Battlegrounds Mobile India को जल्द अपडेट के साथ मिलेंगे ये 10 नए फीचर्स

Krafton ने एक इंस्टाग्राम (Instagram) पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि गेम में जल्द कई नए फीचर्स जोड़े जाएंगे। इस पोस्ट में 10 नए फीचर्स और सुधारों की जानकारी शेयर की गई है।

Battlegrounds Mobile India को जल्द अपडेट के साथ मिलेंगे ये 10 नए फीचर्स

Battlegrounds Mobile India Update 1.6.0 को जल्द रिलीज़ किया जाएगा

ख़ास बातें
  • Battlegrounds Mobile India को जल्द मिलेगा नया 1.6.0 अपडेट
  • नए फीचर्स के साथ-साथ गेम के एलिमेंट्स में किए जाएंगे कई सुधार
  • Flora Menace Mode के साथ मैप में जोड़ा जाएगा 'Show route' ऑप्शन
विज्ञापन
Battlegrounds Mobile India को जल्द ही एक अपडेट मिलने वाला है। बैटल रोयाल गेम के 1.6 अपडेट को डेवलपर Krafton ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए टीज़ किया है। यह नया अपडेट टॉप 10 नए फीचर्स को दिखाता है, जिन्हें अपडेट के साथ गेम से जोड़ा जाएगा। नए फीचर्स के साथ-साथ अपडेट गेम में मौजूदा एलिमेंट्स में कुछ सुधार भी लाएगा। BGMI (बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया) का अपडेट 1.6 कब रिलीज़ होगा, इसे लेकर फिलहाल कंपनी ने कोई सटीक तारीख शेयर नहीं की है, लेकिन इतना तय है कि प्लेयर्स को इसके लिए ज्यादा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा।

Krafton ने एक इंस्टाग्राम (Instagram) पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि गेम में जल्द कई नए फीचर्स जोड़े जाएंगे। इस पोस्ट में 10 नए फीचर्स और सुधारों की जानकारी शेयर की गई है। इन सभी को Battlegrounds Mobile India के अपकमिंग अपडेट 1.6 के साथ दिया जाएगा। अपडेट के साथ गेम में एक नया फ्लोरा मेनस (Flora Menace) मोड जुड़ेगा, जो Erangel, Livik और Sanhok मैप्स के लिए उपलब्ध होगा।
 
पोस्ट में यह भी जानकारी दी गई है कि "यह मोड आक्रमण से बचने के बारे में होगा।" नए मोड में ज़िलियन मैट्रिक्स (Zillion Matrix), लाइफ बैरियर (Life Barrier) और डायनाहेक्स सप्लाई (Dynahex Supply) फीचर भी मिलेंगे।

क्राफ्टॉन मैप में शो रूट (Show route) ऑप्शन भी जोड़ेगा और स्कोप एडजस्टमेंट में भी सुधार किया जाएगा। डेवलपर Battlegrounds Mobile India के लिए बुनियादी सेटिंग्स को भी अपडेट करेगा और गेम में कैप्चर हाइलाइट मोमेंट्स (capture highlight moments) फीचर जोड़ा है।

इंस्टाग्राम पोस्ट में आगे यह जानकारी भी दी गई है कि प्लेयर्स को अब ट्रेनिंग ग्राउंड में अनलिमिटेड अस्ला-बारूद मिलेगा। बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया में नए एरिना बैटल गन भी जोड़े जाएंगे। Krafton ने गेम में UAZ और बस (Bus) की मजबूती में भी सुधार किया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  3. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  5. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  6. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  7. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  9. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »