Monitor Launch

Monitor Launch - ख़बरें

  • 6K डिस्प्ले, 330Hz रिफ्रेश रेट के साथ Samsung के नए Odyssey OLED गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, जानें कीमत
    Samsung ने 2026 Odyssey गेमिंग मॉनिटर सीरीज और ViewFinity S8 मॉनिटर्स को ग्लोबली पेश किया है। नई लाइनअप में Odyssey G8, Odyssey OLED G7 और ViewFinity S8 मॉडल शामिल हैं। कंपनी ने इस बार 6K डिस्प्ले, 330Hz तक रिफ्रेश रेट, QD-OLED पैनल और Thunderbolt 5 जैसे फीचर्स पर फोकस किया है। Odyssey G8 G80HS मॉडल 6K रिजॉल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जबकि OLED G8 मॉडल 240Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। ViewFinity S8 मॉनिटर्स को खासतौर पर प्रोफेशनल और प्रोडक्टिविटी यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। फिलहाल ये मॉनिटर्स दक्षिण कोरिया में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
  • 31.5 इंच साइज और 4K OLED डिस्प्ले, गेमर्स के लिए BenQ लाया 240Hz मॉनिटर, जानें कीमत
    BenQ ने भारत में नया MOBIUZ EX321UZ गेमिंग मॉनिटर लॉन्च कर दिया है। यह 31.5 इंच का 4K QD-OLED मॉनिटर है, जिसमें 240Hz रिफ्रेश रेट और 0.03ms रिस्पॉन्स टाइम दिया गया है। कंपनी के मुताबिक मॉनिटर AAA और ओपन-वर्ल्ड गेमिंग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें AMD FreeSync Premium Pro, AI आधारित Smart Game Art टेक्नोलॉजी और 99% DCI-P3 कलर गैमट सपोर्ट मिलता है। मॉनिटर में DisplayPort 2.1a, HDMI 2.1 और 90W Power Delivery वाला USB-C पोर्ट भी दिया गया है। BenQ MOBIUZ EX321UZ की भारत में कीमत 1,28,998 रुपये रखी गई है।
  • 144Hz डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च हुए BenQ के लेटेस्ट मॉनिटर, शुरुआती कीमत Rs 10 हजार से कम!
    BenQ ने भारत में अपनी नई GW90TC सीरीज के मॉनिटर्स लॉन्च किए हैं, जिनमें GW2490TC, GW2790TC, GW2490C और GW2790C मॉडल शामिल हैं। इन मॉनिटर्स में Full HD IPS पैनल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 5ms रिस्पॉन्स टाइम दिया गया है। USB Type C कनेक्टिविटी के साथ 20W तक पावर डिलीवरी सपोर्ट मिलता है, जिससे सिंगल केबल सेटअप संभव है। कंपनी के मुताबिक Eye Care टेक्नोलॉजी और एर्गोनोमिक एडजस्टमेंट फीचर्स लंबे समय तक यूज के दौरान सुविधा देने के लिए जोड़े गए हैं। कीमत 9,589 रुपये से शुरू होकर 14,990 रुपये तक जाती है।
  • ISRO के NISAR सैटेलाइट का सफल लॉन्च, धरती की निगरानी में होगा मददगार
    इस सैटेलाइट को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA के साथ मिलकर बनाया है।इस सैटेलाइट के ऑर्बिट में पहुंचने के बाद इसके डुअल-फ्रीक्वेंसी राडार एक दिन में धरती का 14 बार चक्कर लगाएंगे। इससे प्रत्येक 12 दिनों में धरती पर सभी जमीन और बर्फ की सतहों की स्कैनिंग की जाएगी। यह सैटेलाइट धरती की सतह पर 1 सेंटीमीटर जितने बदलाव को भी रिकॉर्ड कर सकेगा।
  • Xiaomi ने 27 इंच बड़ा 4K मॉनिटर किया लॉन्च, HDR10, USB-C जैसे फीचर्स, जानें डिटेल
    Xiaomi ने अपना नया 27 इंच साइज वाला मॉनिटर लॉन्च किया है। Xiaomi A27Ui मॉनिटर के नाम से लॉन्च हुआ यह डिस्प्ले डिवाइस 4K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। इसमें 100% sRGB Color कवरेज दी गई है। मॉनिटर के IPS पैनल में 3840 x 2160 UHD रिजॉल्यूशन मिलता है। यह 178 डिग्री व्यूइंग एंगल के साथ आता है। इसके अलावा इसमें HDR10 का सपोर्ट भी है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »