Call of Duty: Vanguard का Multiplayer Mode लिमिटेड टाइम के लिए हुआ फ्री

Alps में सेट एक नया लार्ज-मैप ऑब्जेक्टिव मोड कॉल ऑफ ड्यूटी: वेंगार्ड के मुफ्त एक्सेस के दौरान प्लेयर्स के लिए उपलब्ध होगा।

Call of Duty: Vanguard का Multiplayer Mode लिमिटेड टाइम के लिए हुआ फ्री

Call of Duty: Vanguard में दो नए मैप भी जोड़े गए हैं

ख़ास बातें
  • गेम में Casablanca और Gondola नाम के दो नए मैप जोड़े गए
  • Alps में नया लार्ज-मैप ऑब्जेक्टिव मोड भी जोड़ा गया है
  • Call of Duty: Vanguard, Warzone और Mobile में जोड़ा गया है नया ऑपरेटर
विज्ञापन
Activision अपने Call of Duty: Vanguard प्लेयर्स को सीमित समय के लिए मल्टीप्लेयर मोड का मुफ्त एक्सेस दे रहा है। फ्री एक्सेस अवधि के दौरान, लेटेस्ट कॉल ऑफ ड्यूटी टाइटल अपने प्लेयर्स को चुनिंदा मल्टीप्लेयर मैप्स और मोड्स के जरिए गेम को मुफ्त में अनुभव करने का मौका देगा। Call of Duty: Vanguard Season 2 Free Access को दो नए मैप मिले हैं, साथ ही Alps में एक नया लार्ज-मैप ऑब्जेक्टिव मोड सेट किया गया है। कॉल ऑफ ड्यूटी ने हाल ही में घोषणा की थी कि उसके Vanguard, Warzone और Mobile टाइटल्स में Snoop Dogg स्पेशल ऑपरेटर के रूप में उपलब्ध होगा।

एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए Activision ने घोषणा की है कि Call of Duty: Vanguard 30 मार्च से 13 अप्रैल तक दो हफ्ते के लिए प्लेयर्स को मुफ्त मल्टीप्लेयर एक्सेस दे रहा है। मुफ्त एक्सेस की अवधि मल्टीप्लेयर मोड तक सीमित होगी और सीजन 2 में Casablanca और Gondola नाम के दो नए मैप्स शामिल होंगे। इसमें पहले वाला एक मिड-साइज़, थ्री लेन मैप है, जिसे प्लेयर्स को क्लोज़ और लॉन्ग रेंज रणनीति में शामिल करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। वहीं, गॉन्डोला भी एक मिड-साइज़, थ्री लेन मैप है, लेकिन इसे क्लोज कॉम्बैट को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है।

Alps में सेट एक नया लार्ज-मैप ऑब्जेक्टिव मोड कॉल ऑफ ड्यूटी: वेंगार्ड के मुफ्त एक्सेस के दौरान प्लेयर्स के लिए उपलब्ध होगा। नए मोड में मैच जीतने के लिए सभी ठिकानों पर कब्जा करना होता है। मैप में कुछ buy स्टेशन भी शामिल होंगे, जहां प्लेयर्स हथियार, डिवाइस, किलस्ट्रीक्स, फील्ड अपग्रेड और कस्टम लोडआउट खरीद सकते हैं।

इसके अलावा, Call of Duty: Vanguard फ्री एक्सेस में एक मल्टीप्लेयर प्लेलिस्ट शामिल है, जिसमें शिपमेंट, दास हॉस, होटल रोयाल, डोम और रडार जैसे मैप्स शामिल हैं। इन मैप्स को डोमिनेशन, कंट्रोल और हार्डपॉइंट मोड में खेला जा सकता है।

पिछले हफ्ते, Activision ने घोषणा की थी कि Call of Duty: Vanguard, Call of Duty: Warzone, और Call of Duty: Mobile प्लेयर्स को एक स्पेशल ऑपरेटर के रूप में स्नूप डॉग मिलेगा। यह रैपर और इसकी आकर्षक एक्सेसरीज 1 अप्रैल से शुरू होने वाले लकी ड्रॉ के जरिए प्लेयर्स के लिए उपलब्ध होंगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Call of Duty Vanguard, Call of Duty Mobile
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  5. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  7. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  9. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  10. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »