Battlegrounds Mobile India के लेटेस्ट अपडेट के बाद गेम में आ रही है ये तीन समस्याएं

Krafton का कहना है कि जब नई समस्याओं की पहचान हो जाएगी और जैसे ही उनको फिक्स किया जाएगा और लिस्ट को "लगातार अपडेट" किया जाएगा।

Battlegrounds Mobile India के लेटेस्ट अपडेट के बाद गेम में आ रही है ये तीन समस्याएं

Battlegrounds Mobile India के लेटेस्ट अपडेट में नई MG3 LMG गन भी जोड़ी गई है

ख़ास बातें
  • Battlegrounds Mobile India के v1.5.0 अपडेट में आई तीन समस्याएं
  • डेवलपर ने किया जल्द फिक्स करने का वादा
  • हाल ही में नई बंदूक और कई नए बदलावों के साथ मिला है नया अपडेट
विज्ञापन
Battlegrounds Mobile India को हाल ही में नया जुलाई अपडेट मिला है, जिसमें कई नए फीचर्स को जोड़ा गया है। हालांकि, डेवलपर Krafton ने इस अपडेट के बाद गेम में आई कुछ समस्याओं को भी साझा किया है और उन्हें ठीक करने का वादा किया है। ये समस्या ग्राफिक्स ऑप्शन, कस्टमाइजेबल कंट्रोल्स और नए पेश किए गए मिनी रे टीवी से संबंधित हैं। बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया को आधिकारिक तौर पर 2 जुलाई को लॉन्च किया गया था और इसे हाल ही में सबसे पहला और बड़ा v1.5.0 अपडेट मिला है।

नए v1.5.0 अपडेट के जरिए गेम में कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं और साथ ही कुछ बदलाव भी किए गए हैं जैसे कि नई बंदूक, Erangel मैप के कई हिस्सों में नई इमारतें, नया मिशन इग्निशन मोड, नया रॉयल पास मंथ सिस्टम, थ्रोएबल हीलिंग आइटम आदि। लेकिन, इनके साथ ही अपडेट के जरिए गेम में कुछ समस्याएं भी आ गई हैं। इन्हें Krafton ने आधिकारिक Battlegrounds Mobile India वेबसाइट पर पोस्ट किया है। कंपनी ने बताया है कि "ग्राफिक्स सेटिंग्स में सुपर स्मूथ विकल्प उपलब्ध नहीं है," "कंट्रोल सेटिंग्स में स्प्रिंट बटन को कस्टमाइज़ नहीं किया जा सकता" और "मिनी रे टीवी के जरिए चल रहे इन-गेम इवेंट में दाखिल नहीं हुआ जा रहा है।”

गेम को लो-एंड डिवाइस पर आसानी से खेलने योग्य बनाने के लिए जुलाई अपडेट के साथ सुपर स्मूथ विकल्प को जोड़ा जाना था। लेकिन फिलहाल स्मूथ ही एकमात्र विकल्प है, जिसे प्लेयर्स नए जोड़े गए समर्पित 90FPS विकल्प के साथ चुन पा रहे हैं। हालांकि, यह समस्या सभी यूज़र्स को नहीं आ रही है।

Krafton का कहना है कि जब नई समस्याओं की पहचान हो जाएगी और जैसे ही उनको फिक्स किया जाएगा और लिस्ट को "लगातार अपडेट" किया जाएगा। यदि आप इनमें से किसी भी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो गेम Settings पर जाएं, Basic पर टैप करें और फिर उन समस्याओं को रिपोर्ट करने के लिए Customer Service पर टैप करें।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  2. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  3. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  4. OnePlus 16 May Get 200 Megapixel Primary Camera, Gaming Features
  5. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  6. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  7. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  8. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  10. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  11. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  7. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  8. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  10. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »