• होम
  • गेमिंग
  • ख़बरें
  • BGMI ने जोड़े नए ‘WoW’ मोड मैप्स, खेलने के साथ मिलेगा लर्निंग एक्सपीरियंस भी

BGMI ने जोड़े नए ‘WoW’ मोड मैप्स, खेलने के साथ मिलेगा लर्निंग एक्सपीरियंस भी

BGMI डेवलपर्स का कहना है कि यह नया मोड गेमिंग कम्युनिटी में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश है। उनका मानना है कि गेमिंग केवल मनोरंजन का साधन नहीं होना चाहिए, बल्कि यह शिक्षा और व्यक्तिगत विकास का माध्यम भी बन सकता है।

BGMI ने जोड़े नए ‘WoW’ मोड मैप्स, खेलने के साथ मिलेगा लर्निंग एक्सपीरियंस भी

Photo Credit: Krafton

ख़ास बातें
  • नए WoW मोड में विभिन्न एजुकेशनल थीम वाले मैप्स जोड़े गए हैं
  • ये प्लेयर्स को विज्ञान, इतिहास, कला आदि के बारे में जानकारी देते हैं
  • नया मोड गेमिंग कम्युनिटी में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश है
विज्ञापन
बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) ने जिम्मेदार गेमिंग को बढ़ावा देने के लिए एक नया 'वर्ल्ड ऑफ वंडर्स' (WoW) मोड मैप्स पेश किए हैं, जिसमें खेलने के मजे के साथ-साथ प्लेयर्स को काफी कुछ सीखने को भी मिलेगा। गेम डेवलपर Krafton लंबे समय से 'Game Responsibily' पहल चलाता आया है, जिसके तहत डेवलपर ने हालिया समय में बैटल रोयाल गेम में कई सेफ्टी फीचर्स शामिल किए हैं। अब, इस पहल के तहत इन मैप्स को गेम में जोड़ा गया है। इस पहल का उद्देश्य खिलाड़ियों को मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा प्रदान करना है, जिससे वे गेमिंग के दौरान महत्वपूर्ण ज्ञान भी हासिल कर सकें।

नए WoW मोड में विभिन्न एजुकेशनल थीम वाले मैप्स जोड़े गए हैं, जो प्लेयर्स को विज्ञान, इतिहास और कला जैसे सब्जेक्ट्स के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं। इन मैप्स में इंटरैक्टिव एलिमेंट्स शामिल हैं, जो प्लेयर्स को विभिन्न चुनौतियों और पहेलियों के जरिए सीखने में मदद करते हैं। उदाहरण के लिए, एक मैप में प्राचीन सभ्यताओं के रहस्यों को उजागर करने के लिए प्लेयर्स को विभिन्न सुरागों को खोजने की आवश्यकता होती है।
 

BGMI डेवलपर्स का कहना है कि यह नया मोड गेमिंग कम्युनिटी में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश है। उनका मानना है कि गेमिंग केवल मनोरंजन का साधन नहीं होना चाहिए, बल्कि यह शिक्षा और व्यक्तिगत विकास का माध्यम भी बन सकता है। इसलिए, WoW मोड को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि प्लेयर्स खेलते समय नई चीजें सीख सकें और अपने स्किल्स को और बेहतर बना सकें।

इसके अलावा, रेस्पॉन्सिबल गेमिंग को प्रोत्साहित करने के लिए, BGMI ने गेमप्ले के दौरान टाइम मैनेजमेंट और हेल्थी गेमिंग आदतों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न इन-गेम मैसेज और रिमाइंडर्स भी जोड़े हैं। इससे प्लेयर्स को लंबे समय तक गेम खेलने से होने वाले संभावित नकारात्मक प्रभावों से बचने में मदद मिलेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BGMI, BGMI WoW Mode, BGMI WoW Mode Maps
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »