Grand Theft Auto 6 को लॉन्च से पहले मिला 11,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का रेवेन्यू

Sony और Microsoft ने बताया है कि PlayStation और Xbox के स्टोर्स के लिए यह सबसे अधिक प्री-ऑर्डर हासिल करने वाली गेम है। इसकी तुलना में Grand Theft Auto 5 ने लॉन्च के शुरुआती तीन दिनों में एक अरब डॉलर का रेवेन्यू हासिल किया था

Grand Theft Auto 6 को लॉन्च से पहले मिला 11,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का रेवेन्यू

Photo Credit: Rockstar Games

इस एक्शन गेम की गेमिंग कंसोल्स पर लगभग 1.3 करोड़ कॉपी की बिक्री हुई है

ख़ास बातें
  • इस गेम के लिए प्री-ऑर्डर्स से रेवेन्यू लगभग 1.18 अरब डॉलर का है
  • GTA 6 की गेमिंग कंसोल्स पर लगभग 1.3 करोड़ कॉपी की बिक्री हुई है
  • इस गेम के लॉन्च से पहले Sony के प्लेस्टेशन 5 की बिक्री में भी तेजी आई है
विज्ञापन

सबसे लोकप्रिय एक्शन गेम्स में शामिल Grand Theft Auto के जल्द लॉन्च होने वाले नए वर्जन को जोरदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। Grand Theft Auto 6 के गुरुवार को लॉन्च से पहले इस गेम के लिए प्री-ऑर्डर्स से एक अरब डॉलर से ज्यादा का रेवेन्यू मिला है। इस गेम के लॉन्च से पहले Sony के प्लेस्टेशन 5 की बिक्री में भी तेजी आई है। 

मार्केट रिसर्च फर्म Sensor Tower के GTA 6 के सेल्स ट्रैकर के अनुसार, इस गेम के लिए प्री-ऑर्डर्स से रेवेन्यू लगभग 1.18 अरब डॉलर (लगभग 11,078 करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है। GTA 6 की गेमिंग कंसोल्स पर लगभग 1.3 करोड़ कॉपी की बिक्री हुई है। इनमें PS 5 और Xbox Series कंसोल शामिल हैं। Sensor Tower के डेटा से GTA 6 के प्री-ऑर्डर्स में PS 5 की हिस्सेदारी लगभग 75 प्रतिशत होने की जानकारी मिली है। PS 5 के लिए इस गेम की 90 लाख से अधिक कॉपी बिकी हैं और इससे लगभग 88 करोड़ डॉलर का रेवेन्यू मिला है। Xbox Series S/X के लिए यह आंकड़ा 30 लाख कॉपी से कुछ अधिक का है। 

हालांकि, Grand Theft Auto की डिवेलपर Rockstar Games ने इस आगामी गेम के लिए प्री-ऑर्डर्स की संख्या की जानकारी नहीं दी है। Sony और Microsoft ने बताया है कि PlayStation और Xbox के स्टोर्स के लिए यह सबसे अधिक प्री-ऑर्डर हासिल करने वाली गेम है। इसकी तुलना में Grand Theft Auto 5 ने लॉन्च के शुरुआती तीन दिनों में एक अरब डॉलर का रेवेन्यू हासिल किया था। Grand Theft Auto 6 के सेल्स के लिहाज से नया रिकॉर्ड बनाने के साथ ही सबसे बड़े गेमिंग लॉन्च की उपलब्धि हासिल करने का अनुमान है। 

Rockstar Games का कंट्रोल रखने वाली Take-Two के CEO, Strauss Zelnick ने कहा है कि GTA 6 के लिए प्री-ऑर्डर्स उनके शुरुआती अनुमान से कहीं अधिक हैं। हाल ही में Sony ने बताया था कि प्लेस्टेशन 5 की सेल्स ने 10 करोड़ यूनिट्स का आंकड़ा पार कर लिया है। इस गेमिंग कंसोल को नवंबर 2020 में लॉन्च किया गया था। PS 5 को यह उपलब्धि हासिल करने में छह वर्ष लगे हैं। Grand Theft Auto 6 के 19 नवंबर को रिलीज से पहले PS 5 की डिमांड में तेजी आई है। Sony ने बताया है कि प्लेस्टेशन स्टोर की शुरुआत से GTA 6 सबसे अधिक प्री-ऑर्डर वाली गेम है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 10,050mAh बैटरी वाला Oppo Pad Air 6 टैबलेट लॉन्च, 12.1 इंच डिस्प्ले के साथ मिलेगी 12GB RAM
  2. TCL ने टैबलेट के लिए नए 10.95 इंच OLED डिस्प्ले किए पेश, जानें इनकी खासियत
  3. Grand Theft Auto 6 को लॉन्च से पहले मिला 11,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का रेवेन्यू
  4. 13,500mAh बैटरी और 7 इंच डिस्प्ले के साथ आएगा Honor का नया स्मार्टफोन! लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स
  5. Apple का नया AI ऐप बताएगा आपकी सेहत का हाल! मेडिकल रिसर्च से जुटाएगा जानकारी
  6. Jio यूजर्स के लिए अलर्ट! मोबाइल रीचार्ज खत्म हुआ तो बंद हो जाएगी सर्विस?
  7. Nvidia के CEO की पोस्ट पर वापसी की कोशिश में जुटे Jensen Huang
  8. Vivo Pad FE के जल्द लॉन्च की तैयारी, NCC पर हुई लिस्टिंग
  9. iPhone 18 कब होगा पेश, कैसे होंगे फीचर्स और डिजाइन, कितनी होगी कीमत जानें सबकुछ
  10. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च के लिए तैयार, 50MP कैमरा के साथ डिजाइन आया सामने
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »