

गेम में एक Nusa नाम का अब तक का सबसे छोटा मैप भी जोड़ा गया है। इसमें जिपलाइन्स, सुपर रिकॉल फीचर, टेक्टिकल क्रॉसबो और एक टू-सीटर ऑफ-रोड ऑल-टेरेन व्हीकल भी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BGMI, Krafton, PUBG Mobile
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  2. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  3. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  4. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  8. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  9. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  10. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »