• होम
  • गेमिंग
  • ख़बरें
  • अब Battlegrounds Mobile India में दिखेगी Tesla कार, नई गन और कई बदलावों के साथ मिला लेटेस्ट अपडेट

अब Battlegrounds Mobile India में दिखेगी Tesla कार, नई गन और कई बदलावों के साथ मिला लेटेस्ट अपडेट

Krafton ने Tesla के साथ भी साझेदारी की है और बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया अब इलेक्ट्रिक कार निर्माता की गीगाफैक्ट्री को एरंगेल मैप में चार स्थानों पर प्रदर्शित करेगा।

अब Battlegrounds Mobile India में दिखेगी Tesla कार, नई गन और कई बदलावों के साथ मिला लेटेस्ट अपडेट

Battlegrounds Mobile India ने Tesla के साथ साझेदारी की है

ख़ास बातें
  • Battlegrounds Mobile India को v1.5.0 अपडेट मिला है
  • नए अपडेट के बाद गेम में Tesla कारों के साथ मिलेगी नई MG3 गन
  • Clan Clash के साथ नया Ignition Mode नाम का लिमिटेड टाइम मोड मिला
विज्ञापन
Battlegrounds Mobile India को पहला कंटेंट अपडेट प्राप्त हुआ है। PUBG Mobile के भारतीय वर्ज़न को मिला यह नया अपडेट Mission Ignition नाम का एक लिमिटेड टाइम मोड लेकर आया है और इसके साथ गेम में कई बदलाव भी किए हैं। गेम में अब MG3 नाम की एक नई बंदूक भी जोड़ी गई है और साथ ही Erangel मैप में कई बदलाव देखने को मिले है। बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया में अब नया रॉयल पास मंथ सिस्टम भी लागू कर दिया गया है। इसके साथ ही डेवलपर Krafton ने इलेक्ट्रिक कार निर्माता Tesla के साथ साझेदारी की घोषणा की है, जिसके तहत अब प्लेयर्स को गेम के इरेंगल मैप में टेस्ला की कार व ट्रक के साथ-साथ टेस्ला की गिगाफैक्ट्री का अनुभव भी मिलेगा।

Battlegrounds Mobile India version 1.5.0 में नई MG3 लाइट मशीन गन (LMG) जोड़ी गई है। यह एयरड्रॉप में मिलने वाली M249 की जगह लेती है और इसे क्लासिक मैप्स के साथ-साथ काराकिन मैप में प्राप्त किया जा सकता है। M249 LMG अब एयरड्रॉप्स के बजाय आसानी से मैप में किसी भी क्षेत्र में लूक के तौर पर मिल सकती है। MG3 गन 6x स्कोप तक सपोर्ट करती है और यह 7.62mm एमो वाली 75 गोलियों की मैग्जीन से लैस आती है।

बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया अपडेट एक नया मिशन इग्निशन मोड लाता है, जो Erangel मैप का हिस्सा है। इसमें छह नए स्थान शामिल किए गए हैं। मोड में प्लेयर्स को एक हिस्से से दूसरे हिस्से तक ले जाने के लिए स्वचालित हाइपरलाइन भी शामिल है।

Krafton ने सेटिंग्स को नया रूप दिया है, जिससे प्लेयर्स को जाइरोस्कोप सेंसिटिविटी बदलने के विकल्प और नए डिवाइसेस के लिए एक समर्पित 90fps विकल्प दिया गया है। लो-एंड डिवाइस पर गेमर स्मूद से एक लेवल कम का एक नया ग्राफिक विकल्प भी चुन सकते हैं। बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया अब प्लेयर्स को बेहतर सेटिंग्स से अपनी गन की संवेदनशीलता को बदलने की सुविधा भी देता है।

Krafton ने Tesla के साथ भी साझेदारी की है और बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया अब इलेक्ट्रिक कार निर्माता की गीगाफैक्ट्री को एरंगेल मैप में चार स्थानों पर प्रदर्शित करेगा। प्लेयर्स किसी भी फीचर्ड गिगाफैक्ट्री में प्रवेश कर सकते हैं और Tesla Model Y के उत्पादन को शुरू से अंत तक देख सकते हैं। उन्हें नई कार में ड्राइव करने और ऑटोपायलट फीचर का अनुभव करने का भी मौका मिलेगा। इसके अलावा, सेल्फ-ड्राइविंग टेस्ला सेमी ट्रक सड़कों पर उपलब्ध होंगे और स्वचालित रूप से कुछ फिक्स मार्गों पर चलेंगे। प्लेयर्स इन ट्रक को डैमेज कर सप्लाई बॉक्स हासिल कर सकते हैं।

टेस्ला साझेदारी के अलावा, क्राफ्टॉन ने क्लैन क्लैश को भी पेश किया है, जहां एक क्लैन दूसरे क्लैन के साथ लड़ सकता है और क्लैन पॉइंट्स प्राप्त कर सकता है।

आप Google Play Store से Battlegrounds Mobile India अपडेट डाउनलोड कर सकते हैं और इन सभी बदलावों को अनुभव कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  6. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  7. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  9. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  10. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »