• होम
  • गेमिंग
  • ख़बरें
  • BGMI 4.1 Update: पूरा गेमप्ले बदलकर रख देगा लेटेस्ट अपडेट! जानें क्या नया मिलेगा और कब होगा रिलीज

BGMI 4.1 Update: पूरा गेमप्ले बदलकर रख देगा लेटेस्ट अपडेट! जानें क्या नया मिलेगा और कब होगा रिलीज

Krafton ने BGMI 4.1 अपडेट जारी कर दिया है। 13 नवंबर से रोलआउट हो रहे इस अपडेट में नया Frosty Funland मोड, 100 लेवल वाला A16 Royale Pass, और कई फ्रॉस्टी स्किन्स जोड़ी गई हैं।

BGMI 4.1 Update: पूरा गेमप्ले बदलकर रख देगा लेटेस्ट अपडेट! जानें क्या नया मिलेगा और कब होगा रिलीज

Photo Credit: Krafton

BGMI 4.1 में नया A16 Royale Pass लॉन्च हुआ है, जो 100 लेवल्स तक रिवॉर्ड्स से भरा है

ख़ास बातें
  • Frosty Funland Mode में नया Penguin Town और विंटर गैजेट्स शामिल
  • A16 Royale Pass में 100 लेवल्स के साथ Glacier MG3, UAZ और बहुत कुछ
  • गेमप्ले विजुअल्स और एनिमेशन हुए अपग्रेड, लूट और कॉम्बैट और भी स्मूथ हुआ
विज्ञापन

BGMI का नया अपडेट आखिरकार आ चुका है और इस बार Krafton ने सर्दियों की पूरी ठंड गेम में उतार दी है। BGMI 4.1 Update, जो 13 नवंबर 2025 से रोलआउट हो रहा है, खिलाड़ियों के लिए ढेर सारे नए फीचर्स, फ्रॉस्टी स्किन्स और एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड्स लेकर आया है। इस बार का अपडेट सिर्फ ग्राफिक्स या बग फिक्स पर नहीं, बल्कि फुल-स्केल गेमप्ले एक्सपीरियंस को बदलने पर फोकस करता है। Krafton ने इसे "Season of Snow" कहा है, यानी हर मैच में अब आपको बर्फ, फेस्टिव थीम और क्रिएटिव कॉम्बैट का मजा मिलेगा। चलिए BGMI 4.1 Update के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।

अपडेट की सबसे बड़ी हाइलाइट है नया “Frosty Funland” मोड, जिसने Erangel के कुछ हिस्सों को स्नो जोन में बदल दिया है। यहां सबसे दिलचस्प जगह है Penguin Town, जो एक नया POI (पॉइंट ऑफ इंटरेस्ट) है जहां एक विशाल पेंगुइन स्टैच्यू के अंदर हिडन लूट बॉक्स और हाई-टियर आइटम्स छिपे हैं।

इस मोड में खिलाड़ियों को कुछ एक्सक्लूसिव विंटर गैजेट्स भी मिलेंगे, जैसे Fish Rocket Launcher, Ice Wall और Blue Fin Tuna Syringe। Fish Launcher के जरिए आप टीममेट्स को हवा में लॉन्च कर सकते हैं, Ice Wall से तुरंत कवर बना सकते हैं और Tuna Syringe से रिवाइव स्पीड बूस्ट कर सकते हैं।

BGMI 4.1 में नया A16 Royale Pass लॉन्च हुआ है, जो 100 लेवल्स तक रिवॉर्ड्स से भरा है। हर टियर पर कुछ नया अनलॉक होता है, जैसे आउटफिट्स, गन स्किन्स, इमोट्स और एक्सक्लूसिव व्हीकल्स। इसमें Level 1 में Icebound Raider Set, Level 10 में Glacier MG3, Level 40 में Glacial Phantom Set, Level 70 में Glacier UAZ Skin और Level 100 में Crystalborn Emperor Set शामिल हैं।

इस बार Krafton ने प्लेयर्स के “ग्राइंड” को ध्यान में रखते हुए एवॉल्विंग बैकपैक्स, कूल इमोट्स और रेअर ऑर्नामेंट्स भी जोड़े हैं। इस अपडेट में गेम की विजुअल क्वालिटी और परफॉर्मेंस पर भी खास ध्यान दिया गया है। अब एनीमेशन और शूटिंग इंटरैक्शन्स और भी स्मूथ हैं। प्लेयर अब नॉक्ड आउट होने के बावजूद लूट उठा सकते हैं, साथ ही लूट ट्रक्स के साथ इंटरैक्शन टाइम भी तेज कर दिया गया है। नए गन स्किन्स में फ्रॉस्टी ब्लू थीम, ग्लोइंग इफेक्ट्स और अपग्रेडेबल वेपन डिजाइन्स शामिल हैं।

Frosty Funland मोड, A16 Royale Pass और बेहतर गेमप्ले एडजस्टमेंट्स के साथ Krafton ने BGMI को इस बार पूरी तरह हॉलिडे सीजन मूड में डाल दिया है। हर मैच में अब स्नो, नई स्ट्रेटेजीज और इंटेंस फाइट्स होंगी और Penguin Town में उतरना अब सिर्फ गेम नहीं, एक एक्सपीरियंस बन जाएगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BGMI, Battlegrounds Mobile India, BGMI Update
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 15 Apex भारत में लॉन्च, क्लाउड डिजाइन वाले फोन की प्री-बुकिंग पर तगड़ा डिस्काउंट
  2. इंतजार खत्म! Gmail का सबसे बड़ा अपडेट, अब बदलें अपना पुराना Gmail ID, मिलेगा पसंद का यूजरनेम
  3. Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च, 50MP कैमरा और डाइमेंसिटी 9000 से लैस, जानें सबकुछ
  4. Portronics ने भारत में प्रदूषण को मात देने लॉन्च किया AIR X Smart HEPA एयर प्यूरिफायर, जानें कीमत
  5. TCL ने C8L SQD-Mini LED TV किए लॉन्च, 6000 निट्स ब्राइनटेस के साथ सिनेमा जैसे मिलेगा फील, जानें सबकुछ
  6. 5000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Lava Bold N2 Lite लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Artemis II Launch: जानें NASA के SLS रॉकेट की ताकत, जिससे आज शुरू होगा नया Moon मिशन
  8. Ray-Ban Meta Optics Styles लॉन्च, 12MP कैमरा के साथ धांसू AI फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  9. Redmi 15A 5G vs Realme P4 Lite 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G: जानें 15000 में कौन सा है बेस्ट
  10. Oracle layoffs: एक Email, और 30 हजार नौकरियां खत्म! 12 हजार भारत से
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »