Gta 6 Release

Gta 6 Release - ख़बरें

  • GTA 6 खेलने के लिए मिलेगी छुट्टी! इस कंपनी के 7,000 कर्मचारियों को मिला खास तोहफा
    GTA 6 की रिलीज से पहले Logitech ने अपने कर्मचारियों के लिए खास पहल की है। कंपनी दुनियाभर में काम करने वाले करीब 7,000 कर्मचारियों को गेम खेलने के लिए एक दिन की छुट्टी दे रही है। इसे 'Logi Game Day' नाम दिया गया है। कर्मचारी अगले एक साल के दौरान अपनी पसंद के किसी भी दिन इस छुट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए GTA 6 खेलना जरूरी नहीं है। Logitech की CEO Hanneke Faber का मानना है कि गेमिंग से रणनीति बनाने, समस्याएं हल करने और काम के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता बढ़ सकती है।
  • GTA 6 का नया लीक बढ़ाएगा गेमर्स की एक्साइटमेंट, सामने आई प्री-ऑर्डर डेट
    Grand Theft Auto 6 को लेकर एक नया लीक सामने आया है, जिसमें दावा किया गया है कि गेम के प्री-ऑर्डर 18 मई 2026 से शुरू हो सकते हैं। लीक्स के मुताबिक अमेरिकी रिटेलर Best Buy के ईमेल कैंपेन में GTA 6 प्री-ऑर्डर और 5 प्रतिशत डिस्काउंट ऑफर की जानकारी दिखाई गई है। इसके बाद फैंस के बीच गेम के तीसरे ट्रेलर को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। Rockstar Games की पैरेंट कंपनी Take-Two Interactive 21 मई को अपनी अर्निंग्स कॉल आयोजित करेगी, जिससे पहले GTA 6 से जुड़ा कोई बड़ा अपडेट आने की उम्मीद जताई जा रही है।
  • GTA 6 डेवलपर Rockstar Games पर साइबर अटैक, डेटा लीक की धमकी, हैकर्स ने मांगी फिरौती!
    Rockstar Games ने एक थर्ड-पार्टी डेटा ब्रीच की पुष्टि की है, जिसमें कंपनी की कुछ सीमित जानकारी एक्सेस की गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ShinyHunters नाम के हैकर ग्रुप ने सिस्टम में सेंध लगाई और फिरौती की मांग की है। हालांकि Rockstar का कहना है कि यह डेटा नॉन-मटेरियल है और इसका असर प्लेयर्स या कंपनी के ऑपरेशन्स पर नहीं पड़ा है। यह घटना GTA 6 के लॉन्च से पहले सामने आई है, जिससे एक बार फिर सिक्योरिटी को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
  • GTA 6 फैंस शुरू कर लें तैयारी, रिलीज डेट पर पब्लिशर ने दी अच्छी खबर!
    Grand Theft Auto VI की 19 नवंबर 2026 की रिलीज डेट को लेकर Take-Two Interactive ने फिर भरोसा जताया है। कंपनी ने अपनी Q3 2026 अर्निंग्स रिपोर्ट में कन्फर्म किया कि गेम तय तारीख पर लॉन्च के लिए ट्रैक पर है। इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि GTA 6 की ऑफिशियल मार्केटिंग इस साल के समर सीजन से शुरू होगी। कई बार की देरी के बाद यह बयान फैंस के लिए राहत भरा माना जा रहा है। GTA 6 को अब तक के सबसे ज्यादा इंतजार किए जाने वाले वीडियो गेम्स में गिना जाता है।
  • GTA 6 की रिलीज तीसरी बार टली, अब इस तारीख को आएगा गेम, X पर आई Memes की बाढ़
    गेमिंग की दुनिया में जिस गेम का सबसे लंबे समय से इंतजार हो रहा है, वो कई बार डिले होने के बाद एक बार फिर डिले हो गया है। हम GTA 6 की बात कर रहे हैं। फैंस के लिए एक बुरी खबर है कि उन्हें अब इस गेम को खेलने के लिए और लंबा इंतजार करना होगा। GTA VI की पेरेंट कंपनी Take-Two Interactive ने एक बार फिर इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है। पहले इसे मई 2026 में लॉन्च किया जाना था, लेकिन अब कंपनी ने इसे 19 नवंबर 2026 के लिए शिफ्ट कर दिया है।
  • GTA VI Trailer 2: Vice City की गलियों में फिर से बजेगा क्राइम का अलार्म, यहां देखें ट्रेलर वीडियो
    GTA VI का दूसरा ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो चुका है और सोशल मीडिया पर इसका तूफान आ चुका है। Rockstar Games ने अपने बहुचर्चित गेम Grand Theft Auto VI का नया ट्रेलर YouTube और सोशल मीडिया पर डालते ही गेमिंग कम्युनिटी में खलबली मचा दी है। ट्रेलर एक बार फिर Vice City की रंगीन गलियों में ले जाता है, लेकिन इस बार कहानी में पहले से कहीं ज्यादा ड्रामा, एक्शन और इमोशन है। लगभग 1 मिनट 30 सेकंड के इस ट्रेलर में कई नए कैरेक्टर्स, हाई-ऑक्टेन कार चेज, हवाई शॉट्स और एक बेहद सिनेमैटिक प्रजेंटेशन दिखा है, जिससे साफ है कि GTA इस बार अपने आपको ही पीछे छोड़ने वाला है।
  • Rockstar ने तोड़ा करोड़ों गेमर्स का दिल, GTA 6 की रिलीज फिर टली; अब इस तारीख को होगा लॉन्च
    जिस डेट का इंतजार दुनियाभर के गेमर्स कर रहे थे, वो अब और दूर हो गई है। Rockstar Games ने ऑफिशियल तौर पर कंफर्म किया है कि Grand Theft Auto VI यानी GTA 6 अब 2026 में लॉन्च होगा। पहले यह गेम 2025 के आखिरी महीनों में रिलीज होने वाला था, लेकिन अब इसे सीधे 26 मई 2026 तक के लिए टाल दिया गया है। कंपनी ने यह जानकारी एक प्रेस स्टेटमेंट में दी और कहा कि उन्हें गेम को फिनिश करने और क्वालिटी स्टैंडर्ड पर खरा उतरने के लिए और वक्त चाहिए।
  • GTA 6 फैंस के लिए खुशखबरी! रिलीज में नहीं होगी देरी, जानें कब आ रहा है नया ग्रांड थेफ्ट ऑटो गेम?
    IGN से बात करते हुए Take-Two के सीईओ, स्ट्रॉस जेलनिक ने इशारा दिया है कि GTA 6 के रिलीज के लिए पहले से निर्धारित समय कायम है, जिसका मतलब है कि गेम को इस साल फॉल में रिलीज किया जाना है। अपने बयान में जेलनिक ने कहा, "जबकि देरी का जोखिम बना रहता है, लेकिन कंपनी इसके बारे में बहुत अच्छा महसूस कर रही है" उनका यह बयान इशारा करता है कि डेवलपर्स गेम को निर्धारित समय पर ही रिलीज करने वाले हैं।
  • GTA 6 Trailer Out: रिलीज हुआ 'Grand Theft Auto VI' गेम का रोमांचक ट्रेलर, देखें वीडियो
    Rockstar Games ने पुष्टि की है कि Grand Theft Auto 6 को 2025 में PlayStation 5 और Xbox सीरीज S/X पर रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »